Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पाठ 3 'मध्यप्रदेश की संगीत विरासत' हिन्दी अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण) कक्षा 8 | Hindi 8th


पाठ 3 'मध्यप्रदेश की संगीत विरासत' हिन्दी अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण) कक्षा 8 | Hindi 8th

उप शीर्षक:
कक्षा 8 हिन्दी के पाठ 3 'मध्यप्रदेश की संगीत विरासत' का अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण) को समझाया गया है।

शब्दार्थ–
संजीवनी = जीवन देने वाली।
अतीत = बीते हुए युग से।
वर्तमान =मौजूदा युग।
कीर्तिमान = प्रशंसनीय स्थान।
विजय = जीत।
आराधना = स्तुति।
साधकों की = साधना करने वालों की।
परिश्रम = मेहनत।
प्रतिफल = नतीजा, परिणाम।
स्थान = महत्त्व, जगह।
प्राणहीन = मृत मरा हुआ।
महिमा = महत्व।
अनंत = अंतहीन।
मधुरता = मिठास।
आत्मिक शांति = आत्मा संबंधी शांति।
जीने = जीवित रहे ने।
उमंग = उत्साह।
उत्पन्न = पैदा
पगे = सने हुए या युक्त।
थिरक उठता है = नाच उठता है।
करुणा = दया।
विवस =लाचार।
जनसाधारण = साधारण लोगों को।
सामाजिक = समाज के रूप में।

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों के बारे में भी जानें।
1. पाठ 1 वर दे! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
4. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)

बोध प्रश्न

प्रश्न 1 निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए
उत्तर – ध्रुपद = गायन की एक विशेष शैली।
विरासत = उत्तराधिकार में प्राप्त।
प्रणेता = रचनाकार।
गुरुभाई = एक ही गुरु के शिष्य आपस में गुरु भाई कहलाते हैं।
जीवंत = सजीव, जीवित।

प्रश्न 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(क) मध्यप्रदेश में कौन कौन से प्रमुख संगीतकारों ने संगीत की साधना की ?
उत्तर – मध्यप्रदेश में सोलहवीं सदी के महान् गायक तानसेन, ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर, संतूर वादक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ, कुमार गंधर्व (वास्तविक नाम श्री सिद्राम कोयकली) एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर आदि प्रमुख संगीतकारों ने संगीत की साधना की।
(ख) मध्यप्रदेश में संगीत की राज्य अकादमी किस महान् संगीतकार के नाम से कहाँ स्थापित की गई है ?
उत्तर – प्रख्यात संतूर वादक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ की स्थिति में 'अलाउद्दीन का अकादमी' के नाम में मैहर में स्थापित की गई।
(ग) भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान संगीत के क्षेत्र में किसे दिया गया था ?
उत्तर – भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर को दिया गया था।
(घ) कुमार गंधर्व का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर – कुमार गंधर्व का वास्तविक नाम सिद्राम कोयकली था।
(ड) सरस्वती किस संगीतज्ञ के गले में विराजमान मानी जाती है?
उत्तर – संगीतज्ञ लता मंगेशकर के गले में सरस्वती स्वयं विराजमान मानी जाती है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी

प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(क) संगीत का वास्तविक महत्व कब होता है ?
उत्तर – संगीत का वास्तविक महत्व तब होता है, जब संगीत की शास्त्रीय साधना को महत्व देती है। संगीत की मिठास आत्मिक शांति देती है एवं जीवन को जीने की उमंग पैदा करती है। संगीत से सजे गीतों को सुनकर आदमी अपने आप में थिरक उठता है। उसके हृदय में करुणा का भाव जाग उठता है और करुणा का भाव आँसू के रूप में बह निकलता है। इससे साधारण लोग प्रभावित हो उठते हैं। यही कारण है कि संगीत को संपूर्ण समाज महत्व देता है।

(ख) कुमार गंधर्व ने कौन-कौन से रागों की रचना की ?
उत्तर – कुमार गंधर्व ने मालवी गीतों को राग दरबारी ढंग से गाकर नए आयाम दिए। उन्होंने महाकवि सूरदास, तुलसीदास, कबीर तथा मीरा के पदों को भी गाकर जनसामान्य तक स्वर – सरिता के माध्यम से प्रेषित किया। उन्होंने राग– मालवती, लग्न गंधार सहेली तोड़ी और गाँधी मल्हार रागों की रचना की। उन्होंने संगीत संबंधी एक पुस्तक की रचना की जिसका नाम 'अनूप राज विलास' है। इसके माध्यम से संगीत प्रेमियों को संगीत की शिक्षा प्रदान की।

(ग) बादशाह अकबर के दरबार में तानसेन ने क्या चमत्कार कर दिया था?
उत्तर – सोलवीं सदी के संगीत सम्राट तानसेन से बादशाह अकबर ने अपने दरबार में संगीत का प्रभाव दिखाने का हठ किया। तानसेन संगीत साधना में तन्मय हो गए। उन्होंने दीपक राग की साधना की। स्वर के आलाप धीरे-धीरे सिद्ध होते गए। इसका प्रभाव यह हुआ कि दरबार में रखे दीप जल उठे इस प्रकार वहाँ मौजूद दरबारी लोग चमत्कृत हो उठे।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है
3. रस के प्रकार और इसके अंग
4. छंद के प्रकार– मात्रिक छंद, वर्णिक छंद
5. विराम चिह्न और उनके उपयोग
6. अलंकार और इसके प्रकार

(घ) लता मंगेशकर को कौन-कौन से सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हुए हैं?
उत्तर – लता मंगेशकर ने हर भाव, धर्म और भाषा के गीतों में अपने स्वरों को सँंजोया है। इसीलिए उन्हें समूचे राष्ट्र की गायिका कहा गया है। उनके गले में सरस्वती विद्यमान है। उनके गायन में अभी भी आकर्षण है। वे संगीत साधना में निरंतर ही लीन रहती है। इसके कारण लता मंगेशकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्हें 'दादा साहेब फालके' 'पद्म भूषण' 'पद्म विभूषण' आदि पुरस्कार प्रदान किए गए।

(ड) संगीत की महिमा अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।
उत्तर – संगीत की महिमा अनंत है। संगीत में मौजूद शास्त्रीयता से साधना को महत्व दिया जाता है। संगीत में विद्यमान मधुरता से हमें आत्मिक शक्ति मिलती है तथा जीवन को जीने की उमंग व उत्साह भी उत्पन्न होता है। गीतों को संगीत में ढालकर मनुष्य के पैर अपने आप ही थिरक उठते हैं। मनुष्य में करुणा का भाव पैदा हो जाता है। जिससे उसकी आंख से अनायास ही आँसू बह उठते हैं। यही संगीत का सामाजिक महत्व व प्रभाव है।

(च) पाठ में आए संगीतकारों में से आपको कौन सा संगीतकार सबसे अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर – प्रस्तुत पाठ में आए संगीतकारों में से सबसे अच्छी संगीतकार लता मंगेशकर है। उनके गीतों में स्वर इस तरह पिरोया हुआ है। कि हर भाव, धर्म और भाषा अपने स्वरूप में व्यंंजित हो उठते हैं। इसी कारण वे समूचे राष्ट्र की गायिका है। क्योंकि उनके गले में स्वयं सरस्वती विद्वान है। लताजी की आयु बढ़ रही है परंतु इस मुकाम पर भी उनके गायन में आकर्षण है। इन सभी कारणों में मुझे लता मंगेशकर सबसे अच्छे संगीतकार के रूप में लगती है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची

प्रश्न 4. सही विकल्प चुनकर लिखिए–
(क) तानसेन के गुरु थे।
(1) बैजू बावरा
(2) स्वामी हरिदास
(3) राजा मानसिंह तोमर
(4) पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर।
उत्तर – स्वामी हरिदास।
(ख) प्रख्यात संतूर वादक थे।
(1) अलाउद्दीन खाँ
(2) कुमार गंधर्व
(3) तानसेन
(4) बिस्मिल्लाह खाँ।
उत्तर – अलाउद्दीन खाँ।

प्रश्न 5.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
(अ) बाल गायक के रूप में कुमार गंधर्व अल्पायु में विख्यात हो गए थे।
(आ) तानसेन संगीत सम्राट कहे जाते हैं।
(इ) संगीत नृत्य का अखिल भारतीय कार्यक्रम संगीतकार तानसेन की स्मृति में होता है।
(ई) जिस समाज में कला का स्थान नहीं वह प्राणहीन हो जाता है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

भाषा – अध्ययन

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए और लिखिए।
झंकृत, समृद्धि, अन्वेषण, ध्रुपद, अंतरराष्ट्रीय, शास्त्रीय,अक्षुण्ण, वैशिष्ट्य,श्रद्धांजलि।
उत्तर – विद्यार्थी उपर्युक्त शब्दों का शुद्ध उच्चारण करें और लिखें।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से सामासिक शब्द छाँटकर समास का नाम लिखिए।
(क) राजपुत्र प्रतिदिन माता-पिता को प्रणाम करता था।
सामासिक शब्द- राजपुत्र एवं प्रतिदिन, माता-पिता
समास का नाम- तत्पुरुष, अव्ययीभाव, द्वन्द्व
(ख) पितांबर धारण किए कमलनयन भगवान प्रकट हुए।
सामासिक शब्द- पीताम्बर, कमलनयन
समास का नाम- कर्मधारय, कर्मधारय
(ग) राजभवन के रसोईघर एवं शयनकक्ष बहुत विशाल हैं।
सामासिक शब्द- राजभवन, रसोईघर एवं शयनकक्ष
समास का नाम- तत्पुरुष, तत्पुरुष, तत्पुरुष

प्रश्न 3. पाठ के आधार पर निम्नलिखित शब्दों की सही जोड़ी बनाइए–
(अ) ................................... (ब)
(क) अनूठी ......................... परंपरा
(ख) ग्वालियर ...................... घराना
(ग) मंत्र .............................. मुग्ध
(घ) रण ............................... भेरी
(ड) मधुर ............................ तान

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. मित्र को पत्र कैसे लिखें?
2. परिचय का पत्र लेखन
3. पिता को पत्र कैसे लिखें?
4. माताजी को पत्र कैसे लिखें? पत्र का प्रारूप
5. प्रधानपाठक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र

प्रश्न 4 'प्राण' शब्द में 'हीन' जोड़कर 'प्राणहीन' शब्द बना है। इसी प्रकार 'हीन' जोड़कर पाँच अन्य शब्द बनाएँ।
उत्तर –धन+हीन = धनहीन
रक्त + हीन = रक्तहीन
ज्ञान + हीन = ज्ञानहीन
जल +हीन =जलहीन
मान +हीन =मानहीन।

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए और संधि का प्रकार भी लिखिए।
दिगंबर, उल्लास, सम्मान, इत्यादि।
उत्तर – शब्द ....... संधि विच्छेद ....... संधि का प्रकार
दिगंबर .... दिक् + अम्बर ........ स्वर संधि
उल्लास .... उत् + लास .......... व्यंजन संधि
सम्मान ..... सम् + मान ......... व्यंजन संधि
इत्यादि ..... इति + आदि ........ स्वर संधि

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों हेतु 'गाय' का निबंध लेखन
2. निबंध- मेरी पाठशाला

प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों के रिक्त स्थानों की पूर्ति दिए गए शब्दों में से उचित शब्द छाँटकर कीजिए–
(संगीत सम्राट, दीपक राग, स्वामी हरिदास, बाल गायक, भारत रत्न)
(अ) तानसेन ने तन्मय होकर दीपक राग की साधना की ।
(आ) लता मंगेशकर जी ने भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न प्राप्त किया।
(इ) संगीत सम्राट तानसेन को कौन नहीं जानता है ?
(ई) तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास थे ।
(उ) कुमार गंधर्व सात वर्ष की आयु में बाल गायक के रूप में विख्यात हुए।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

आशा है, इस पाठ की जानकारी विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

9 - 8 = ?

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र  Solved Model Question Paper Hindi

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र Solved Model Question Paper Hindi

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (Solved Model Question Paper Hindi) यहाँ दिया गया है।

Read more
वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Search Option

Follow us