
'आरंभ' और 'प्रारंभ' शब्द का प्रयोग कब और कहाँ करें? Aarambh aur Prarambh me antar.
उदाहरण :- उन्होंने भवन निर्माण आरंभ किया है।
यहाँ 'आरंभ' शब्द से आशय है कि भवन बनाने की शुरुआत पहली बार की गई है अर्थात भवन निर्माण का 'सूत्रपात' हुआ है।
'आरंभ' शब्द के लिए अंग्रेजी में Begin - (Beginning) शब्द है, जिसका अर्थ है 'आदि' होना या 'सूत्रपात' होना होता है।
प्रारंभ :- जब किसी कार्य की शुरुआत हो जाने के बाद किसी कारणवश वह कार्य बीच में रोक दिया जाता है और कुछ समय पश्चात पुनः उसकी शुरुआत की जाती है तब शुरुआत शब्द के लिए 'प्रारंभ' का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण- उन्होंने भवन निर्माण 'प्रारंभ' कर दिया है।
यहाँ 'प्रारंभ' शब्द से आशय है कि भवन के निर्माण की शुरुआत पहले हो चुकी थी किंतु बीच में बंद रहने के बाद उसकी शुरुआत दोबारा हो रही है।
अंग्रेजी में इसके लिए शब्द हैं Resume या Restart. इसका मतलब होता है पुनःशुरुआत करना।
(Watch video for related information)
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments