An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



विषय - हिन्दी कक्षा 8th बोर्ड परीक्षा हल प्रश्न-पत्र (उत्तर सहित) वर्ष 2023 | Class 8th Hindi Vishist Bord Pariksha Solved Question Paper 2023

[समय: 2.30 घण्टा] [ पूर्णांक : 60]
निर्देश— (1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(2) प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखे जायें।

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-10)

निर्देश— दी गई सूचना को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर में से सही विकल्प चुनकर लिखिए।

Yatayat ke niyam

प्रश्न 1. सूचना पटल पर दिये गये निर्देश किससे सम्बन्धित हैं?
(A) सड़कों की मरम्मत से
(B) राष्ट्रीय सुरक्षा से
(C) सड़कों के रख-रखाव से
(D) यातायात नियमों का पालन करने से।
उत्तर— (D) यातायात नियमों का पालन करने से।

प्रश्न 2. हमें यातायात नियमों का पालन क्यों करना चाहिए?
(A) जुर्माना से बचने के लिए
(B) परेशानी से बचने के लिए
(C) दुर्घटनाओं से बचने के लिए
(D) पुलिस से बचने के लिए।
उत्तर— (C) दुर्घटनाओं से बचने के लिए

प्रश्न 3. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए पाँच प्रतिज्ञाओं के निर्देश किसने जारी किए हैं?
(A) पुलिस विभाग ने
(B) परिवहन विभाग ने
(C) लोक निर्माण विभाग ने
(D) सूचना विभाग ने।
उत्तर— (B) परिवहन विभाग ने

प्रश्न 4. 'सड़क सुरक्षा ना हो केवल नारा' इस पंक्ति की दूसरी उचित पंक्ति क्या होगी?
(A) सूख गई जीवन की धारा
(B) यह तो है संकल्प हमारा
(C) टूटे न कोई सड़क किनारा
(D) सुखी बना लो जीवन सारा।
उत्तर— (B) यह तो है संकल्प हमारा

प्रश्न 5. दुपहिया वाहन कौन-सा है?
(A) कार
(B) ट्रैक्टर
(C) बस
(D) मोटर साइकिल।
उत्तर— (D) मोटर साइकिल।

निर्देश— निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए—
प्रश्न 6. जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है, उसे कौन-सा वाक्य कहते हैं?
(A) संयुक्त वाक्य
(B) मिश्रित वाक्य
(C) साधारण वाक्य
(D) उपवाक्य।
उत्तर— (C) साधारण वाक्य

प्रश्न 7. इनमें से कौन-से शब्द में 'ता' प्रत्यय का प्रयोग नहीं है?
(A) तन्मयता
(B) सकता
(C) सफलता
(D) सुगमता।
उत्तर— (B) सकता

प्रश्न 8. ग्रहणों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले तरुण पण्डित का नाम क्या था?
(A) चरक
(B) आर्यभट्ट
(C) सुश्श्रुत
(D) ब्रह्मगुप्त।
उत्तर— (B) आर्यभट्ट

प्रश्न 9. फन को ऊपर की ओर उठाए हुए सर्प जैसी आकृति बनने की आसन को कौन-सा आसन कहते हैं?
(A) शलभासन
(B) मकरासन
(C) भुजंगासन
(D) पद्मासन।
उत्तर— (C) भुजंगासन

प्रश्न 10. 'सत्याग्रह आश्रम' की स्थापना किसने की थी?
(A) महात्मा गांधी
(B) महादेवभाई
(C) विनोबा भावे
(D) लोकमान्य तिलक।
उत्तर— (A) महात्मा गांधी

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-20)

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
प्रश्न 11. "आत्मविश्वास के बूते पर जीवन में सब कुछ करना संभव है" किसी एक महापुरुष का उदाहरण देते हुए उक्त कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर— आत्मविश्वास की ताकत कठिनाई पर विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य देती है। आत्मबल के विकास से हम सफलता के मार्ग पर आगे ही आगे बढ़ते जाते हैं। अपने आत्मबल के द्वारा मनुष्य अवश्य ही भाग्यवान बन जाता है। अतः भाग्यवान वही है जो उचित दिशा में अपने कर्त्तव्य का पालन करता है और अपने लक्ष्य की साधना में अपनी सामर्थ्य और क्षमता में पूरा विश्वास रखता है। मन में सदा अच्छे शुभ विचारों को स्थान दीजिए। हमें सफलता और सौभाग्य दोनों ही प्राप्त होंगे। निराशा और उत्साहहीनता मनुष्य को आत्मबल से होन बनाती है। जीवन सुख-दुःख के उतार-चढ़ाव से युक्त है। हम सदा उतार (दुःख) की बातें ही नहीं सोचते रहें। इन दुःखों का क्या कारण है, जीवन में उतार क्यों आया-इस पर विचार करना होगा और चढ़ाव (उन्नति) के उपाय करते हुए ऊँचे भावों से युक्त मन को मजबूती देते रहना चाहिए। अन्त में सुख का द्वार अवश्य खुलेगा-जो जीवन की सफलता में छिपा हुआ है। विजयमाला उन्हें अर्पित की जाती है जो चुनौतियों का मुकाबला करते हैं और सफल होते हैं।
हमारे समक्ष नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का उदाहरण है, जिन्होंने अपने जीवन में सिर्फ चुनौतियों को ही चुना और सफलताओं के शिखर पर पहुँचते रहे। उनमें अटूट आत्मविश्वास था। इसके बल पर उन्होंने अपने विरोधियों की प्रत्येक कुचाल और कुचक्र को नष्ट किया।

प्रश्न 12. सालिम अली की भारतीय पक्षियों पर लिखी पुस्तक का क्या महत्व है?
उत्तर— सालिम अली की भारतीय पक्षियों पर लिखी पुस्तक का यह महत्व है कि इस पुस्तक में पक्षियों की जानकारी के साथ-साथ उनके सुन्दर चित्र भी हैं।

प्रश्न 13. शहीद अमृतादेवी के बलिदान से क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर— शहीद अमृता देवी व अन्य शहीदों के बलिदान से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि अमृता देवी के समान हो हम सबको मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। अमृता देवी के बलिदान को देखकर ही अनेक विश्नोई भी पर्यावरण को बचाने के लिए बलिदान हो गए। अतः हमें भी इसी प्रकार का प्रण करना चाहिए।

प्रश्न 14. संस्मरण पाठ' अपराजिता' पढ़कर आपको कैसा लगा? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर— अपराजिता पाठ एक ऐसी विकलांग महिला की मार्मिक कथा है जो अपने शरीर के धड़ से बिल्कुल बेकार थी। विकलांग होने पर भी उसने अपने धैर्य, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छा-शक्ति तथा अनवरत साधना से अपने जीवन को सक्रिय और सफल बनाया। डॉ. चन्द्रा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर माइक्रोबायोलॉजी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
इस पाठ को पढ़कर हमने यह सीखा कि किसी भी परिस्थिति में हमें अपने धैर्य को नहीं खोना चाहिए और अपने आत्मविश्वास के बल पर अपने लक्ष्य को पूर्ण करना चाहिए।

प्रश्न 15. दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर— दिव्यांग व्यक्तियों को जीने का पूरा-पूरा अधिकार है। हमें उन पर सहानुभूति दिखाने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए। हमें उनके साथ कुछ समय बिताना चाहिए ताकि उन्हें अकेलेपन का एहसास न हो।

प्रश्न 16. लता मंगेशकर को कौन-कौन से सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हुए हैं?
उत्तर— लता मंगेशकर को समूचे राष्ट्र की गायिका के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनके गले में सरस्वती स्वयं विराजमान थीं।
लताजी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। उनको प्रदत्त अन्य पुरस्कारों में (1) 'दादा साहब फाल्के', (2) 'पद्मभूषण' तथा (3) 'पद्मविभूषण' प्रमुख हैं।

प्रश्न 17. गांधीजी की आदर्शग्राम की कल्पना क्या थी?
उत्तर— गाँधीजी को पूरा भरोसा था कि भारत की प्रगति गाँवों की प्रगति पर निर्भर है। उनकी इच्छा गाँवों को स्वावलम्बी देखने की थी। गाँधीजी ऐसे आदर्श गाँव की कल्पना करते थे जहाँ समस्त ग्रामवासी स्वावलम्बी बनें, प्रत्येक कार्य सहकारिता के माध्यम से सम्पन्न हो। लोग खेती एवं कुटीर उद्योग में कुशल होंगे। बिजली, चिकित्सा एवं पीने के पानी की सुविधा होगी। बालकों के लिए विद्यालय एवं खेलकूद के लिए मैदान होंगे। मानव सादा जीवन एवं उच्च विचारों वाले होंगे। कानून का पालन स्वतः होगा। झगड़े-फसाद का नामोनिशान तक न होगा।

प्रश्न 18. भ्रामरी प्राणायाम के कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर— भ्रामरी प्राणायाम के लाभ—
(1) थायरॉइड सम्बन्धी बीमारियाँ ठीक होती हैं।
(2) स्वर ठीक होता है।
(3) मानसिक शान्ति मिलती है।

प्रश्न 19. रस की परिभाषा देते हुए किन्हीं दो रसों के नाम और उनके स्थायी भावों के नाम लिखिए—
उत्तर— रस का शाब्दिक अर्थ है 'आनन्द'। काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं।
रस एवं उनके स्थायी भाव
1. वीर रस — उत्साह
2. करुण रस — शोक
3. हास्य रस — हास
4. भयानक रस — भय

प्रश्न 20. निम्नलिखित शब्दों में 'इक' प्रत्यय का प्रयोग करके एक-एक नए शब्द बनाइए।
उत्तर—
पुराण - पौराणिक
समाज सामाजिक
इतिहास - ऐतिहासिक।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 21-24)

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
प्रश्न 21. निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए—
दिया है शांति का संदेश ही हमने सदा जग को,
अहिंसा का दिया उपदेश भी हमने सदा जग को,
न उसका अर्थ हम पुरुषत्व का बलिदान कर देंगे।
न इसका अर्थ हम नारीत्व का अपमान सह लेंगे।
उत्तर- संदर्भ— प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के पाठ' न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है' से अवतरित है। इसके रचयिता रामकुमार चतुर्वेदी 'चंचल' है।
प्रसंग— कवि बताता है कि पद-दलित धूल भी अपनी लाचार दशा में आहत होकर भी जमीन से ऊपर उठती है।
भावार्थ— कवि यह बताते चलते हैं कि हम हिन्दुस्तानियों ने ही सदैव संसार को शान्ति का सन्देश दिया है तथा अहिंसा का उपदेश देकर मन, कर्म और वचन से सत्य का आचरण करने के लिए पूरे संसार को सलाह दी है। इसका यह अर्थ नहीं लगा लेना चाहिए कि हम अहिंसा का आचरण अपनाकर वीरता का त्याग कर देंगे और कायर बन जायेंगे और इसका यह अर्थ भी नहीं लगा लेना चाहिए कि हम नारीपन (स्त्रीत्व) के लिए किए गये अपमान को सह लेंगे। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि धरती पर पैरों के नीचे दबी कुचली धूल भी पैरों को ठोकर खाने पर आकाश में उमड़कर चारों ओर छा जाती है। वह (स्त्री रूपी धूल) किसी वजह से अपनी लाचारी की दशा में अपनी शक्ति को पहचानती नहीं रही है। यह उसकी सुप्त अवस्था थी, अज्ञानता थी, उसकी अशिक्षा थी।

प्रश्न 22. "मात्र विषयों को जानना ही सच्चा ज्ञान नहीं है, पढ़े हुए को चरित्र में ढालना ही सच्चा ज्ञान है।"
इस कथन की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।
उत्तर- संदर्भ— प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ' भाषा-भारती' के पाठ' गीता का मर्म' से अवतरित है।
प्रसंग— इस गद्यांश में गीता के गूढ़ रहस्य को बहुत ही सरल शब्दों में समझाया गया है।
व्याख्या— ज्ञान प्राप्ति का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति के लिए स्वयं को जानना होना चाहिए। ज्ञान हमें हमारे गंतव्य तक का रास्ता सुझाता है। ज्ञान से हमारी विचार शक्ति, दृष्टिकोण एवं मनन करने की शक्ति बढ़ती है। यह ज्ञान ही है कि जिसके चलते हम किसी समस्या के समाधान हेतु तर्कपूर्ण ढंग से सोच पाते हैं। विद्या व्यक्ति के अन्दर समस्त उच्च मानवीय गुणों; यथा- विनम्रता, शालीनता इत्यादि को समाहित करती है और उसके मन को शान्त एवं चित्त को एकाग्र कर उसकी समस्त इच्छाओं को शान्त करती है। वास्तव में, ज्ञान का सही अर्थ विभिन्न विषयों का अध्ययन करना ही नहीं है अपितु अर्जित ज्ञान को चरित्र में डालकर जीवन को उच्चता की ओर ले जाना है।

प्रश्न 23. अपने मित्र को जन्मदिन के उपलक्ष्य पर एक बधाई पत्र लिखिए।
उत्तर—
म.नं. 66
मंडला रोड, डूंडा सिवनी।
दिनांक 29 फरवरी 2024
प्रिय मित्र मोहन,
जन्मदिन के उपलक्ष्य में कल ही मुझे तुम्हारा निमन्त्रण-पत्र प्राप्त हुआ। तुम्हारा जन्मदिवस हम सबके लिए भी अत्यन्त हर्ष का दिन है। मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं इस अवसर पर अवश्य उपस्थित होऊँ, परन्तु मेरी परीक्षाएँ अत्यन्त निकट होने के कारण मैं स्वयं को असमर्थ पा रहा रहा हूँ। हूँ। मुझे उम्मीद है कि तुम मेरी विवशता को हुए मुझे क्षमा करोगे। तुम्हारे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई मेरी ईश्वर ध्यान में रखते व समस्त मंगलकामनाएँ। से यही प्रार्थना है कि जीवन में वह सब कुछ तुम्हें प्राप्त हो जिसकी तुम कामना करते हो।
तुम्हारा मित्र
काव्य टेमरे

प्रश्न 24. 'नव संवत्सर' विषय पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
उत्तर— चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष या संवत्सर का आरम्भ होता है। इस दिन को गुड़ी पड़वा भी कहते हैं, यह हमारे देश में प्रचलित विक्रम संवत् का प्रथम दिन है। पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रजापति ब्रह्मा ने इसी तिथि को सृष्टि का सृजन किया था। भगवान विष्णु भी मत्स्यावतार के रूप में इसी तिथि को अवतरित हुए थे और सतयुग के प्रारम्भ होने की भी यही तिथि है।
संवत्सर का उपयोग समय की गणना के लिए एक वर्ष की अवधि के अर्थ में किया जाता है। हमारे यहाँ दिनों महीनों की भाँति संवत्सर का भी नामकरण किया गया है, जो साठ वर्ष बाद पुनः एक चक्र के रूप में आते रहते हैं। विक्रम संवत् 2063 का नाम विकारी नाम संवत्सर है। विक्रम संवत् या भारतीय महीनों के नाम हैं- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। इन महीनों को चन्द्रमास कहते हैं। प्रत्येक माह के दो पक्ष होते हैं। अमावस्या के बाद प्रतिपदा से पूर्णिमा तक की तिथियों को शुक्ल पक्ष और पूर्णिमा के बाद की प्रतिपदा से अमावस्या तक की तिथियों को कृष्ण पक्ष कहते हैं।
उत्तर भारत में विक्रम संवत् का आरम्भ चैत्र प्रतिपदा से होता है, इसे चैत्रादि कहते हैं जबकि दक्षिण भारत में संवत्सर का आरम्भ कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से माना जाता है, इसे कार्तिकादि कहते हैं। चैत्र माह में बसन्त ऋतु का आगमन होता है। बसन्त ऋतु में प्रकृति भी अपना नव श्रृंगार करती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होने वाली नवरात्रि बसंतीय नवरात्रि एवं पितृमोक्ष अमावस्या के पश्चात् प्रारम्भ होने वाली नवरात्रि शारदीय नवरात्रि कहलाती है। इस प्रकार नव संवत्सर का स्वागत हम नववर्ष के रूप में करते हैं।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023 के हल (उत्तर सहित) प्रश्न पत्रों को पढ़ें।
Board Exam English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे के ब्लूप्रिंट आधारित बहुविकल्पीय, अतिलघुत्तरीय, लघुत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं व 8वी वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. RSK निर्देश कक्षा 5वीं के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
2. कक्षा 8वीं विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
3. हिन्दी कक्षा 8 के 5 सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क हल सहित
4. अंग्रेजी प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा 2024

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 प्रश्न पत्रों की आदर्श उत्तर शीट को पढ़ें।
अंग्रेजी मॉडल उत्तर शीट (हिन्दी अनुवाद व प्रश्न उत्तर सहित)

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 8 को पढ़ें।
1. अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिंदी विशिष्ट कक्षा आठवीं सत्र 2023-24
2. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा -8
3. Blueprint based solved English half yearly modal question paper 2023-24
4. 25 वैकल्पिक प्रश्न हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 8 हिन्दी
5. 25 बहुविकल्पीय प्रश्न कक्षा आठवीं विषय गणित

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे ! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे ! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' (हिन्दी 8th) के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24
4. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
5. पाठ 6 'भक्ति के पद पदों का भावार्थ एवं अभ्यास
6. पाठ 11 'गिरधर की कुण्डलियाँ' पदों के अर्थ एवं अभ्यास
7. पाठ- 13 "न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है।" पंक्तियों का अर्थ एवं अभ्यास
8. पाठ 16 'पथिक से' कविता की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन (व्याकरण)

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत― पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
3. पाठ 4 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
4. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
6. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
7. पाठ 9 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
8. पाठ 10 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
9. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)
10. पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
11. पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी ― महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2
3. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
5. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
6. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
7. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. संस्कृत - द्वितीयः पाठः "कालज्ञो वराहमिहिरः" 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
3. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 1 'वर दे' कविता (एटग्रेट) प्रश्नों के सटीक उत्तर
4. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 2 'आत्मविश्वास' (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
5. विज्ञान कक्षा 8 पाठ 1 "फसल उत्पादन एवं प्रबंध" (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
6. English Lesson 1 'Another Chance' सटीक प्रश्नों के उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट | गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन | Vasiyatname ka rahasya

इस भाग में पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य (सम्पूर्ण पाठ) कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट के गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या के साथ सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe