Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (हिंदी भाषा) सत्र 2016 के अनुच्छेद


नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (हिंदी भाषा) सत्र 2016 के अनुच्छेद

उप शीर्षक:
प्यारे विद्यार्थियों आप लोगों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु हिंदी विषय में अनुच्छेदों को हल करने के लिए इन महत्त्व बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए।
प्यारे विद्यार्थियों आप लोगों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु हिंदी विषय में अनुच्छेदों को हल करने के लिए इन महत्त्व बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए।
(1) सबसे पहले आपको अनुच्छेद को भलीभांति समझते हुए कम से कम 2 बार पढ़ लेना चाहिए।
(2) पढ़ी हुई बातों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें प्रमुख कौन-कौन सी बातें प्रमुख हैं।
(3) प्रत्येक प्रश्न को समझते हुए पढ़ना चाहिए साथ ही चारों विकल्पों को भी अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही उत्तर का चयन करना चाहिए।
(4) सही विकल्प को उत्तर सीट में सही स्थान पर ही लिखना चाहिए।
(5) प्रश्न पत्र को धैर्य पूर्वक हल करना चाहिए।

निर्देश- इस अनुभाग में 5 अनुच्छेद होते हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के अंत में पांच प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक अनुच्छेद को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उस पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देना चाहिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 संभावित उत्तर होते हैं, जिन्हें 1, 2, 3 और 4 क्रम दिया जाता है। इनमें से केवल एक ही सही होता है। आपको सही उत्तर चुनकर संलग्न उत्तर पुस्तिका में हर प्रश्न के आगे दिए गए बॉक्स में अंग्रेजी संख्या में लिखना होगा।

वर्ष 2016 में पूछा गया अनुच्छेद 1

वेनिस इटली के उत्तर में स्थित एक अनोखा और सुंदर नगर है। एक ही टापू से नहीं बल्कि 117 टापू से बना है । पत्थर के बने और पुराने लगभग 400 पुल इसके टापूओं को जोड़ते हैं , किंतु इस नगर में कोई मोटर कार या बस से नहीं है। वह इसलिए कि वेनिस में सड़कें ही नहीं है । प्रत्येक व्यक्ति नाव से एक स्थान से दूसरे स्थान जाता है। ये नावें 150 नहरों या जलमार्ग में चलती हैं। इनका पानी भवनों की दीवारों और सीढ़ियों को छूता है। वेनिस के लोग अच्छे नाविक होते हैं। उनके पास पेंदे की लंबी नावे होती हैं, जिन्हें गोंडोला कहा जाता है। किंतु आजकल आप वेनिस में बहुत सी मोटर चलित नावें भी देख सकते हैं।

प्रश्न क्र. 76 से 80 तक प्रश्न दिये गए हैं जिनका सही उत्तर का चयन कीजिए। सबसे नीचे सही उत्तर दिये गए हैं।

76 - कौन सा शब्द अनुच्छेद में प्रयुक्त बहुत सी का विपरीतार्थक है?
1- अनेक
2- कोई
3-कम
4- पर्याप्त

77- वेनिस में सड़के नहीं है , क्योंकि

1-सबको नाव से जाना जरूरी है।
2-इसमें एक ही नहीं।
117 टापू हैं।
3- यहां 150 नहरें हैं।
4- पानी भवनों की दीवारों और सीढ़ियों को छूता है।

78. वेनिस नगर की प्राकृतिक बनावट के बारे में अनोखा क्या है?

1- इसमें नावे है कारें नहीं।
2- इसमें पत्थर के बने 400 पुल हैं।
3- इसमें 117 टापू हैं।
4- इनमें सड़कें नहीं हैं।

79. वेनिस में मोटर कार या बसें क्यों नहीं है ?

1 - यहाँ सड़के नहीं है।
2- सब लोग मोटर बोट से यात्रा करते हैं।
3 - बहुत से गोंडोला हैं।
4 - लोग अच्छे नाविक होते हैं।

80- वेनिस में लोग कैसे सफर करते हैं?

1 - मोटर कार से।
2- बसों से।
3- ट्रेनों से।
4 - नावों से।

उत्तर शीट-76- (3) 77- (4) 78- (3) 79- (1) 80- (4)


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

8 - 7 = ?

You may also like

उत्तर शीट भाषा परीक्षण नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 | Navoday Pravesh pariksha bhasha parikshan

उत्तर शीट भाषा परीक्षण नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 | Navoday Pravesh pariksha bhasha parikshan

इस भाग में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 के 4 हिन्दी अनुच्छेदों के 20 प्रश्नों की उत्तर शीट दी गई है।

Read more
NVS Entrance 2021 हेतु महत्वपूर्ण निर्देश | नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 हेतु निर्देश हिन्दी में पढ़ें

NVS Entrance 2021 हेतु महत्वपूर्ण निर्देश | नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 हेतु निर्देश हिन्दी में पढ़ें

NVS Entrance 2021 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व दिशानिर्देशों हिन्दी में पढ़ें।

Read more

Search Option

Follow us