An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Mineral Resources in India | भारत में खनिज संसाधन

Bharat_desh_me_khanij_padarth

प्रकृति में उपस्थित ऐसे पदार्थ जिनके निश्चित भौतिक और रासायनिक गुणधर्म तथा रासायनिक संगठन होते हैं, 'खनिज' कहलाते हैं। खनिजों को उत्खनन, खनन और प्रवेधन आदि पद्धतियों के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। खनिजों का आर्थिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। ये संसाधन क्षयशील होते हैं। इनका उपयोग होने के पश्चात इनका नवीकरण नहीं किया जा सकता। भारत में 100 से अधिक प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं। अधिकांश खनिज भारत के प्रायद्वीपीय भाग में ही पाए जाते हैं। भारत में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, झारखंड, उडीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में खनिज उपलब्ध हैं। भारतवर्ष के उत्तर भारत का विशाल जलोढ़ मैदानी भू-भाग खनिजों से रिक्त है। यहाँ कृषि की जाती है। खनिजों की उपलब्धता कुछ विशेष भू-वैज्ञानिक संरचनाओं से भी संबंधित होती हैं। अतः देश में खनिज संसाधनों का वितरण समान नहीं है। ये अनियमित रूप से बिखरे हुए हैं। भारत में गोंडवाना शैल समूह में कोयला उपलब्ध है। इसी के समान धारवाड़ और कुडप्पा के क्षेत्रों में तांबा, लोहा, जस्ता, सीसा, मैग्नीज आदि धात्विक खनिज उपलब्ध हैं। ऊपरी विंध्यन क्षेत्र और कुडप्पा में डोलोमाइट, चूना पत्थर, कैल्शियम, जिप्सम, सल्फेट आदि प्रमुख अधात्विक खनिज उपलब्ध हैं।

ब्रह्माण्ड एवं खगोल विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
2. खगोलीय पिण्ड
3. तारों का जन्म एवं मृत्यु
4. सौरमंडल की संरचना
5. सौरमंडल के पिण्ड
6. सौर मंडल के ग्रह एवं उपग्रह की विशेषताएँ

Substances present in nature that have definite physical and chemical properties and chemical organization are called 'minerals'. Minerals are obtained through methods such as quarrying, mining and drilling. Minerals have special importance in the economic field. These resources are degradable. They cannot be renewed after use. There are more than 100 types of minerals available in India. Most of the minerals are found only in the peninsular part of India. Minerals are available in India mainly in the states of Chhattisgarh, Jharkhand, Orissa, Madhya Pradesh, Gujarat, Karnataka and Tamil Nadu etc. The vast alluvial plain of North India is empty of minerals. Agriculture is done here. The availability of minerals is also related to certain geological formations. Therefore, the distribution of mineral resources in the country is not uniform. These are scattered irregularly. Coal is available in the Gondwana Shale Group in India. Similar metallic minerals like copper, iron, zinc, lead, manganese etc are available in the areas of Dharwad and Kudappa. Major non-metallic minerals are available in dolomite, limestone, calcium, gypsum, sulfate etc in the upper Vindhyan region and Kudappa.

भारत की प्रमुख नदियों के अपवाह तंत्र से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. सिंधु नदी का अपवाह तंत्र
2. गंगा नदी का अपवाह तंत्र
3. हिमालय की प्रमुख नदियों से संबंधित परियोजनाएँ
4. प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का अपवाह तंत्र
5. भारत की प्रमुख झीलें

भारत में खनिज संसाधनों का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है-

The mineral resources in India can be classified as follows-

भौतिक और रासायनिक गुणधर्म की दृष्टि से खनिजों को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
1. धात्विक
2. अधात्विक

In terms of physical and chemical properties, minerals can be classified into two parts-
1. Metallic
2. Non-metaphysical

पृथ्वी की संरचना एवं इस पर होने वाली हलचलों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी की गतियाँ
3. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ
4. भूकंप एवं भूकम्पीय तरंगे
5. सुनामी और ज्वालामुखी क्या है
6. पृथ्वी पर ज्वार भाटा
7. ग्रहण, ऋतु परिवर्तन विषुव एवं सुपरमून

धातुएँ कठोर होती हैं। ये ऊष्मा तथा विद्युत की सुचालक होती हैं। इसके विपरीत अधिकांश अधातुएँ विद्युत और ऊष्मा की कुचालक होती हैं।

Minerals_in_India

Metals are hardened. They are conductors of heat and electricity. In contrast, most nonmetals are conductors of electricity and heat.

धात्विक खनिजों को भी दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
1. लौह धात्विक खनिज
2. अलौह धात्विक खनिज

Metallic minerals can also be classified into two parts-
1. Iron Metallic Minerals
2. Non-ferrous Metallic Minerals

लौह धात्विक खनिज में लौहांश उपस्थित होता है। इसके विपरीत अलौह धात्विक खनिजों में लौहांश उपस्थित नहीं होता है। अधात्विक खनिज की प्रकृति कार्बनिक और अकार्बनिक होती है। कार्बनिक प्रकार के अंतर्गत पेट्रोलियम, कोयला आदि खनिज ईंधन लिए गए हैं। अकार्बनिक प्रकार के अंतर्गत चूना पत्थर, अभ्रक, ग्रेफाइट आदि खनिजों को लिया गया है।

ऋतुओं एवं जलवायु से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत की प्रमुख ऋतुएँ
2. भारत की जलवायु का वर्गीकरण
3. मानसून- भारत की जलवायु
4. 5. वर्षा के प्रकार संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवाती वर्षा
5. संघनन क्या है- संघनन के विभिन्न रूप

Iron is present in the metallic mineral. In contrast, iron is not present in non-ferrous metallic minerals. The nature of non-metallic mineral is organic and inorganic. Under the organic type, petroleum, coal etc mineral fuels have been taken. Under the inorganic type minerals limestone, mica, graphite etc are taken.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान

खनिजों के उदाहरण-

Examples of minerals-

धात्विक खनिज-
1. लौह धात्विक खनिज- मैग्नीज, लौह अयस्क, निकेल, क्रोमियम, टंगस्टन, कोबाल्ट
2. अलौह धात्विक खनिज- एल्युमिनियम, तांबा, सीसा, टिन, प्लेटिनम, चांदी, जिंक

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ
3. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
4. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ

Metallic Minerals-
1. Iron Metallic Minerals- Manganese, Iron Ore, Nickel, Chromium, Tungsten, Cobalt
2. Non-ferrous Metallic Minerals- Aluminum, Copper, Lead, Tin, Platinum, Silver, Zinc

अधात्विक खनिज- संगमरमर, हीरा, ग्रेफाइट, चूना पत्थर, जिप्सम, अभ्रक, पाइराइट, गंधक, एस्बेस्टस

Non-metallic minerals- marble, diamond, graphite, limestone, gypsum, mica, pyrite, sulfur, asbestos

भारतीय धरातल से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत का आकार विस्तार एवं नामकरण- सामान्य जानकारी
2. हिमालय भारतीय भू आकृतिक संरचना
3. उत्तर भारत का विशाल मैदान
4. भारतीय मरुस्थल
5. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
6. भारत के तटीय मैदान
7. भारत के द्वीप समूह

आशा है, यह लेख प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी होगा।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe