हिन्दी अनुच्छेद- प्रश्नपत्र 2017 (5 गद्यांश) | नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा | Hindi Anuchchhed NVS 2017
(परीक्षण पुस्तिका – W)
खंड-तृतीय – भाषा
निर्देश– इस खण्ड में पाँच अनुच्छेद है। प्रत्येक अनुच्छेद पर पाँच प्रश्न हैं। प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर दिए गए हैं, जिनकी क्रम संख्या (1), (2), (3) और (4) है। इनमें से कोई एक उत्तर ही सही है। आपको सही उत्तर चुनकर उसकी क्रम संख्या उत्तर-पत्रिका में सम्बन्धित प्रश्न संख्या के सामने दिए गए बॉक्स में लिखनी है।
अनुच्छेद-1
भूरा भालू एक सर्वभक्षी पशु है। इसका अर्थ यह है कि वह पौधों और पशु दोनों का भोजन करता है। क्योंकि वह अपने आवास क्षेत्र का प्रधान पशु है, वह बड़े पशुओं का भी शिकार कर सकता है। फिर भी आमतौर पर यह छोटों का ही भोजन करता है। जो भी भोजन भूरा भालू करता है, उसका बड़ा पेट भरने के लिए उसकी मात्रा बहुत अधिक होती है। अक्सर इसका भोजन छोटी मात्राओं में प्राप्त होता है, इसलिए भोजन की खोज कभी समाप्त नहीं होती। बसंत ऋतु में भूरे भालू घास, पत्तियाँ, जड़ें तथा काई खाते हैं। अक्सर चीटियों, भृंगों, झींगुरों और दूसरे कीटों की तलाश में वे छोटे पत्थरों और बड़ी चट्टानों को भी पलट देते हैं।
76. भूरा भालू खाता है-
(1) पौधे और पशु दोनों।
(2) केवल बड़े पशु।
(3) केवल बहुत छोटे पशु।
(4) केवल पत्तियाँ और काई।
उत्तर– (1) पौधे और पशु दोनों।
77. यह बड़े पशुओं का शिकार भी कर सकता है-
(1) क्योंकि इसका आकार बड़ा होता है।
(2) क्योंकि वे आसानी से मिल जाते हैं।
(3) प्रधान पशु होने के कारण।
(4) क्योंकि उनसे अधिक भोजन मिलता है।
उत्तर– (1) क्योंकि इसका आकार बड़ा होता है।
78. भूरे भालू ........ ऋतु में प्रायः घास, पत्तियाँ, जड़े, आदि खाते हैं।
(1) वर्षा
(2) बसंत
(3) शीत
(4) ग्रीष्म
उत्तर– (2) बसंत
79. वे चट्टानों के नीचे से ........... को नहीं खाते।
(1) पौधों
(2) काई
(3) भृंग
(4) कीट
उत्तर– (1) पौधों
80. 'सर्वभक्षी' वह है जो
(1) केवल पौधे खाता है।
(2) केवल कीट खाता है।
(3) पशु और पौधे दोनों खाता है।
(4) केवल पशु खाता है।
उत्तर– (3) पशु और पौधे दोनों खाता है।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6 में प्रवेश हेतु) की तैयारी के लिए विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों के अनुच्छेदों का हल 👇
(i) हिन्दी भाषा अनुच्छेद कैसे हल करें
(ii) हिंदी अनुच्छेद को हल करने का तरीका - उदाहरण 2016 का एक अनुच्छेद
(iii) वर्ष 2016 के सभी 5 अनुच्छेदों का हल
(iv)हिंदी अनुच्छेदों को हल करने के उदाहरण
(v) हिंदी अनुच्छेदों को कैसे हल करें वह 2020 के पहले अनुच्छेद का हाल
(vi) वर्ष 2019 के सभी अनुच्छेदों का हल
(vii) वर्ष 2020 के सभी अनुच्छेदों का हल
(viii) हिंदी अनुच्छेद कैसे हल करें? वर्ष 2020 के एक अनुच्छेद का उदाहरण स्वरूप हल
अनुच्छेद-2
पेंगुइन बर्फ से ढँके दक्षिणी ध्रुव में रहते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि पेंगुइन ऐसे जमा देने वाले महाद्वीप में बिना गर्म कोट, स्वेटर या दस्तानों के, जिन्हें आप ठंडे देश में जाते समय पहनते हैं, कैसे रहते होंगे? पेंगुइन बिना जूतों के बर्फ पर चल सकते है (बे कभी बीमार नहीं पड़ते।
उनके पास कोई घर नहीं होता, इसलिए वे बर्फ पर ही सोते हैं। प्रकृति ने उन्हें बहुत भिन्न विशेषताएँ दी हैं जिनसे वे सबसे ठंडी जलवायु में भी बिना परेशानी के जीवित रहते हैं। इसके पीछे रहस्य यह है कि उनके शरीर चर्बी की एक मोटी परत से ढँके होते हैं जो उनके शरीर को गर्म रखती है। यह फर के कोट का सा काम करती है।
पेंगुइन अपने अंडों और बच्चों के प्रति भी बड़े समर्पित होते हैं। अन्य पशुओं की भाँति मादा पेंगुइन अण्डे सेना या अपने बच्चों का पालन-पोषण नहीं करती। वह तो केवल एक अंडा दे देती है। इसके बाद नर पक्षी ही उसे गरमी पहुँचाकर सेता है। मादा पेंगुइन तब दूर-दूर जाकर अपने पति और बच्चे के लिए भोजन की तलाश करती है। भारी हिम के कारण उसे काफी दूर तक जाना पड़ता है।
81. प्रकृति पेंगुइनों को अत्यंत ठंडी जलवायु में जीवित रहने में सहायता कैसे देती है?
(1) उनके शरीर को फर से ढँक कर।
(2) उनके शरीर पर चर्बी की मोटी परत देकर।
(3) उन्हें पहनने को ऊनी कोट देकर।
(4) उन्हें गर्म रहने का गुप्त तरीका बताकर।
उत्तर– (2) उनके शरीर पर चर्बी की मोटी परत देकर।
82. "पेंगुइन अपने अंडों के प्रति बड़े समर्पित होते हैं।" यह कहने से लेखक का आशय है-
(1) बे अंडों की पूजा करते हैं।
(2) वे अंडे देते हैं।
(3) वे अपने अंडों की पूरी सुरक्षा करते हैं।
(4) वे अंडों को ठंड से बचाते है।
उत्तर– (3) वे अपने अंडों की पूरी सुरक्षा करते हैं।
83. पेंगुइनों का घर नहीं होता, क्योंकि
(1) वे सोते नहीं।
(2) वे आलसी होते हैं।
(3) वे बर्फ पर सोते हैं।
(4) उनके पास जमीन नहीं होती।
उत्तर– (3) वे बर्फ पर सोते हैं।
84. अनुच्छेद में प्रयुक्त 'जमा देने वाले' से तात्पर्य है।
(1) बहुत शीतल
(2) गतिहीन
(3) ठोस
(4) हिम जैसा
उत्तर– (4) हिम जैसा
85. पेंगुइन माता-पिता अन्य पशुओं से भिन्न होते हैं, क्योंकि
(1) वे अपने अंडों के प्रति समर्पित होते हैं।
(2) माँ पेंगुइन बच्चों की देखभाल करती है।
(3) पिता पेंगुइन अंडों को सेता है।
(4) माँ एक बार में केवल दो अंडे ही देती है।
उत्तर– (3) पिता पेंगुइन अंडों को सेता है।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6 में प्रवेश हेतु) की तैयारी के लिए विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों के तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्नों का हल 👇
वर्ष 2020 में आई तर्कशक्ति के प्रश्नों का हल
अनुच्छेद-3
बहुत समय पहले जंगल में एक विशाल पेड़ था। यह इतना ऊँचा था कि बादलों तक लगभग पहुँच जाता था। आज हम उसे लाल चंदन कहते हैं क्योंकि उसकी लकड़ी लाल दिखाई पड़ती है। "मैं यहाँ क्यों हूँ?" लाल चंदन ने पूछा दुख है कि किसी ने उसे नहीं सुना। "मेरा काम क्या है? मैं क्या भला कर सकता हूँ?" किसी ने उत्तर नहीं दिया। लाल चंदन का पेड़ बहुत साल तक खड़ा रहा। सभी पेड़ों के पत्ते बर्फ के कारण झड़ गए। पर इसके पास पत्तियाँ नहीं, बड़ी सुइयाँ थी और वह पूरे साल हए बना रहा। इसलिए पक्षियों को वह पेड़ पसंद था। इन बरसों में पक्षियों के सैकड़ों परिवारों ने उसे अपना घर बनाया। यह पक्षियों के बहुत बड़े होटल जैसा था। सूर्यास्त के समय पक्षियों के चहचहाने की आवाज इतनी ऊँची होती थी कि हिरन अपनी पीठ को पेड़ से नहीं रगड़ पाते थे। चिड़ियों के शोर से उनके कान खराब हो जाते।
86. इस अनुच्छेद में वर्णन है
(1) लाल चंदन के पेड़ जंगलों के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?
(2) लोग लाल चंदन के पेड़ों का अपने घर बनाने में कैसे उपयोग करते हैं।
(3) लाल चंदन के पेड़ में पक्षी कैसे खुश रहते थे।
(4) लाल चंदन की हरी पत्तियाँ कितनी नुकीली थीं।
उत्तर– (1) लाल चंदन के पेड़ जंगलों के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?
87. कहानी के प्रारंभ में कौन-सा शब्द लाल चंदन के मन के भाव को अच्छे से बताता है ?
(1) मज़ेदार
(2) क्रुद्ध
(3) प्रसन्न
(4) दुख
उत्तर– (4) दुख
88. पक्षी प्रसन्न क्यों रहते थे?
(1) पक्षियों को खाने के लिए बहुत बीज मिल जाते थे।
(2) पेड़ साल भर हरा रहता था।
(3) पेड़ की पत्तियाँ हिम से गिर जाती थीं।
(4) पेड़ बहुत ऊँचा था।
उत्तर – (2) पेड़ साल भर हरा रहता था।
89. जंगल में उस विशाल पेड़ का नाम 'लाल चंदन' क्यों पड़ा ?
(1) ऊँचाई के कारण।
(2) पेड़ के भीतर की लकड़ी लाल थी।
(3) उसकी पत्तियाँ सुइयों जैसी थीं।
(4) इसमें लाल पक्षियों के परिवार रहते थे।
उत्तर– (2) पेड़ के भीतर की लकड़ी लाल थी।
90. जंगल में हिरन अप्रसन्न क्यों था?
(1) उसके छिपने की कोई जगह न थी।
(2) पक्षियों का शोर उसके कानों को चुभता था।
(3) उसे पर्याप्त धूप नहीं मिलती थी।
(4) वह लाल चंदन के पत्ते नहीं खा सकता था।
उत्तर– (2) पक्षियों का शोर उसके कानों को चुभता था।
यदि आप नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो इन प्रकरणों पर क्लिक करें।👇
(i) समय एवं कार्य वाले सवाल.
(ii) समीकरण वाले सवाल.
(iii) 2016 के प्रश्नपत्र से साधारणब्याज से संबंधित सवाल.
(iv) 2016 के प्रश्नपत्र से दण्ड आलेख से संबंधित सवाल.
(v) समीकरण बनाकर हल करना.
अनुच्छेद 4
रामू एक गाँव में रहता है। उसके दादाजी किसान है। उसके पिता भी किसान है। बरसात के मौसम में रामू खेतों पर जाता है। वह आम के पेड़ के नीचे बैठ जाता है। कभी-कभी वह एक पका आम तोड़ता है और खाता है। फार्म में जामुन के पेड़ भी हैं। जब रामू स्कूल से लौटता है, तो वह जामुन के पेड़ों तक भागता है। वह पके जामुन तोड़ता है। वह उन्हें घर ले आता है। उसकी माँ जामुनों को धोती है और वह उन्हें खाता है।
जब रामू को स्कूल नहीं जाना होता, तो वह पिता के साथ खेतों में जाता है। वह गायों को चरने के लिए खेतों में ले जाता है। उसका कुत्ता मोती भी उसके साथ जाता है। मोती घास में चारों ओर भागता है। वह ओर से भौकता है।
शाम को वे घर लौटते हैं। परिवार चावल और दाल तथा सब्जियों के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेता है। भोजन के बाद वे आम खाते हैं और दूध पीते हैं। परिवार गाँव में अपने जीवन का आनंद उठाता है। यह एक प्रसन्न परिवार है।
91. रामू कहाँ रहता है ?
(1) शहर में
(2) कस्बे में
(3) गाँव में
(4) मुंबई में
उत्तर– (3) गाँव में
92. रामू के दादा और पिता क्या काम करते हैं?
(1) वे किसान हैं।
(2) वे नानबाई हैं।
(3) वे गाड़ी चालक हैं।
(4) वे चित्रकार हैं।
उत्तर– (1) वे किसान हैं।
93. बरसात में रामू क्या करता है?
(1) अपने मित्रों के साथ खेलता है।
(2) सेब खाता है।
(3) खेतों में जाता है।
(4) मोती के साथ खेलता है।
उत्तर– (3) खेतों में जाता है।
94. रामू स्कूल से आने के बाद क्या करता है?
(1) अपने कमरे में बैठता है।
(2) जामुन के पेड़ की ओर भागता है।
(3) आम के पेड़ के नीचे बैठता है।
(4) गायों को खेत में ले जाता है।
उत्तर– (2) जामुन के पेड़ की ओर भागता है।
95. रात को खाने के बाद रामू और उसका परिवार क्या लेते हैं ?
(1) दूध और आम।
(2) जामुन और आम।
(3) मिठाई और दूध।
(4) दूध और जामुन।
उत्तर– (1) दूध और आम।
यदि आप इसी प्रश्न पत्र (11 अप्रैल 2020) के इन प्रकरणों से संबंधित सवालों का अध्ययन करना चाहते हैं तो इन पर क्लिक करें।👇
(i) प्रतिशत (percentage) के सवाल.
(ii) व्यंजकों का सरलीकरण के सवाल.
(iii) लाभ प्रतिशत हानि प्रतिशत के सवाल.
(iv) आयत एवं वर्ग से संबंधित के सवाल.
(v) व्यंजकों का सरलीकरण के सवाल.
(vi) भिन्न आधारित प्रश्न.
(vii) संख्याओं पर आधारित प्रश्न.
(viii) JNVS 2020 HCF एवं LCM, आयतन, समय, ब्याज एवं परिमाप संबंधित सवाल
अनुच्छेद-5
भारतीय डॉल्फ़िन अब एक संकटापन्न प्रजाति है। एक समय ये गंगा, ब्रह्मपुत्र और महानदी में प्रचुरता से पाई जाती थीं। अब इनकी संख्या बहुत घट गई है। अब यह कहा जाता है कि गंगा और ब्रह्मपुत्र में वे लगभग 5000 की संख्या में पाई जाती हैं। ये डॉल्फ़िनें विश्व में अन्यत्र समुद्र या नदी में मिलने वाली डॉल्फ़िनों से भिन्न हैं। वे दिखने में अंधी लगती हैं परंतु प्रकृति ने उनकी इस क्षति की पूर्ति एक अनोखे ढंग से की है। उनकी श्रवणेन्द्रिय बहुत ही विशेष ढंग से परिष्कृत है और इस प्रकार वे ध्वनि के आधार पर ही पानी में मार्ग निर्देशन कर सकती हैं। इसकी खोपड़ी पर एक असामान्य सा कप की आकृति का शौर्य, ध्वनि को निर्देशित कर गूँज की स्थिति पता करता है। यह इस स्तनपायी पशु को सूक्ष्म वस्तुओं को पहचानने और उनमें अंतर करने में सक्षम बनाता है। उदाहरण के तौर पर एक डॉल्फ़िन किसी जीवित मछली और मृत मछली में, यहाँ तक कि मृत मछली और नकली मछली में अंतर पहचान सकती है।
96. डॉल्फ़िन दृष्टिहीन होती है फिर भी अपना मार्ग निर्देशित कर लेने में समर्थ हैं। इसका कारण है-
(1) वे पदार्थों पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
(2) रास्ता ढूँढ़ने में प्रकृति उनकी सहायता करती है।
(3) उनके पास सुनने का एक सुंदर तरीका होता है।
(4) उनके पास चीज़ों को पहचानने की शक्ति है।
उत्तर– (3) उनके पास सुनने का एक सुंदर तरीका होता है।
97. 'मृत' शब्द का विलोम है-
(1) नकली
(2) परिष्कृत
(3) जीवित
(4) भिन्न
उत्तर– (3) जीवित
98. अवतरण में प्रयोग के अनुसार 'मार्ग निर्देशन' का अर्थ है-
(1) समूह को आगे ले जाना।
(2) पानी से होकर मार्ग बनाना।
(3) आगे बढ़ना या चलना।
(4) जहाज़ से यात्रा करना।
उत्तर– (2) पानी से होकर मार्ग बनाना।
99. डॉल्फ़िन की श्रवण शक्ति के बहुत अधिक विकसित होने का प्रमाण है-
(1) यह नदी में चल सकती है।
(2) यह तैरकर आर-पार जाती है।
(3) यह अपने स्वामी को पहचानती है।
(4) यह जीवित और मृत मछली को पहचान सकती है।
उत्तर– (4) यह जीवित और मृत मछली को पहचान सकती है।
100. इस अवतरण का उपयुक्त शीर्षक होगा-
(1) नदी की मछली।
(2) दुर्लभ डॉल्फिनें।
(3) भारतीय डॉल्फ़िनें।
(4) अंधी डॉल्फ़िनें।
उत्तर– (3) भारतीय डॉल्फ़िनें।
यदि आप नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह करना चाहते हैं तो विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करें।👇
(i) 2016 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(ii) 2017 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(iii) 2018 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(iv) 2019 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(v) 2020 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com
(Watch video for related information)
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com
पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)
Leave a reply
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻
https://youtu.be/TPA9bhhKL1M







