An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



अफ्रीका महाद्वीप का सामान्य परिचय | General introduction to the continent of Africa

अफ्रीका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया के पश्चात् विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसे अंध महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व के सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप है।

The total area of ​​the continent of Africa is 30,370,000 square kilometers. It is the second largest continent in the world after Asia in terms of area and population. It is also known as dark continent. It is the continent with the largest number of countries in the world.

अफ्रीका के उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर-पूर्व में लाल सागर, पूर्व में हिंद महासागर तथा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। इस महाद्वीप का विस्तार पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों गोलार्धों में हुआ है। यह संसार का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर मकर, कर्क और विषुवत तीनों रेखाएँ गुजरती हैं। अफ्रीका और एशिया के मध्य की सिनई जलसंधि स्थित है। यह लाल सागर को भूमध्य सागर से अलग करती है। इसके अतिरिक्त यह जलसंधि एशिया महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से जोड़ती है। इसी जलसंधि पर स्वेज नहर का निर्माण किया गया है। इस नहर के माध्यम से लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ा गया है। स्वेज़ नहर के भूमध्यसागरीय तट पर 'पोर्ट सईद' स्थित है। लाल सागर के तट पर 'स्वेज़ बंदरगाह' स्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि अफ्रीका महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप से अलग करती है।

Africa is bordered by the Mediterranean Sea to the north, the Red Sea to the northeast, the Indian Ocean to the east, and the Atlantic Ocean to the west and southwest. This continent has expanded into the four hemispheres– East, West, North and South. It is the only continent in the world through which all the three lines of Capricorn, Cancer and the equator pass. Sinai Strait is located between Africa and Asia. It separates the Red Sea from the Mediterranean Sea. Apart from this, this strait connects the continent of Asia with the continent of Africa. The Suez Canal has been built on this strait. The Red Sea is connected to the Mediterranean Sea through this canal. 'Port Said' is located on the Mediterranean coast of the Suez Canal. 'The port of Suez' is located on the coast of the Red Sea. The Strait of Gibraltar separates the continent of Africa from the continent of Europe.

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि
7. एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

अफ्रीका महाद्वीप के अधिकतर क्षेत्रों में पठार और मरुस्थल हैं। अतः इस महाद्वीप को 'पठारों व मरुस्थलों का महाद्वीप' भी कहा जाता है। इसके उत्तरी क्षेत्र में 'सहारा मरुस्थल' स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। इसके अतिरिक्त अफ्रीका के दक्षिणी क्षेत्र में 'कालाहारी मरुस्थल' है। इसका विस्तार बोत्सवाना, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के क्षेत्रों में हैं। किंतु इसका अधिकांश विस्तार 'बोत्सवाना' में है।

Most areas of the continent of Africa are plateaus and deserts. Therefore, this continent is also called 'Continent of plateaus and deserts'. In its northern region lies the 'Sahara desert'. It is the largest desert in the world. Apart from this, there is 'Kalahari Desert' in the southern region of Africa. It extends to the regions of Botswana, Namibia and South Africa. But most of its expansion is in 'Botswana'.

अफ्रीका का सबसे पूर्वी बिंदु 'रास हफून' है। यह सोमालिया में स्थित है। इसका सबसे पश्चिमी बिंदु केप वर्दे स्थित 'एल्मादी पॉइंट' है। यह सेनेगल के अंतर्गत आता है। इसका सबसे उत्तरी बिंदु 'रास बेन सक्का' है। यह ट्यूनीशिया में स्थित है। इसका दक्षिणतम बिंदु 'केप अगुलहास' है। यह दक्षिण अफ्रीका में स्थित है।

The easternmost point of Africa is 'Ras Haphoon'. It is located in Somalia. Its westernmost point is 'Elmadi Point' in Cape Verde. It belongs to Senegal. Its northernmost point is 'Ras Ben Saqqa'. It is located in Tunisia. Its southernmost point is 'Cape Agulhas'. It is located in South Africa.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन
4. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
5. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
6. भारत में रसायन उद्योग
7. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग
8. भारत में वस्त्र उद्योग
9. भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग

अफ्रीका में महान घाटी 'ग्रेट रिफ्ट वैली' स्थित है। यह मालावी (न्यासा) झील के दक्षिण से लाल सागर होते हुए एशिया महाद्वीप के 'मृत सागर' तक विस्तृत है। इस महान भ्रंश घाटी से अनेक जिले उत्पन्न हुई हैं। कुछ प्रमुख झीलें अल्बर्ट, मालावी, तुर्काना, तंगनाइका आदि हैं। अफ्रीका की सबसे बड़ी झील 'विक्टोरिया' है। इसे 'अफ्रीकन ग्रेट लेक्स' का भाग माना जाता है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील से होकर विषुवत् रेखा गुज़रती है। यह विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील है। इस झील का विस्तार युगांडा, केन्या और तंजानिया में है। 'श्वेत नील' का उद्गम इसी विक्टोरिया झील से हुआ है।

The Great Valley in Africa 'Great Rift Valley' is located. It extends from the south of Lake Malawi (Nyasa) through the Red Sea to the 'Dead Sea' of the continent of Asia. Many districts have arisen from this great fault valley. Some of the major lakes are Albert, Malawi, Turkana, Tanganyika etc. The largest lake in Africa is 'Victoria'. It is considered part of the 'African Great Lakes'. It is the second largest freshwater lake in the world. The equator passes through this lake. It is the largest tropical lake in the world. This lake extends into Uganda, Kenya and Tanzania. 'White Nile' originated from this Lake Victoria.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान
5. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ

अफ्रीका में 'एटलस पर्वत' नवनिर्मित है। यह मोड़दार पर्वत है। इसका विस्तार अल्जीरिया, मोरक्को और ट्यूनीशिया में है। इसकी सबसे ऊँची चोटी 'माउंट टौब्कल' है। यह मोरक्को में स्थित है। एटलस के अतिरिक्त अफ्रीका की दूसरी प्रमुख पर्वत श्रेणी 'ड्रैकेंसबर्ग' है। यह अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका के अंतर्गत आता है। अफ्रीका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत 'माउंट कैमरून' है। यह कैमरून के तटीय क्षेत्र में अवस्थित है। अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी 'माउंट किलिमंजारो' है। यह तंजानिया में स्थित है।

'Atlas Mountains' is newly created in Africa. This is a twisted mountain. It extends to Algeria, Morocco and Tunisia. Its highest peak is 'Mount Toubkal'. It is located in Morocco. Apart from the Atlas, the second major mountain range in Africa is 'Drakensberg'. It is located in the south-eastern coastal region of Africa. This region belongs to South Africa. 'Mount Cameroon' is the only active volcanic mountain in Africa. It is located in the coastal region of Cameroon. The highest peak in Africa is 'Mount Kilimanjaro'. It is located in Tanzania.

भारत की प्रमुख नदियों के अपवाह तंत्र से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. सिंधु नदी का अपवाह तंत्र
2. गंगा नदी का अपवाह तंत्र
3. हिमालय की प्रमुख नदियों से संबंधित परियोजनाएँ
4. प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का अपवाह तंत्र
5. भारत की प्रमुख झीलें

आशा है, अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी परीक्षार्थियों के लिए बहुत उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe