An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



उपमेय, उपमान का अर्थ | Upma alankar ke udaharan

'उपमा अलंकार' क्या है?

जब किसी कथन या वाक्य में एक वस्तु की दूसरी वस्तु से समानता या तुलना की जाती है, वहाँ पर उपमा अलंकार होता है।
दो वस्तुओं के रूप, गुण आदि के आधार पर क्षमता या तुलना की जाती है।

किसी कथन या पंक्ति में 'उपमा अलंकार' का प्रयोग होने पर उसने 4 तरह के शब्दों का प्रयोग होता है, जिसे हम 'उपमा' के चार अंग मानते हैं।
ये निम्नलिखित हैं―
1. उपमेय
2. उपमान
3. साधारण धर्म
4. वाचक शब्द

1. उपमेय- उपमेय शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है- "जिसके लिए उपमा दी जाए"। जिस व्यक्ति या वस्तु की किसी अन्य से समता या तुलना की जाती है उसे 'उपमेय' कहा जाता है।
उदाहरण― हरिपद कोमल कमल से।
उक्त वाक्य में 'हरिपद' उपमेय है। यहाँ हरिपद को कमल के समान कोमल बताते हुए समानता बताई गई है।

2. उपमान- उपमान का शाब्दिक अर्थ है― "जिससे तुलना या समता हो।" जिस प्रसिद्ध व्यक्ति या वस्तु से समानता बताई जाती है या तुलना की जाती है, उसे उपमेय कहा जाता है।
उदाहरण- सीता का मुख चंद्रमा के समान सुंदर है।
उक्त वाक्य में 'चन्द्रमा' उपमान है। सीता के मुख की चन्द्रमा से समानता बताई गई है।

3. साधारण धर्म- उपमेय और उपमान में पाया जाने वाला समान गुण साधारण धर्म कहलाता है।
उदाहरण― नन्दनवन सी फूलों की वह छोटी सी कुटिया मेरी।
उक्त वाक्य में 'फूल उठी' शब्द साधारण धर्म है। यहाँ कुटिया और नंदनवन की आपस में समानता (तुलना) करते हुए 'फूल उठी' शब्द का प्रयोग किया गया है जोकि साधारण धर्म है।

4. वाचक शब्द― वाचक वे शब्द है जो उपमेय और उपमान में पाए जाने वाले गुण की समानता प्रकट करते हैं। जैसे 'सी', 'जैसा', 'सरिस', 'तुल्य' आदि शब्दों से समानता या तुलना की जाती है अतः ऐसे शब्द 'वाचक शब्द' कहलाते हैं।
उदाहरण― पीपर पात सरिस मन डोला।
उक्त वाक्य में 'सरिस' इस शब्द वाचक शब्द है।

अभ्यास

निम्नलिखित उदाहरणों में से उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द छाँटकर तालिका में लिखिए।
1. सीता का मुख चन्द्रमा के समान सुन्दर है।
2. पीपर पात सरिस मन डोला।
3. हरिपद कोमल कमल से।
4. नन्दन वन-सी फूल उठी वह छोटी-सी कुटिया मेरी।"
क्र. उपमेय – उपमान – साधारण धर्म – वाचक शब्द
1. सीता ..... चन्द्रमा ....... सुन्दर ............ समान
2. मन ....... पीपर पात ... डोला ............. सरिस
3. हरिपद .... कमल ....... कोमल ............ से
4. कुटिया .... नन्दन वन .. फूल उठी ......... सी

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
3. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
4. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
5. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

  • img

    Pintu

    Posted on August 25, 2021 02:08PM

    Koi short tarika samasya pahachanane ke liye batai na taaki hum samasya me ek bhi galat na ho

    Reply
  • img

    Pintu

    Posted on August 25, 2021 02:08PM

    Koi short tarika samasya pahachanane ke liye batai na taaki hum samasya me ek bhi galat na ho

    Reply
  • img

    Pintu

    Posted on August 25, 2021 02:08PM

    Koi short tarika samasya pahachanane ke liye batai na taaki hum samasya me ek bhi galat na ho

    Reply
  • img

    0xmwq9

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    ode4aw

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 05, 2024 05:06PM

    Reply
  • img

    Posted on June 06, 2024 12:06PM

    Reply

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र Solved Model Question Paper Hindi

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (Solved Model Question Paper Hindi) यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe