An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Textile Industry in India | भारत में वस्त्र उद्योग

वस्त्र उद्योग भारत के सबसे प्राचीन उद्योगों में से एक है। यह हमारे देश का सबसे व्यापक तथा संगठित उद्योग है। कृषि के पश्चात देश में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में वस्त्र उद्योग का दूसरा स्थान है। इस उद्योग में रेशमी, सूती, ऊनी और जूट उद्योगों को शामिल किया गया है।

Textile industry is one of the oldest industries in India. It is the most comprehensive and organized industry in our country. After agriculture, the textile industry has the second place in providing employment to the people in the country. The industry includes silk, cotton, woolen and jute industries.

सूती वस्त्र उद्योग- भारत में सर्वप्रथम आधुनिक सूती कपड़ा मिल सन् 1818 ईस्वी में लगाई गई थी। यह कोलकाता के समीप 'फोर्ट ग्लोस्टर' में स्थापित की गई थी। दुर्भाग्यवश यह सफल नहीं हो सकी। इसके पश्चात सन् 1854 ईस्वी में मुंबई में 'कावसजी डाबर' द्वारा एक आधुनिक सूती वस्त्र उद्योग स्थापित किया गया। यह उद्योग सफल रहा। वस्त्र उद्योग की अवस्थिति को निर्धारित करने वाले प्रमुख कारक बाजार की निकटता, कच्चे माल की उपलब्धता, बंदरगाह, पूंजी, सस्ते तथा कुशल श्रमिकों की उपलब्धता आदि हैं। वर्तमान में भारत की सर्वाधिक सूती वस्त्र मिलें तमिलनाडु राज्य में अवस्थित है।

Cotton Textile Industry- The first modern cotton textile mill in India was set up in 1818 AD. It was established in 'Fort Gloster' near Kolkata. Unfortunately it did not succeed. After this a modern cotton textile industry was established in 1854 AD by 'Kawasji Dabur' in Mumbai. This industry was successful. The major factors determining the location of the textile industry are proximity to the market, availability of raw materials, ports, capital, availability of cheap and skilled labor etc. At present, the largest number of cotton textile mills in India are located in the state of Tamil Nadu.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
2. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
3. भारत में रसायन उद्योग
4. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग

सूती वस्त्र उद्योग से संबंधित प्रमुख शहर निम्नलिखित हैं-
1. अहमदाबाद- इसे 'भारत का मैनचेस्टर' और 'पूर्व का बोस्टन' कहा जाता है।
2. मुंबई- इसे भारत का कॉटनोपोलिस कहा जाता है।
3. कानपुर- इसे उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
4. कोयंपुत्तुर- इसे दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

The major cities related to cotton textile industry are-
1. Ahmedabad- It is called 'Manchester of India' and 'Boston of the East'.
2. Mumbai- It is called Cottonopolis of India.
3. Kanpur- It is called Manchester of North India.
4. Koymputtur- It is called Manchester of South India.

सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं-
1. गुजरात- वड़ोदरा, अहमदाबाद, भरूच, सूरत, भावनगर, राजकोट, कलोल, पोरबंदर, मोरवी, नादियाड, वीरमगाँव आदि।
2. महाराष्ट्र- शोलापुर, मुंबई, नागपुर, पुणे, वर्धा, जलगाँव, कोल्हापुर, अकोला, सतारा, सांगली आदि।
3. उत्तर प्रदेश- मुरादाबाद, कानपुर, हाथरस, मोदीनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, रामपुर, आगरा, गाजियाबाद, इटावा वाराणसी, मेरठ आदि।
4. तमिलनाडु- चेन्नई, कोयंपुत्तुर, तिरुनेलवेली, मदुरै, सेलम, तूथूकुडी, रामनाथपुरम, तंजावुर, उदुमलपेट, विरुधनगर, पोल्लाची आदि।
5. पंजाब- अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा आदि।
6. पश्चिम बंगाल- हावड़ा, कोलकाता, सेरामपुर, सोदेपुर, मुर्शिदाबाद, श्यामनगर, सैकिया, घुसुरी, मौरीग्राम, पानीहाटी, फुलेश्वर आदि।

The main centers of cotton textile industry are-
1. Gujarat- Vadodara, Ahmedabad, Bharuch, Surat, Bhavnagar, Rajkot, Kalol, Porbandar, Morvi, Nadiad, Viramgaon etc.
2. Maharashtra- Solapur, Mumbai, Nagpur, Pune, Wardha, Jalgaon, Kolhapur, Akola, Satara, Sangli etc.
3. Uttar Pradesh- Moradabad, Kanpur, Hathras, Modinagar, Saharanpur, Aligarh, Rampur, Agra, Ghaziabad, Etawah Varanasi, Meerut etc.
4. Tamil Nadu- Chennai, Koyamputtur, Tirunelveli, Madurai, Salem, Tuthukudi, Ramanathapuram, Thanjavur, Udumalpet, Virudhanagar, Pollachi etc.
5. Punjab- Amritsar, Ludhiana, Phagwara etc.
6. West Bengal- Howrah, Kolkata, Serampore, Sodepur, Murshidabad, Shyamnagar, Saikia, Ghusuri, Maurigram, Panihati, Phuleshwar etc.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन

रेशम वस्त्र उद्योग- प्राचीन समय से ही भारत में रेशमी वस्तुओं का उत्पादन किया जा रहा है। रेशम उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में चीन के पश्चात भारत का दूसरा स्थान है। रेशम की पाँच प्रमुख किस्में मूगा, मलबरी, ट्रॉपिकल टसर, ईरी तथा ओक टसर है। इन सभी किस्मों का उत्पादन करने वाला भारत विश्व में एकमात्र देश है। उल्लेखनीय है कि मूगा रेशम के उत्पादन के क्षेत्र में भारत को एकाधिकार मिला हुआ है। भारत में का 97% शहतूत रेशम का उत्पादन केवल 5 राज्यों में होता है। ये राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा जम्मू कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)। प्रारंभ में देश में रेशमी वस्त्रों का निर्माण केवल एक कुटीर उद्योग के रूप में किया जाता था। इन वस्तुओं का निर्यात मध्य पूर्व तथा यूरोप के अनेक देशों में किया जाता था। किंतु आधुनिक भारत में प्रथम रेशम मिल की स्थापना सन् 1832 ईस्वी में ईस्ट इंडिया कंपनी ने हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में की थी।

Silk Textile Industry-Silk articles are being produced in India since ancient times. In the field of silk production, India ranks second in the world after China. The five major varieties of silk are muga, mulberry, tropical tussar, eri and oak tussar. India is the only country in the world to produce all these varieties. It is noteworthy that India has a monopoly in the production of muga silk. In India 97% of mulberry silk is produced in only 5 states. These states are- Andhra Pradesh, Karnataka, West Bengal, Tamil Nadu and Jammu and Kashmir (Union Territory). Initially, silk textiles were manufactured in the country only as a cottage industry. These goods were exported to many countries in the Middle East and Europe. But the first silk mill in modern India was established by the East India Company in Howrah (West Bengal) in 1832 AD.

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ
3. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ

भारत में रेशम वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं-
1. आंध्र प्रदेश- नारायणपेट, धर्मावरम, नीरूगट्टुपल्ली, रायादुर्गम आदि।
2. कर्नाटक- चन्नपाटना, मैसूर, बेलगाँव, बंगलुरु, कोलार आदि।
3. तमिलनाडु- तंजावुर, सेलम, कुंबकोणम, कांचीपुरम, तिरुचिरापल्ली, अर्णी, कोयंपुत्तुर आदि।
4. पश्चिम बंगाल- बस्वा, विष्णुपुर, मुर्शिदाबाद, रघुनाथपुर आदि।
5. जम्मू कश्मीर- श्रीनगर, अनंतनाग, रियासी, बारामूला आदि।
6. पंजाब- गुरूदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर आदि।
7. उत्तर प्रदेश- मिर्जापुर, वाराणसी, शाहजहाँपुर, प्रतापगढ़ आदि।
8. मध्य प्रदेश- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर आदि।
9. बिहार- गया, भागलपुर, पटना आदि।

The major centers of silk textile industry in India are-
1. Andhra Pradesh- Narayanpet, Dharmavaram, Neerugattupalli, Rayadurgam etc.
2. Karnataka- Channapatna, Mysore, Belgaum, Bangalore, Kolar etc.
3. Tamil Nadu- Thanjavur, Salem, Kumbakonam, Kanchipuram, Tiruchirappalli, Arni, Koyamputtur etc.
4. West Bengal- Baswa, Vishnupur, Murshidabad, Raghunathpur etc.
5. Jammu and Kashmir- Srinagar, Anantnag, Reasi, Baramulla etc.
6. Punjab- Gurudaspur, Amritsar, Ludhiana, Hoshiarpur, Patiala, Jalandhar etc.
7. Uttar Pradesh- Mirzapur, Varanasi, Shahjahanpur, Pratapgarh etc.
8. Madhya Pradesh- Bhopal, Indore, Gwalior etc.
9. Bihar- Gaya, Bhagalpur, Patna etc.

ऊनी वस्त्र उद्योग- अपनी आरंभिक अवस्था में यह उद्योग भारत में कुटीर उद्योग के रूप में था। इस उद्योग में कंबल, शॉलें, कालीनें, लोई, नमदा आदि बनाए जाते थे। भारत में प्रथम आधुनिक ऊनी वस्त्र मिल सन् 1876 में कानपुर में स्थापित की गई थी। इसके पश्चात दूसरी ऊनी वस्त्र मिल सन् 1881 में धारीवाल (पंजाब) में लगाई गई थी।

Woolen Textile Industry- In its early stages this industry was as a cottage industry in India. In this industry blankets, shawls, carpets, plaid, namada etc. were made. The first modern woolen textile mill in India was established in 1876 at Kanpur. After this the second woolen textile mill was established in the year 1881 in Dhariwal (Punjab).

भारत में ऊनी वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं-
1. महाराष्ट्र- ठाणे, मुंबई, अंबरनाथ, जलगाँव, अमलनेर आदि।
2. पंजाब- अमृतसर, धारीवाल, चंडीगढ़, लुधियाना आदि।
3. उत्तर प्रदेश- मोदीनगर, कानपुर, मिर्जापुर, शाहजहाँपुर, भदोही आदि।

The major centers of woolen textile industry in India are-
1. Maharashtra- Thane, Mumbai, Ambarnath, Jalgaon, Amalner etc.
2. Punjab- Amritsar, Dhariwal, Chandigarh, Ludhiana etc.
3. Uttar Pradesh- Modinagar, Kanpur, Mirzapur, Shahjahanpur, Bhadohi etc.

भारत में ऊनी कालीन, नमदा उद्योग के प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं-
1. उत्तर प्रदेश- शाहजहाँपुर, गोपीगंज (भदोही), आगरा आदि।
2. पंजाब- लुधियाना, अमृतसर आदि।

The main centers of woolen carpet, Namda industry in India are-
1. Uttar Pradesh- Shahjahanpur, Gopiganj (Bhadohi), Agra etc.
2. Punjab- Ludhiana,Amritsar etc.

जूट उद्योग- यह कच्चा माल पर आधारित उद्योग है। इस वजह से जूट के अधिकांश उद्योग पश्चिम बंगाल के जूट उत्पादक क्षेत्रों के निकट हैं। फल स्वरूप पश्चिम बंगाल में देश का सर्वाधिक जूट उत्पादन होता है। जूट के उत्पादन में विश्व में भारत का पहला स्थान है। भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जूट निर्यातक देश है। भारत का पहला जूट कारखाना वर्ष 1855 में 'रिशरा' (कोलकाता) के समीप में 'जॉर्ज ऑकलैंड' द्वारा लगवाया गया था। भारत में पश्चिम बंगाल के पश्चात बिहार सर्वाधिक जूट उत्पादक राज्य हैं।

Jute Industry- It is a raw material based industry. Because of this, most of the jute industries are located near the jute producing areas of West Bengal. As a result, West Bengal has the highest jute production in the country. India ranks first in the world in the production of jute. India is the second largest exporter of jute in the world. India's first jute factory was established in the year 1855 near 'Rishra' (Kolkata) by 'George Auckland'. Bihar is the most jute producing state in India after West Bengal.

भारत में जूट उद्योग केंद्र निम्नलिखित हैं-
1. पश्चिम बंगाल- जगतदल, टीटागढ़, बजबज, हावड़ा, रिशरा, भद्रेश्वर, घुसुडी, बाली, शिबपुर, सेरामपुर, कमरहट्टी, श्यामनगर, उलूबेरिया आदि।
2. बिहार- समस्तीपुर, कटिहार, दरभंगा आदि।
3. आंध्र प्रदेश- गुंटूर, इलुरु, बोंबेली आदि।
4. उत्तर प्रदेश- गोरखपुर (सहजनवा), कानपुर आदि।

The following are the jute industry centers in India-
1. West Bengal- Jagatdal, Titagarh, Bajbaj, Howrah, Rishra, Bhadreswar, Ghududi, Bali, Shibpur, Serampore, Kamarhatti, Shyamnagar, Uluberia etc.
2. Bihar- Samastipur, Katihar, Darbhanga etc.
3. Andhra Pradesh- Guntur, Iluru, Bombayli etc.
4. Uttar Pradesh- Gorakhpur (Sahjanwa), Kanpur etc.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान

टीप- 1. अंगोरा ऊन की प्राप्ति खरगोश से होती है।
2. पश्मीना ऊन की प्राप्ति बकरी से होती है।
3. भारत में पहला आधुनिक ऊन कारखाना कानपुर में स्थापित किया गया था।
4. भारत में रेशम का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है।
5. भारत में ऊन का सर्वाधिक उत्पादन राजस्थान राज्य में होता है।
6. केंद्रीय रेशम अनुसंधान तथा प्रशिक्षण संस्थान मैसूरबरहामपुर में अवस्थित है।
7. भारत में जूट का सर्वाधिक उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल है।
8. अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन का मुख्यालय जेनेवा में है।
9. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन 'विएना' के अंतर्गत आता है।

Tip- 1. Angora wool comes from rabbit.
2. Pashmina wool is obtained from goat.
3. The first modern wool factory in India was established in Kanpur.
4. Highest production of silk in India is in Karnataka state.
5. The largest production of wool in India is in the Rajasthan State.
6. Located at Central Silk Research and Training Institute Mysore and Barhampur.
7. The largest producer of jute in India is West Bengal.
8. International Standards Organization is headquartered in Geneva.
9. Comes under United Nations Industrial Development Organization 'Vienna'.

पृथ्वी की संरचना एवं इस पर होने वाली हलचलों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी की गतियाँ
3. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ
4. भूकंप एवं भूकम्पीय तरंगे
5. सुनामी और ज्वालामुखी क्या है
6. पृथ्वी पर ज्वार भाटा
7. ग्रहण, ऋतु परिवर्तन विषुव एवं सुपरमून

आशा है, यह लेख प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी होगा।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe