An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Essay of Cow - Main steps of essay writing for primary classes | गाय का निबंध - लेखन के प्रमुख चरण

प्राथमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु निबंध लेखन की जानकारी आवश्यक होती है ताकि वे बड़ी कक्षाओं में जाकर निबंध विधा से अच्छी तरह परिचित हो सकें। छोटे बच्चों के लिए निबंध रचना के प्रमुख बिंदुओं में तीन बातें बहुत आवश्यक है-
1. प्रस्तावना या भूमिका
2. विवरण
3. समापन या उपसँहार

निबंध रचना में रूपरेखा के अंतर्गत बहुत सारे बिंदुओं को रखा जाता है। किंतु छोटे बच्चों के लिए केवल 10 पंक्तियों में निबंध लिखने को कहा जाता है। इन 10 पंक्तियों में बच्चों के लिए उपरोक्त तीन बिंदुओं (प्रस्तावना, विवरण, समापन) का ध्यान रखना आवश्यक है। सबसे पहले प्रस्तावना कैसे तैयार करें? प्रस्तावना हेतु कौन-कौन से बिंदु आवश्यक हैं, उन्हें प्रारंभ में लिखें। इसके पश्चात जिस विषय पर निबंध लिखा जा रहा है उसका विवरण दें, प्रमुख बातों अर्थात विशेषताओं का वर्णन करें कि वह कैसा है? क्या है? और अंत में उपयोगिता को दर्शाते हुए निबंध का उपसँहार (समापन) लिखें।

गाय के निबंध हेतु प्रस्तावना में इन बिंदुओं को रखा जा सकता है-

1. पालतू पशुओं में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है।
2. मेरे घर में एक गाय है, उसका नाम 'श्यामा' है।

विवरण के अंतर्गत इन बिंदुओं को रखा जा सकता है-

3. गाय काली, सफेद, लाल, भूरी आदि कई रंगों की होती है।
4. गाय के चार पैर, दो सींग, दो कान, दो आंखें, एक लम्बा सा मुँह और एक लम्बी पूँछ होती है।
5. गाय घास, भूसा, खली, चूनी इत्यादि खाती है।
6. गाय दूध देती है जिससे दही, मक्खन, घीं और कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं।
7. गाय का गोबर एवं मूत्र बहुत उपयोगी है जिसका प्रयोग बायोगैस तथा कण्डे निर्माण में किया जाता है।
8. गाय के बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं, जो खेती करने के काम आते हैं।

समापन (उपसँहार) के बिंदु-

9. गाय को गौमाता कहते हैं और लोग इसकी पूजा करते हैं।
10. गाय का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए।

इस तरह से 10 पंक्तियों में गाय का निबंध लिखा जा सकता है। लिखे गए बिंदुओं को सही क्रम में रखना आवश्यक है ताकि निबंध रचना सुस्पष्ट हो सके। उक्त 10 पंक्तियों को क्रमशः इस तरह विद्यार्थी गण लिख सकते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. मित्र को पत्र कैसे लिखें?
2. परिचय का पत्र लेखन
3. पिता को पत्र कैसे लिखें?

निबंध- गाय

1. पालतू पशुओं में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है।
2. मेरे घर में एक गाय है, उसका नाम 'श्यामा' है।
3. गाय काली, सफेद, लाल, भूरी आदि कई रंगों की होती है।
4. गाय के चार पैर, दो सींग, दो कान, दो आंखें, एक लम्बा सा मुँह और एक लम्बी पूँछ होती है।
5. गाय घास, भूसा, खली, चूनी इत्यादि खाती है।
6. गाय दूध देती है जिससे दही, मक्खन, घीं और कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं।
7. गाय का गोबर एवं मूत्र बहुत उपयोगी है जिसका प्रयोग बायोगैस तथा कण्डे निर्माण में किया जाता है।
8. गाय के बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं, जो खेती करने के काम आते हैं।
9. गाय को गौमाता कहते हैं और लोग इसकी पूजा करते हैं।
10. गाय का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है

Essay of Cow in English

1. Cow has an important place among domestic animals.
2. There is a cow in my house, its name is 'Shyama'.
3. Cow is of many colors like black, white, red, brown etc.
4. Cow has four legs, two horns, two ears, two eyes, a long mouth and a long tail.
5. Cow eats green grass, straws, khali, chuni etc.
6. Cow gives milk from which curd, butter, ghee and many other dishes are prepared.
7. Cow dung and urine are very useful, which are used in the manufacture of biogas and bales.
8. Cow's calves grow up to become bulls, which are used for farming.
9. Cow is called Gaumata and people worship it.
10. Cow has an important place in our life, we should protect it.

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

आशा है, उक्त निबंध लेखन से संबंधित जानकारी उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण लगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अनुतान क्या है? अनुतान के उदाहरण एवं प्रकार || हिन्दी भाषा में इसकी महत्ता || Hindi Bhasha and Anutan

अनुतान के प्रयोग से शब्दों या वाक्यों के भिन्न-भिन्न अर्थों की अनुभूति होती है। भाषा में अनुतान क्या होता है? अनुतान के उदाहरण, प्रकार एवं इसकी महत्ता की जानकारी पढ़े।

Read more



'अ' और 'आ' वर्णों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं इनकी विशेषताएँ

अ और आ दोनों स्वर वर्णों का उच्चारण स्थान कण्ठ है अर्थात ये दोनों वर्ण कण्ठ्य वर्ण हैं। इनकी विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

Read more

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी (परिचय) : बौद्धकालीन भारत में विश्वविद्यालय― तक्षशिला, नालंदा, श्री धन्यकटक, ओदंतपुरी विक्रमशिला

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित निबंध : बौद्धकालीन भारत में विश्वविद्यालय― तक्षशिला, नालंदा, श्री धन्यकटक, ओदंतपुरी विक्रमशिला।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe