Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ || 'Pushp ki Abhilasha' Kavita ka arth


'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ || 'Pushp ki Abhilasha' Kavita ka arth

देशभक्ति पूर्ण कविता 'पुष्प की अभिलाषा' जिसके रचनाकार माखनलाल चतुर्वेदी है। इस कविता का भावार्थ समझेंगे।

देशभक्ति पूर्ण कविता 'पुष्प की अभिलाषा' जिसके रचनाकार माखनलाल चतुर्वेदी हैं। इस कविता का भावार्थ प्रस्तुत है।

चाह नहीं मैं सुरबाला के,
गहनों में गूँथा जाऊँ।
चाह नहीं प्रेंमी माला में,
बिंध प्यारी को ललचाऊँ।

संदर्भ- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक 'भाषा भारती' के पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा से ली गई है। इस कविता के रचनाकार माखनलाल चतुर्वेदी हैं।
प्रसंग- उक्त पंक्तियों में कवि ने फूल की इच्छा को प्रकट किया है।
अर्थ- प्रस्तुत पंक्तियों में फूल अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहता है कि मेरी इच्छा देव कन्याओं के गहनों में गूँथे जाने की नहीं है और न ही मेरी इच्छा वरमाला में पिरोकर दुल्हन को ललचाने की है।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
2. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण

चाह नहीं सम्राटों के शव,
पर, हे हरि डाला जाऊँ।
चाह नहीं, देवों के सिर पर,
चढ़ूँ ,भाग्य पर इठलाऊँ।

संदर्भ- उपरोक्तानुसार
प्रसंग- उपरोक्तानुसार
अर्थ- उक्त पंक्तियों में फूल अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहता है कि हे ईश्वर ! मेरी इच्छा राजाओं के मुर्दों पर डाले जाने कि नहीं है और न ही मेरी यह भी इच्छा देवताओं के सिर पर चढ़कर अपने स्वयं के भाग्य पर घमंड करने की है।

मुझे तोड़ लेना वनमाली,
उस पथ पर तुम देना फेंक।
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने,
जिस पथ जाएँ वीर अनेक

संदर्भ- उपरोक्तानुसार
प्रसंग- इन पंक्तियों में फूल ने अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट किया है।
अर्थ- फूल अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट करते हुए वनमाली से कहता है कि हे वनमाली ! तुम मुझको तोड़कर उस मार्ग में फेंक देना, जिस मार्ग से अनेक वीर सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए अपने आप का बलिदान करने के लिए गुजरते हैं।

इन 👇 कविताओं एवं उनके अभ्यास के बारे में भी जानें।
1. जिसने सूरज चाँद बनाया भावार्थ एवं अभ्यास
2. पुष्प की अभिलाषा पाठ के प्रश्न उत्तर
3. 'मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है।'
4. वर दे ! कविता (सरस्वती वन्दना) का अर्थ
5. प्रायोजनाकार्य- विजयी विश्व तिऱंगा प्यारा


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more
40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more
पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post