गुप्तोत्तर काल के प्रमुख राजवंश | Major Dynasties of the Post-Gupta Period
भारतवर्ष में लगभग छठी शताब्दी ईसवी के बीच तक गुप्त साम्राज्य छोटे-छोटे खंडों में विभाजित हो गया था। इसके बाद देश में सामंतवाद की नई पद्धति आई। इसके साथ ही विकेंद्रीकरण और क्षेत्रीयता का भी उदय हुआ। इस अवधि में कुछ प्रमुख राजवंशों ने शासन किया। किंतु संपूर्ण भारत एक सूत्र में नहीं बंध सका। राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित यह पद्धति तुर्क राजाओं का शासन आरंभ होने तक चलती रही। गुप्त राजवंश का पतन होने के पश्चात कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। इनमें से प्रमुख राजवंश निम्नलिखित हैं-
By about the middle of 6th century AD in India, the Gupta Empire was divided into small divisions. After this a new system of feudalism came in the country. Along with this came the rise of decentralization and regionalism. Some major dynasties ruled during this period. But the whole of India could not be tied in one thread. This system related to the political system continued till the beginning of the rule of the Ottoman kings. After the decline of the Gupta dynasty, some new dynasties emerged. The following are the major dynasties of these-
इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मध्य प्रदेश की पुरातात्विक विरासत
2. भारतीय इतिहास के गुप्त काल की प्रमुख विशेषताएँ
3. आर्य समाज - प्रमुख सिद्धांत एवं कार्य
1. पुष्यभूति राजवंश- इस वंश के शासकों ने थानेश्वर पर शासन किया था। इस वंश की स्थापना पुष्यभूति द्वारा की गई थी। इन्हें वैश्य जाति से संबंधित माना जाता है। इस वंश के प्रमुख शासक पुष्यभूति, प्रभाकरवर्धन, राज्यवर्धन और हर्षवर्धन हैं। इनमें से सम्राट हर्षवर्धन को भारत के महान सम्राटों में से एक माना जाता है। इन शासकों ने विशाल राज्य की स्थापना की थी।
1. Pushyabhuti Dynasty- The rulers of this dynasty ruled Thaneshwar. This dynasty was founded by Pushyabhuti. They are believed to belong to the Vaishya caste. The principal rulers of this dynasty are Pushyabhuti, Prabhakarvardhana, Rajyavardhana and Harshavardhana. Of these, Emperor Harshavardhana is considered one of the great emperors of India. These rulers established a vast kingdom.
2. मैत्रक राजवंश- इस वंश के शासकों ने वल्लभी पर शासन किया था। इस वंश के प्रमुख शासक भट्टारक, धरसेन, ध्रुवसेन प्रथम, धरनपट्ट, गुहसेन और शिलादित्य प्रथम हैं। गुप्तोत्तर काल के नए राज्यों में इस राजवंश ने सबसे अधिक समय तक शासन किया।
2. Maitraka Dynasty- The rulers of this dynasty ruled over Vallabhi. The main rulers of this dynasty are Bhattaraka, Dharasen, Dhruvasena I, Dharanapatta, Guhsen and Shiladitya I. This dynasty ruled for the longest time among the new kingdoms of the post-Gupta period.
इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. गुप्त साम्राज्य का इतिहास जानने के स्रोत
2. गुप्त शासक श्रीगुप्त, घटोत्कच और चंद्रगुप्त प्रथम
3. भारत में शक राजतंत्र- प्रमुख शासक
4. चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज
5. समुद्रगुप्त एवं नेपोलियन के गुणों की तुलना
6. सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका शासनकाल
3. मौखरि राजवंश- इस वंश के शासकों ने कन्नौज पर शासन किया। इस वंश से संबंधित प्रमुख शासक हरिवर्मा, ईशानवर्मा और सर्ववर्मा हैं। इन शासकों ने हूणों को पराजित कर भारत के पूर्वी क्षेत्र को उनके आक्रमण से सुरक्षित किया।
3. Maukhari Dynasty- The rulers of this dynasty ruled over Kanauj. The principal rulers belonging to this dynasty are Harivarma, Ishanvarma and Sarvavarma. These rulers defeated the Huns and protected the eastern region of India from their invasion.
4. परिवर्ती गुप्त- इन शासकों ने मगध पर शासन किया था। इस वंश से संबंधित प्रमुख शासक महासेन गुप्त, देवगुप्त और आदित्य सेन हैं। इन शासकों की मौखरि वंश के शासकों से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रही थी।
4. Parivarti Gupta- These rulers ruled Magadha. The major rulers belonging to this dynasty are Mahasen Gupta, Devagupta and Aditya Sen. These rulers had a political rivalry with the rulers of the Maukhari dynasty.
इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मौर्य साम्राज्य प्राचीन भारत का गौरवशाली इतिहास
2. पाटलिपुत्र (मगध साम्राज्य) पर शुंग वंश का शासन
3. भारत का प्राचीन इतिहास - कण्व वंश
4. प्राचीन भारत का आन्ध्र सातवाहन वंश
5. भारत में हिन्द-यवन वंश का शासन
5. चंद्र (गौड़) राजवंश- यह बंगाल का राजवंश है। इस वंश का प्रमुख शासक शशांक है। तत्कालीन समय में इनकी थानेश्वर और कन्नौज शासकों से शत्रुता थी।
5. Chandra (Gaur) Dynasty- This is the dynasty of Bengal. The main ruler of this dynasty is Shashanka. At that time, he had enmity with Thaneshwar and Kannauj rulers.
इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. सिकंदर का भारत पर आक्रमण- इसके कारण एवं प्रभाव
2. जैन धर्म के 24 तीर्थंकर एवं महावीर स्वामी की पारिवारिक जानकारी
3. बौद्ध धर्म एवं बुद्ध का जीवन परिचय
4. मगध साम्राज्य का इतिहास | The Magadh Empire time period
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)
Comments