An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य | Expansion of the Asia continent and related important facts

एशिया क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 44,579,000 वर्ग किलोमीटर तथा इसकी कुल जनसंख्या लगभग 4,478,315,164 है। यह जनगणना वर्ष 2017 की है। एशिया को यूरोप महाद्वीप से काला सागर, भूमध्य सागर, कैस्पियन सागर, यूराल पर्वत और बॉसपोरस तथा डारडेनेल्स जलसंधियाँ अलग करते हैं। इसके अतिरिक्त बेरिंग जलसंधि इसे उत्तर अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। स्वेज जलडमरूमध्य तथा लाल सागर एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। एशिया महाद्वीप का अधिकांश भू-भाग पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। किंतु फिर भी इंडोनेशिया के कुछ द्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में भी स्थित हैं। विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले दो बड़े देश भारत तथा चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है। नृजातीय विविधता के आधार पर एशिया एक संपन्न महाद्वीप है। इसके भू-भाग में मंगोलॉयड, कॉकेसायड, निग्रो तथा प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति के लोग रहते हैं। भौगोलिक विशेषताओं के आधार पर एशिया की मुख्य भूमि को निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है-
1. उत्तरी निम्न भूमि
2. मध्यवर्ती पर्वतीय प्रदेश
3. पठारी क्षेत्र
4. द्वीप समूह

Asia is the largest continent in the world in terms of area and population. Its total area is about 44,579,000 square kilometers and its total population is about 4,478,315,164. This census is for the year 2017. The Black Sea, Mediterranean Sea, Caspian Sea, Ural Mountains and Bosporus and Dardenales Straits separate Asia from the continent of Europe. Additionally the Bering Strait separates it from the continent of North America. The Suez Strait and Red Sea separate Asia from the continent of Africa. Most of the landmass of the continent of Asia is located in the Northern Hemisphere of the Earth. But still some islands of Indonesia are also located in the southern hemisphere of the earth. Two of the world's most populous countries India and China are located in the continent of Asia. Asia is a rich continent in terms of ethnic diversity. Its territory is inhabited by people of Mongoloid, Caucasoid, Negro and Proto-Australoid race. On the basis of geographical features, the mainland of Asia can be divided into the following parts-
1. Northern Lowlands
2. Intermediate mountainous region
3. Plateau Region
4. Islands

ब्रह्माण्ड एवं खगोल विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
2. खगोलीय पिण्ड
3. तारों का जन्म एवं मृत्यु
4. सौरमंडल की संरचना
5. सौरमंडल के पिण्ड
6. सौर मंडल के ग्रह एवं उपग्रह की विशेषताएँ

एशिया महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं-
1. विश्व का सर्वाधिक ठंडा स्थान 'वर्खोयांस्क' है। यह साइबेरिया रूस में स्थित है। यहाँ पर न्यूनतम तापमान -68℃ रिकॉर्ड किया गया है।
2. विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र 'मॉसिनराम' है। यह भारत में स्थित है।
3. एशिया का सबसे गर्म स्थान की 'तिरात ज़वी' है। यहाँ का अधिकतम तापमान 54℃ रिकॉर्ड किया गया है। यह इजराइल में स्थित है।
4. विश्व की सबसे गहरी झील 'बैकाल झील' है। यह मीठे पानी की झील है। इसकी अधिकतम गहराई 1,6,32 मीटर है।
5. विश्व की सबसे बड़ी झील 'कैस्पियन सागर' है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,71,0,00 वर्ग किलोमीटर है।
6. विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली झील 'वान झील' है। यह एशिया के तुर्की में स्थित है।
7. स्थलखंड के आधार पर विश्व का सबसे नीचा स्थान 'मृत सागर' है।
8. विश्व की सबसे ऊँची चोटी 'माउंट एवरेस्ट' है। इसकी ऊँचाई 8,8,48 मीटर है।
9. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग 'ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग' है। यह एशिया में स्थित है।

The following are important facts related to the continent of Asia-
1. The coldest place in the world is 'Verkhoyansk'. It is located in Siberia Russia. The minimum temperature recorded here is -68℃.
2. The area with the highest rainfall in the world is 'Mosinram'. It is located in India.
3. The hottest place in Asia is 'Tirat Zwi'. The maximum temperature recorded here is 54℃. It is located in Israel.
4. The world's deepest lake is 'Baikal Lake'. This is a fresh water lake. Its maximum depth is 1,6,32 m.
5. The world's largest lake is 'Caspian Sea'. Its area is about 3,71,0,00 square kilometres.
6. The world's highest salinity lake is 'Wan Lake'. It is located in Turkey, Asia.
7. The world's lowest place on the basis of landmass is 'Dead Sea'.
8. The world's highest peak is 'Mount Everest'. Its height is 8,8,48 m.
9. The longest railroad in the world is 'Trans Siberian Railroad'. It is located in Asia.

पृथ्वी की संरचना एवं इस पर होने वाली हलचलों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी की गतियाँ
3. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ
4. भूकंप एवं भूकम्पीय तरंगे
5. सुनामी और ज्वालामुखी क्या है
6. पृथ्वी पर ज्वार भाटा
7. ग्रहण, ऋतु परिवर्तन विषुव एवं सुपरमून

एशिया की उत्तरी निम्नभूमि- एशिया की उत्तरी निम्न भूमि का विस्तार 'यूराल पर्वत' तथा 'लीना नदी' के मध्य हुआ है। इसे 'साइबेरिया का मैदान' के नाम से जाना जाता है। इस मैदान की प्रमुख नदियाँ ओब, येनीसी और लीना हैं।ओब तथा येनीसी नदी का निकास 'कारा सागर' (आर्कटिक सागर) में और लीना नदी का निकास 'लापटेव सागर'(आर्कटिक सागर) में होता है। विश्व की सबसे गहरी झील 'बैकाल' इसी क्षेत्र में स्थित है।

Northern Lowlands of Asia- North Lowlands of Asia extend between 'Ural Mountains' and 'Lena River' . It is known as 'Plain of Siberia'. The main rivers of this plain are Ob, Yenisei and Lina. Ob and Yenisei rivers drain into 'Kara Sea' (Arctic Sea) and Lena river drains into 'Laptev Sea'(Arctic Sea). The world's deepest lake 'Baikal' is located in this area.

ऋतुओं एवं जलवायु से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत की प्रमुख ऋतुएँ
2. भारत की जलवायु का वर्गीकरण
3. मानसून- भारत की जलवायु
4. 5. वर्षा के प्रकार संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवाती वर्षा
5. संघनन क्या है- संघनन के विभिन्न रूप

एशिया का मध्यवर्ती पर्वतीय प्रदेश- एशिया के इस क्षेत्र का विस्तार उत्तरी निम्न भूमि के दक्षिण में है। यह वलित पर्वतों वाला तथा पठारी क्षेत्र है। इन पर्वतमालाओं का केंद्र बिंदु 'पामीर का पठार' है। पामीर ग्रंथि से पूर्व की ओर कुनकुन शान, नानशान की शाखा का विस्तार हुआ है। इस ग्रंथि के पश्चिम में हिंदूकुश, ज़ाग्रोस तथा टॉरस पर्वत स्थित है। इसके अतिरिक्त दक्षिण पूर्व में हिमालय पर्वत और काराकोरम श्रेणी का विस्तार हुआ है। ये पर्वत श्रेणियाँ कई उपश्रेणियों में विभक्त हो जाती हैं। उदाहरण के लिए हिंदूकुश पर्वत का उत्तरी विस्तार कैस्पियन सागर के दक्षिणी तट से होकर फैले एल्बुर्ज़ पर्वत के रूप में विस्तृत है। वहीं दूसरी ओर दक्षिणी विस्तार ज़ाग्रोस पर्वत के रूप में अरब की खाड़ी से फारस की खाड़ी तक हुआ है। तुर्की के माउंट अरारत की ग्रंथि पर एल्बुर्ज़ तथा ज़ाग्रास पर्वत आकर मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त अनातोलिया के पठार (तुर्की) के उत्तर में पोंटिग पर्वत व दक्षिण में टॉरस पर्वत स्थित है।

Central mountain region of Asia- This region of Asia extends to the south of the northern lowlands. It is a plateau region with folded mountains. The focal point of these ranges is 'Pamir Plateau'. Kuncun Shan, branch of Nanshan extended eastwards from the Pamir gland. To the west of this gland are located Hindu Kush, Zagros and Taurus Mountain. In addition, the Himalayan Mountains and Karakoram Range have expanded in the southeast. These mountain ranges are divided into several subcategories. For example, the northern extension of the Hindukush Mountains extends through the southern coast of the Caspian Sea as Elburz Mountains. On the other hand, the southern extension has been from the Arabian Gulf to the Persian Gulf in the form of the Zagros Mountains. The Elburz and Zagras mountains meet at the gland of Mount Ararat in Turkey. In addition Anatolia Plateau (Turkey) Pontig Mountain in the north and Taurus Mountain in the south.

भारतीय धरातल से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत का आकार विस्तार एवं नामकरण- सामान्य जानकारी
2. हिमालय भारतीय भू आकृतिक संरचना
3. उत्तर भारत का विशाल मैदान
4. भारतीय मरुस्थल
5. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
6. भारत के तटीय मैदान
7. भारत के द्वीप समूह

एशिया का पठारी क्षेत्र- एशिया की इन पर्वत श्रेणियों के बीच अनेक पठार बेसिन तथा मरुस्थल स्थित हैं। उदाहरण के लिए, चीन का तारीम बेसिन। इसके दक्षिण में कुनलुन शान तथा उत्तर में तिएनशान स्थित है। इसके अतिरिक्त गोबी मरुस्थल (ठंडा मरुस्थल), सिचुवान बेसिन, जुगारिया बेसिन तथा लोयस का पठार प्रमुख है। इन क्षेत्रों के अंतर्गत 'अनातोलिया का पठार' (तुर्की), 'दक्कन का पठार' (भारत) तथा 'याकूत पठार' (मध्य साइबेरिया) आदि आते हैं। 'तिब्बत का पठार' विश्व का सबसे ऊँचा पठार है।

Plateau region of Asia- Many plateau basins and deserts are situated between these mountain ranges of Asia. For example, China's Tarim Basin. To its south lies Kunlun Shan and to the north Tianshan. Apart from this Gobi Desert (Cold Desert), Sichuwan Basin, Jugaria Basin and Loys Plateau are prominent. These regions come under 'Anatolia Plateau' (Turkey), 'Deccan Plateau' (India) and 'Yakut Plateau' (Central Siberia) etc. 'Tibet Plateau' is the highest plateau in the world.

भारत की प्रमुख नदियों के अपवाह तंत्र से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. सिंधु नदी का अपवाह तंत्र
2. गंगा नदी का अपवाह तंत्र
3. हिमालय की प्रमुख नदियों से संबंधित परियोजनाएँ
4. प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का अपवाह तंत्र
5. भारत की प्रमुख झीलें

एशिया के महत्वपूर्ण द्वीप- एशिया के अधिकांश द्वीप इसके भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। एशिया के इन द्वीपों पर विभिन्न देश स्थित हैं। उदाहरण के लिए, जापान। जापान के प्रमुख द्वीप होकैडो, होन्शू, सिकोकू तथा क्यूशू द्वीप हैं। एशिया के अन्य महत्वपूर्ण द्वीप क्यूराइल द्वीप (रुस), सेवेर्नाया द्वीप (रुस), जावा व सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया), सकोत्रा द्वीप (यमन), बोर्नियो द्वीप (ब्रुनई, मलेशिया, इंडोनेशिया) आदि हैं। इसके अतिरिक्त दक्षिणी चीन सागर में स्पार्टली द्वीप स्थित है। यह खनिज तेल भंडार की उपलब्धता के कारण एक संपन्न द्वीप है। इस द्वीप के अधिकार क्षेत्र को लेकर विभिन्न देशों में विवाद हैं। चीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान, फिलिपिंस तथा ब्रुनेई अपना-अपना अधिकार होने का दावा करते हैं।

Important Islands of Asia- Most of the islands of Asia are located in the south-east of its landmass. Various countries are located on these islands of Asia. For example, Japan. The major islands of Japan are Hokkaido, Honshu, Seikoku and Kyushu Island. Other important islands of Asia are Curaile Island (Russia), Severnaya Island (Russia), Java and Sumatra Island (Indonesia), Sacotra Island (Yemen), Borneo Island (Brunai, Malaysia, Indonesia) etc. Apart from this, Spartali Island is located in the South China Sea. It is a thriving island due to the availability of mineral oil reserves. There are disputes in various countries regarding the jurisdiction of this island. China, Vietnam, Malaysia, Taiwan, Philippines and Brunei claim their own rights.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ
3. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
2. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
3. भारत में रसायन उद्योग
4. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग
5. भारत में वस्त्र उद्योग
6. भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग

आशा है एशिया महाद्वीप से संबंधित जानकारी आपके उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF competition
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe