An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24 कक्षा 8 Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' भाषा-भारती (हिन्दी)

पाठ 1 'वर दे'
महत्वपूर्ण पद्यांश

काट अन्ध-उर के बन्धन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर
कलुष-भेद तम हर,
प्रकाश भर जगमग जग कर दे!

सन्दर्भ― प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक भाषा-भारती के 'वर दे' पाठ से लिया गया है। इसके रचनाकार सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' जी हैं।

प्रसंग― प्रस्तुत पंक्तियों में कवि 'निराला' ने ज्ञान की ज्योति से पूरे संसार को प्रकाशित करने की कामना की है।

व्याख्या― कवि 'निराला' कहते हैं हे माँ सरस्वती ! मनुष्यमात्र के हृदय में जो अज्ञान के भिन्न-भिन्न बन्धनों के स्तर हैं, उन्हें काट दे और उन्हें हर प्रकार के अज्ञान से मुक्त कर दे। उनके हृदयों में ज्ञान रूपी ज्योति का झरना बहा दे। मन के विकारों (बुरे भावों) को दूर कर दे। अन्धकार रूपी अज्ञान को मिटा दे। प्रकाश रूपी ज्ञान को भर दे। सम्पूर्ण संसार को प्रकाशित कर दे।

महत्वपूर्ण शब्दार्थ

स्वतन्त्र रव = आजादी की ध्वनि
निर्झर = झरना
जग संसार
जलद = बादल
विहग = पक्षी
वृन्द = समूह
पर = पंख

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए—
'नव नभ के नव विहग वृन्द को' पंक्ति में अलंकार है—
(अ) यमक
(आ) अनुप्रास
(इ) श्लेष
(ई) उत्प्रेक्षा
उत्तर— (आ) अनुप्रास

प्रश्न 2. निम्नलिखित पंक्तियों की उचित शब्दों से पूर्ति कीजिए—
(क) कलुष भेद, तम हर प्रकाश भर।
(ख) बहा जननि ज्योतिर्मय निर्झर।।

लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3. कविता 'वर दें' में कवि किससे वरदान माँग रहा है?
उत्तर— इस कविता में कवि ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से वरदान माँग रहा है।

प्रश्न 4. कवि भारत में कौन-सा मन्त्र भरने की बात कह रहा है?
उत्तर— कवि भारत में नव अमृत मन्त्र भरने की बात कह रहा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. कवि माँ सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?
उत्तर— कवि माँ सरस्वती से वरदान चाहता है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की नई भावना का अमर मंत्र भर जाये। प्रत्येक व्यक्ति के हृदय से विभिन्न स्तर से अज्ञान का अन्धकार दूर हो जाए तथा सर्वत्र ज्ञान की ज्योति का झरना बहने लगे। मन के विकार दूर हो जायें, अज्ञान का अन्धकार नष्ट हो जाए तथा समस्त संसार ज्ञान के प्रकाश से चमक उठे। सम्पूर्ण भारत नई गति प्राप्त करके गीत और छन्द के क्षेत्र में नवीनता प्राप्त करे। प्रत्येक कंठ में मधुर स्वर नए बादल की गम्भीर और कल्याणकारी गर्जना के समान उठने लगे। कविता और गीत के आकाश के स्वतन्त्र वातावरण में नये जन्मे पक्षियों के समान नए कवि और गीतकार अपनी कल्पना के नये पंखों (गीतों) के सहारे उड़ान भरने में समर्थ हो जायें। इस तरह, हे सरस्वती देवी ! ऐसे उन नये कवियों को स्वतन्त्रता का नया स्वर प्रदान कर दीजिए।

भाषा अध्ययन से महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए—
अमृत— सुधा, अमिय।
विहग = पक्षी, खग।

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए—
तम — प्रकाश
नव — प्राचीन/पुरातन

प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्य से उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द छाँटकर तालिका में लिखिए—
"नन्दन वन-सी फूल उठी वह छोटी-सी कुटिया मेरी।"
उत्तर— उपमेय — कुटिया
उपमान — नन्दन वन
साधारण धर्म — फूल उठी
वाचक शब्द — सी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे ! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे ! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
4. पाठ 6 'भक्ति के पद पदों का भावार्थ एवं अभ्यास
5. पाठ 11 'गिरधर की कुण्डलियाँ' पदों के अर्थ एवं अभ्यास
6. पाठ- 13 "न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है।" पंक्तियों का अर्थ एवं अभ्यास

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. मध्य प्रदेश की संगीत विरासत पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
3. पाठ 8 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
4. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
6. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
7. पाठ 10 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
8. पाठ 11 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
9. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान को पढ़ें।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा -8

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. संस्कृत - द्वितीयः पाठः "कालज्ञो वराहमिहिरः" 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
3. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 1 'वर दे' कविता (एटग्रेट) प्रश्नों के सटीक उत्तर
4. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 2 'आत्मविश्वास' (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
5. विज्ञान कक्षा 8 पाठ 1 "फसल उत्पादन एवं प्रबंध" (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
6. English Lesson 1 'Another Chance' सटीक प्रश्नों के उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी || महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण || Path 15 Maheshwar

पाठ 15 महेश्वर (Path 15 Maheshwar) जो कि कक्षा 8 विषय हिन्दी से लिया गया है। यहाँ इसके महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण को पढ़े।

Read more

पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण || Path 14 Navsanvatsar

कक्षा 8 विषय- हिन्दी के पाठ 14 'नवसंवत्सर' से परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण का अध्ययन करें।

Read more

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24 कक्षा 8 Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' भाषा-भारती (हिन्दी)

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा 8 विषय भाषा भारती से पाठ 1 'वर दे' Important प्रश्न व उनके उत्तर पढ़ें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe