An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



दक्षिण अमेरिका महाद्वीप- पश्चिमी तटीय मैदान, पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र, मध्यवर्ती मैदान, पूर्वी उच्चभूमि | South America Continent

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का अधिकांश भाग पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में अवस्थित है। यह मध्य और उत्तर अमेरिका से पनामा नहर के द्वारा अलग होता है। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में दक्षिणी अटलांटिक महासागर, उत्तर-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तर में कैरिबियन सागर एवं पश्चिमी में प्रशांत महासागर अवस्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको एवं कैरेबियन द्वीप समूह को सम्मिलित रूप से 'लैटिन अमेरिका' कहा जाता है। इसका कारण यह है कि इन क्षेत्रों में स्पेनिश, फ्रेंच एवं पुर्तगाली भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी तथा पुर्तगाली भाषाओं की जननी लैटिन भाषा को कहा जाता है।

Most of the continent of South America is located in the Southern Hemisphere of the Earth. It is separated from Central and North America by the Panama Canal. South America is bounded by the South Atlantic Ocean to the southeast, the North Atlantic Ocean to the northeast, the Caribbean Sea to the north, and the Pacific Ocean to the west. It is the fourth largest continent in the world in terms of area. An important fact is that South America, Central America, Mexico and the Caribbean Islands are collectively called 'Latin America'. The reason for this is that Spanish, French and Portuguese languages ​​are used in these regions. Latin is the mother of Spanish, French, Italian and Portuguese languages.

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. दक्षिण अमेरिका की जलवायु एवं वनस्पति
2. दक्षिण अमेरिका की प्रमुख खाड़ियाँ, प्रायद्वीप एवं जलसंधियाँ

दक्षिण अमेरिका का उत्तरी भाग दक्षिणी भाग की तुलना में अधिक चौड़ा है। महाद्वीप के दक्षिणी भाग का विस्तार प्रायद्वीप के रूप में हुआ है। दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में 'टियरा-डेल-फ्यूगो' नामक द्वीप अवस्थित है। इसी द्वीप पर महाद्वीप का सबसे दक्षिणी बिंदु 'केप हॉर्न' अर्थात् 'हॉर्न अंतरीप' अवस्थित है। टियरा-डेल-फ्यूगो द्वीप दक्षिण अमेरिका की मुख्य भूमि से 'मैगलन जलसंधि' द्वारा अलग होता है। मकर रेखा इस महाद्वीप के मध्य भाग से होकर गुजरती है तथा इसे दो भागों में बाँटती है। इसके अलावा भूमध्य रेखा महाद्वीप के अमेजन नदी बेसिन से होकर गुजरती है। अतः स्पष्ट है कि यह महाद्वीप उष्ण एवं समशीतोष्ण, दोनों ही कटिबंधों में विस्तृत है।

The northern part of South America is wider than the southern part. The southern part of the continent has expanded in the form of a peninsula. The island called 'Tierra-del-Fuego' is located in the southern part of South America. On this island is the southernmost point of the continent 'Cape Horn' i.e. 'Horn Island'. The island of Tierra-del-Fuego is separated from the mainland of South America by the 'Magallon Strait'. The Tropic of Capricorn passes through the central part of this continent and divides it into two parts. Apart from this, the equator passes through the Amazon river basin of the continent. So it is clear that this continent is spread in both tropical and temperate zones.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की जलवायु
2. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख शहर
3. संयुक्त राज्य अमेरिका की वनस्पति, जलवायु, नगरीकरण, परिवहन एवं भौतिक व आर्थिक विशेषताएँ
4. कनाडा की भौतिक विशेषताएँ, जलवायु एवं वनस्पति
5. कैरीबियन द्वीप समूह- ग्रेटर एंटीलीज एवं लेजर एंटीलीज
6. उत्तर अमेरिका एवं कैरेबियन द्वीप समूह के प्रमुख देश एवं उनकी राजधानियाँ

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख द्वीप- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख द्वीप निम्नलिखित हैं-
1. गालापागोस द्वीप- यह प्रशांत महासागर में स्थित है। यह द्वीप दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के अधिकार क्षेत्र आता है।
2. फॉकलैंड द्वीप- यह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अवस्थित है। यह दक्षिण अमेरिका का महत्वपूर्ण द्वीप है। इस द्वीप पर अधिकार को लेकर अर्जेंटीना और यूनाइटेड किंगडम के मध्य विवाद है। किंतु वर्तमान में इस द्वीप पर यूनाइटेड किंगडम का अधिकार है।

Main Islands of South America- Following are the major islands of South America continent-
1. Galapagos Islands- It is located in the Pacific Ocean. This island comes under the jurisdiction of Ecuador in South America.
2. Falkland Islands- It is located in the South Atlantic Ocean. It is an important island of South America. There is a dispute between Argentina and the United Kingdom over the rights to the island. But the island is currently owned by the United Kingdom.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तर अमेरिका महाद्वीप - सामान्य परिचय
2. उत्तरी अमेरिका की भौतिक विशेषताएँ
3. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ
4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ
5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें

भौतिक लक्षणों के आधार पर दक्षिण अमेरिका को निम्नलिखित क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
1. पश्चिमी तटीय मैदान
2. पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र
3. मध्यवर्ती मैदान
4. पूर्वी उच्चभूमि

On the basis of physical features South America can be classified into the following regions-
1. Western Coastal Plain
2. Western Hill Region
3. Intermediate Ground
4. Eastern Highlands

पश्चिमी तटीय मैदान- दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में, प्रशांत महासागर के तट के सहारे उत्तर से दक्षिण दिशा में निम्नभूमि के रूप में एक सँकरे तटीय क्षेत्र का विस्तार हुआ है। यह तटीय क्षेत्र उत्तर में कम चौड़ा तथा दक्षिण में अधिक चौड़ा है। महाद्वीप के इस भाग में मरुस्थलीय क्षेत्र 'अटाकामा' का विस्तार हुआ है।

Western Coastal Plain- A narrow coastal region extending from north to south along the coast of the Pacific Ocean in the form of lowlands in the western part of South America Has happened. This coastal zone is less wide in the north and wider in the south. The desert region 'Atacama' has expanded in this part of the continent.

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी
2. अफ्रीका महाद्वीप की पर्वत एवं पठार
3. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देश
4. अफ्रीका महाद्वीप के देश एवं उनकी राजधानियाँ
5. अफ्रीका महाद्वीप से संलग्न सागर, महासागर एवं खाड़ियाँ
6. अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
7. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
8. अफ्रीका महाद्वीप- नैरोबी, बाब-अल-मंदेब जलसंधि, डरबन, फ़ूटा जालौन पठार, कोको त्रिभुज, साहेल क्षेत्र

पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र- महाद्वीप के इस पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश भाग में एंडीज पर्वतमाला है। प्रशांत महासागर प्लेट और दक्षिण अमेरिका प्लेट की टक्कर के परिणामस्वरूप एंडीज पर्वतमाला का विकास हुआ है। उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तृत यह पर्वत श्रेणी महाद्वीप के पश्चिमी भाग में अवस्थित है। एंडीज़ पर्वत श्रेणी संसार की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। इसके अतिरिक्त यह हिमालय के बाद विश्व की सबसे ऊँची नवीन पर्वत श्रेणी है। एंडीज़ पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी 'एकांकागुआ' है। इसकी ऊँचाई 6,960 मीटर है। यह चोटी दक्षिण अमेरिका के चिली और अर्जेंटीना की सीसा पर अवस्थित है।

Western Mountain Region- Most of this mountainous region of the continent consists of the Andes ranges. The Andes ranges have developed as a result of the collision of the Pacific Ocean Plate and the South America Plate. This mountain range, extending from north to south, is located in the western part of the continent. The Andes mountain range is the longest mountain range in the world. Apart from this, it is the highest new mountain range in the world after the Himalayas. 'Aconcagua' is the highest peak in the Andes ranges. Its altitude is 6,960 meters. This peak is located on the lead of Chile and Argentina of South America.

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि
7. एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

एंडीज पर्वत श्रृंखला के बीच में ऊँचे पठारी क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। इन प्रमुख पठारी क्षेत्रों में इक्वाडोर का पठार, पेरु का पठार, बोलीविया का पठार आदि महत्वपूर्ण हैं। बोलीविया के पठार को 'अल्टी-प्लेनो' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ प्रचुर मात्रा में उपयोगी खनिज टिन का भंडार है। इसके अतिरिक्त इस पठारी क्षेत्र में 'टिटिकाका झील' अवस्थित है। यह संसार की सबसे ऊंची नौगम्य झील है। यह झील मत्स्य उत्पादन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बोलिविया की राजधानी 'ला-पाज़' इस झील के तट पर ही अवस्थित है। बोलिविया की राजधानी विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर अवस्थित राजधानी है। इस पठारी क्षेत्र के अलावा 'माटो-ग्रोसो पठार' का विस्तार ब्राजील और बोलिविया में हुआ है। ब्राजीलियन उच्च भूमि प्राचीन चट्टान से निर्मित महाद्वीपीय पठार है। इस पठारी क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में लौह अयस्क उपलब्ध है। चिली और अर्जेंटीना के सीमा पर 'ओजोस डेल सलाडो पर्वत' अवस्थित है। इसकी ऊँचाई 6,908 मीटर है। यह संसार का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है। कुछ अन्य स्रोतों में 'कोटोपैक्सी' को संसार का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत बताया गया है। इक्वाडोर की सबसे ऊँची चोटी 'चिंबोराज़ो' है। इसकी ऊँचाई 6,267 मीटर है।

The high plateau areas have spread in the middle of the Andes mountain range. Ecuador plateau, Peru plateau, Bolivian plateau etc. are important in these major plateau regions. The Bolivian Plateau is also known as 'Alti-Plano'. There is an abundance of useful mineral tin here. Apart from this 'Lake of Titicaca is located in this plateau region. It is the highest navigable lake in the world. This lake is also important from the point of view of fish production. The capital of Bolivia 'La-Paz' is located on the shores of this lake. The capital of Bolivia is the highest situated capital in the world. In addition to this plateau, the 'Mato-Grosso plateau' has extended into Brazil and Bolivia. The Brazilian Highlands is a continental plateau formed from ancient rock. Iron ore is available in abundance in this plateau region. 'Ojos del Salado Mountains' is located on the border of Chile and Argentina. Its height is 6,908 meters. It is the highest active volcanic mountain in the world. Some other sources mention 'Cotopaxi' as the highest volcanic mountain in the world. Chimborazo is the highest peak in Ecuador. Its height is 6,267 meters.

भारतीय धरातल से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत का आकार विस्तार एवं नामकरण- सामान्य जानकारी
2. हिमालय भारतीय भू आकृतिक संरचना
3. उत्तर भारत का विशाल मैदान
4. भारतीय मरुस्थल
5. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
6. भारत के तटीय मैदान
7. भारत के द्वीप समूह

मध्यवर्ती मैदान- इन मैदानी क्षेत्रों में विभिन्न नदियाँ प्रवाहित होती हैं। इस क्षेत्र की प्रमुख नदियाँ ओरिनोको, अमेज़न तथा प्लाटा हैं। पराना, पराग्वे, उरुग्वे और उनकी सहायक नदियों के सम्मिलित तंत्र को प्लाटा के नाम से जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका के इस मैदानी क्षेत्रों से होकर प्रवाहित होने वाली सभी नदियों में से अमेजन नदी सबसे महत्वपूर्ण है। जल आयतन के आधार पर अमेजन विश्व की सबसे बड़ी नदी है। लंबाई के आधार पर यह अफ्रीका की नील नदी के पश्चात् दूसरी सबसे लंबी नदी है। महाद्वीप की इन बड़ी-बड़ी नदियों के निक्षेपों से इस मैदानी क्षेत्र का निर्माण हुआ है। यह दक्षिण अमेरिका का कृषि की दृष्टि से सबसे उपजाऊ मैदान है।

Intermediate Plains- Various rivers flow in these plains. The major rivers of the region are Orinoco, Amazon and Plata. The combined system of the Paraná, Paraguay, Uruguay and their tributaries is known as the Plata. Of all the rivers that flow through this plain of South America, the Amazon River is the most important. Amazon is the largest river in the world by volume of water. In terms of length, it is the second longest river in Africa after the Nile. This plain area has been formed by the deposits of these big rivers of the continent. It is the most agriculturally fertile plain of South America.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन
4. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
5. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
6. भारत में रसायन उद्योग
7. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग
8. भारत में वस्त्र उद्योग
9. भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग

पूर्वी उच्चभूमि- महाद्वीप की इस उच्चभूमि का विकास उत्तरी क्षेत्र में स्थित गुयाना का पठार व पूर्वी क्षेत्र में विस्तृत ब्राजील के पठार के रूप में हुआ है। दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में पूर्वी उच्च भूमि का विकास पेटागोनिया पठार के रूप में हुआ है। गुयाना पठार में 'एंजेल जलप्रपात' अवस्थित है। यह संसार का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह 'कैरोनी नदी' की सहायक नदी 'चुरुल नदी' पर स्थित है। कैरोनी नदी दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण नदी ओरिनोको की सहायक नदी है। एंजेल जलप्रपात वेनेज़ुएला के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में अवस्थित है। दक्षिण अर्जेंटीना में 'पेटागोनिया का पठार' एंडीज पर्वत के गिरिपदीय एवं वृष्टिछाया क्षेत्र में अवस्थित है। यह एक मरुस्थलीय क्षेत्र है। यह पशुओं के चारागाह के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

Eastern Highlands- This continent's highland has developed into the Guiana Plateau located in the northern region and the extended Brazilian Plateau in the eastern region. The eastern highlands developed in the southern part of South America to form the Patagonia Plateau. 'Angel Falls' is located in the Guyana Plateau. It is the highest waterfall in the world. It is situated on 'Churul River' a tributary of 'Kaironi River'. The Caroni River is a tributary of the Orinoco, an important river in South America. Angel Falls is located in the south-eastern part of Venezuela. 'Patagonian Plateau' in southern Argentina is located in the foothill and rain-shadow region of the Andes Mountains. It is a desert area. It is an important area for cattle grazing.

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ
3. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत
4. भारत के भूआकृतिक प्रदेश
5. भारत में हिमालय पर्वत का महत्व
6. हिमालय पर्वत की उत्पत्ति- भू-सन्नति एवं विवर्तनिकी का सिद्धांत

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe