An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. 'एकाग्रता' शब्द में प्रत्यय है-
(A) आग्रता
(B) ता
(C) ग्रता
(D) आ
उत्तर― (B) ता

प्रश्न 2. 'अपराजिता' पाठ किस विधा में है?
(A) निबंध
(B) संस्मरण
(C) एकांकी
(D) कहानी
उत्तर― (B) संस्मरण

प्रश्न 3. मात्रिक छंद दोहा में पहले-तीसरे, दूसरे और चौथे चरण (विषम और समचरणों) में कितनी-कितनी मात्राएँ होती हैं?
(A) 13, 11
(B) 11, 13
(C) 11, 11
(D) 13, 15
उत्तर― (A) 13, 11

प्रश्न 4. जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है, उसे कौन-सा वाक्य कहते हैं ?
(A) संयुक्त वाक्य
(B) मिश्रित वाक्य
(C) साधारण वाक्य
(D) उपवाक्य
उत्तर― (C) साधारण वाक्य

प्रश्न 5. 'रक्षक' का विलोम शब्द कौन-सा है?
(A) तक्षक
(B) भक्षक
(C) संरक्षक
(D) समीक्षक
उत्तर― (B) भक्षक

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. जीवन में सफलता प्राप्त करने का सर्वाधिक शक्तिशाली मन्त्र आत्मविश्वास है।
प्रश्न 7. वीर जननी का पुरस्कार श्रीमती टी. सुबहह्मण्यमको मिला।
प्रश्न 8. छंद दो प्रकार के हैं। एक मात्रिक छंद और दूसरा वर्णिक छंद।
प्रश्न 9. आर्यभट्ट अश्मकाचार्य नाम से प्रसिद्ध हुए।
प्रश्न 10. सिर साँटे पर रुख रहे तो भी सस्तो जाण।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 गाँधी जयन्ती कब मनाई जाती है?
उत्तर― गाँधी जयन्ती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।

प्रश्न 12. सालिम अली द्वारा 'फिन बया' पक्षी की खोज क्यों महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर― सालिम अली द्वारा 'फिन बया' पक्षी की खोज इसलिए महत्वपूर्ण थी कि सौ वर्ष से यह पक्षी विलुप्त हो गया था।

प्रश्न 13. 'हर्ष' शब्द का विलोम लिखिए।
उत्तर― 'शोक'

प्रश्न 14. दूध-धारा नाम क्यों पड़ा है ?
उत्तर― दूध-धारा संगमरमरी चट्टानों पर से नर्मदा का बहता जल है। जब घर्षण के साथ धुआँधार झरने से पानी गिरता है तो वह दूध जैसा दिखायी पड़ता है। इसलिए इसे दूध-धारा कहते हैं।

प्रश्न 15. वृद्धा माँ को किस बात की आशंका थी?
उत्तर― वृद्धा माँ को हाँड़ी में अधिक धन हो जाने के कारण चौरी हो जाने की आशंका थी।

प्रश्न 16. विफलता मिलने पर भी हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर― विफलता मिलने पर भी हमें अपने पथ (लक्ष्य) को नहीं भूलना चाहिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. संगीत संजीवनी कैसे बनता है ?
उत्तर― आराधना, साधना और प्रार्थना ने संगीत को संजीवनी बनाया। अतीत से वर्तमान तक मध्य प्रदेश अपने इतिहास में संगीत के कीर्तिमान स्थापित करता चला आ रहा है। संगीत की शक्ति से दीप जलाना और वर्षा कराना संगीत-साधना की विजय है।

प्रश्न 18. 'जा तो दूध धाला आय' यह बात किसने कही थी ? इस वाक्य को मानक भाषा में लिखिए।
उत्तर― 'जा तो दूध धाला आय' बात गाँव के फूले गालों वाले बच्चे ने लेखक से कही थी। मानक भाषा में इसे लिखेंगे यह तो दूध-धारा है।

प्रश्न 19. 'पथिक से' कविता में कवि पथिक से क्या चाहता है ?
उत्तर― 'पथिक से' कविता में कवि ने जीवन पथ के पथिक को सचेत करते हुए परामर्श दिया है कि सब बाधाओं का साहस और विवेकपूर्ण सामना करते हुए वे अपने कर्त्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहें।

प्रश्न 20. म. प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष किस क्षेत्र में पुरस्कार देता है ? लिखिए।
उत्तर― म. प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष वन-संवर्द्धन एवं वन रक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार देता है। उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत अथवा संस्था को सरकार शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार और एक लाख रुपया नकद प्रदान करता है।

प्रश्न 21. ध्यान के लाभ स्पष्ट करें।
उत्तर―ध्यान के लाभ-
(i) मन एकाग्र होता है।
(ii) मेधा शक्ति की वृद्धि होती है।
(iii) आधि-व्याधियाँ दूर होती हैं।
(iv) बुद्धि शुद्ध एवं स्थिर होती है, सूक्ष्म एवं गम्भीर विषय भी सहजता से ग्रहण होता है।
(v) मन्द बुद्धि भी प्रखरता की ओर अग्रसर होती है।
(vi) मन प्रसन्न व आनन्दित होता है।
(vii) चित्त को विश्रान्ति प्राप्त होती है।

प्रश्न 22. लन्दन में गाँधीजी ने माँ को दिए वचनों का पालन कैसे किया ?
उत्तर― लन्दन में रहते हुए गाँधीजी ने माँस एवं मदिरा का स्पर्श तक नहीं किया। यदि कोई माँस सेवन का आग्रह करता तो वे उसे दृढ़ता से ठुकरा देते थे। भाग्यवश एक दिन उन्हें फेरिंगटन स्ट्रीट में एक शाकाहारी भोजनालय दिखाई दिया जहाँ उनकी रुचि के अनुकूल भोजन सुलभ होने लगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए -
वर दे, वीणावादिनि वर दे!
प्रिय स्वतन्त्र रव अमृत मन्त्र नव
भारत में भर दे!
उत्तर―
संदर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक' भाषा-भारती ' के 'वर दे' नामंक पाठ से अवतरित है। इसके रचयिता सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' हैं।
प्रसंग - प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने सरस्वती देवी से सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की आवाज भर देने की कामना की है।
भावार्थ - वीणा बजाने वाली हे माँ सरस्वती ! तू मुझे वरदान दे। मेरे इस भारत देश को तू प्रिय और स्वतन्त्र वाणी प्रदान कर तथा इसमें अमरता का नवीन मन्त्र भर दे अर्थात् भारत को स्वतन्त्रता और अमरता की भावना प्रदान कर दे।

प्रश्न 24. इस समय वे युवावस्था में प्रवेश कर रहे थे। निष्कासन ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। बिरसा मुण्डा पीड़ित लोगों की सेवा में जुट गए हैं। वे बीमार व्यक्तियों का उपचार जड़ी-बूटी की सहायता से करने लगे। बीमार लोगों की भीड़ उनके यहाँ एकत्र होने लगी। उपचार के लिए वे दूसरे गाँवों में भी जाते थे। लोगों का विश्वास था कि बिरसा को कोई सिद्धि प्राप्त है। बिरसा के कारण ओझा लोगों का काम चौपट हो रहा था।
उक्त पंक्तियों की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।
उत्तर―
संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के पाठ 'बिरसा मुण्डा' से अवतरित हैं।
प्रसंग - बिरसा मुण्डा की समाज और देश-सेवा का वर्णन किया गया है।
व्याख्या - बिरसा को चाईबासा के लूथरन मिशन स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया। वहाँ पर वे अंग्रेजों के कष्टदायक कारनामों पर टीका-टिप्पणी करते थे। इसके लिए विद्यालय के प्रबन्धकों ने बिरसा पर दबाव डाला कि वे अंग्रेजों के विषय में कुछ भी न कहें लेकिन उन्होंने वैसा करने से इन्कार कर दिया। उन्हें विद्यालय से निकाल दिया गया। पढ़ाई छूट गई। यह उनकी युवावस्था में प्रवेश का समय था। विद्यालय से निकाल दिये जाने से, उनके जीवन की दिशा में बदलाव आ गया। बिरसा ने दुःखी लोगों की (बीमारियों से पीड़ित लोगों की) सेवा करना शुरू कर दिया। इन रोगियों का इलाज उन्होंने जड़ी-बूटियों की मदद से शुरू कर दिया। उनके द्वारा इस इलाज में जड़ी-बूटियों की सहायता ली जाती थी। अब बीमार लोगों की भीड़ उनके निवास पर लगना शुरू हो गई। लोगों के रोगों के इलाज के लिए, वे दूसरे गाँवों को भी जाया करते थे। अब लोगों में बिरसा मुण्डा के प्रति विश्वास पैदा हो गया था। वे कहने लगे कि बिरसा ने कोई सिद्धि प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, झाड़-फूंक करने वाले ओझाओं का काम ठप्प हो गया। उनकी रोजी-रोटी में बाधा पड़ गयी।

प्रश्न 25. अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एक शिकायती पत्र जिला कलेक्टर को लिखिए।
उत्तर―
श्रीमान्,
जिलाधीश महोदय,
मेहरा पिपरिया (सिवनी)(म. प्र.)

विषय - लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के सम्बन्ध में।

महोदय,
मैं मेहरा पिपरिया का निवासी हूँ। यहाँ आस-पास लाइट एण्ड साउण्ड की बहुत-सी दुकानें हैं। साथ ही अनेक बैण्ड वाले हैं। ये सभी दिन-रात लाउडस्पीकर से तेज ध्वनि करते रहते हैं। पास में ही एक अस्पताल भी है जिससे वहाँ मरीज परेशान रहते हैं। कृपया इस तेज ध्वनि से उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के आदेश सम्बन्धित थाने के स्टाफ को करने का कष्ट करें।
मैं आपका आभारी रहूँगा।
प्रार्थी
काव्य प्रवाह
दिनांक.............

प्रश्न 26. 'वसीयतनामे का रहस्य' कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर― 'वसीयतनामे का रहस्य' कहानी में गाँव के वयोवृद्ध किसान की न्यायप्रियता, दूरदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और बुद्धि चातुर्य से परिचित कराया गया है। लोग शिक्षित होकर भी बुद्धिमान नहीं होते। उस ग्रामीण ने अपनी जायदाद को तीन पुत्रों में बाँट दिए जाने के लिए वसीयत लिखी। वस्तुत: वह चाहता था कि परिश्रमी और ईमानदार पुत्र ही उसकी वसीयतनामे के हकदार हों। राजा ने भी बड़ी चतुराई से उस समस्या का समाधान खोज निकाला। चार पुत्र होने पर जायदाद का विभाजन तीन में ही हो; इस पहेली को राजा ने प्रत्येक पुत्र से किए प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से सुलझा दिया। तात्पर्य यह है कि बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान बुद्धि के कौशल से सम्भव है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु हिन्दी विषय के अभ्यास मॉडल एवं विगत सत्रों के प्रश्नपत्रों (हल सहित) का अध्ययन करें।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय गणित के अभ्यास मॉडल एवं विगत सत्रों के प्रश्नपत्रों (हल सहित) का अध्ययन करें।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट | गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन | Vasiyatname ka rahasya

इस भाग में पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य (सम्पूर्ण पाठ) कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट के गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या के साथ सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe