
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिचय आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | SDG-4 क्या है | शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्य
प्रश्न 1- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा क्या है?
उत्तर― #शिक्षा पूर्ण मानव क्षमता को प्राप्त करने एक न्यायसंगत और न्यायपूर्ण समाज के विकास और #राष्ट्रीय_विकास को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत आवश्यकता है।
प्रश्न 2- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है?
(A) #गुणवत्तापूर्ण_शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुँच प्रदान करना।
(B) वैश्विक मंच पर सामाजिक न्याय और समानता।
(C) #वैज्ञानिक_उन्नति, राष्ट्रीय एकीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के संदर्भ में भारत की सतत् प्रगति और आर्थिक विकास की कुंजी है।
(D) उपरोक्त सभी ।
उत्तर― (D) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 3- किस दशक में भारत दुनिया का सबसे युवा जनसंख्या वाला देश बनेगा?
उत्तर― सत्र 2031 से 2040 में।
प्रश्न 4- भारत द्वारा किस वर्ष #सतत्_विकास_एजेंडा_2030 अपनाया गया है?
उत्तर― 2015
प्रश्न 5- #SDG (एस डी जी) का फुलफार्म क्या है?
उत्तर― SDG → Sustainable Development Goals (#सतत_विकास_लक्ष्य)
प्रश्न 6- "#SDG-4" में 4 का आशय क्या है?
उत्तर― "SDG-4" में 4 का आशय सतत् विकास के लक्ष्यों में से चौथा लक्ष्य है।
प्रश्न 7- सतत विकास के कुल कितने लक्ष्य है और कौन-कौन से है?
उत्तर― कुल 17 लक्ष्य हैं।
1. कोई गरीबी नहीं।
2. शून्य भूख।
3. अच्छा स्वास्थ्य एवं खुशहाली।
4. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा। (SDG-4)
5. लैंगिक समानता।
6. स्वच्छ जल एवं स्वच्छता।
7. सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा।
8. अच्छा काम और आर्थिक विकास।
9. उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचा।
10. असमानताओं में कमी।
11. टिकाऊ शहर एवं समुदाय।
12. जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन।
13. जलवायु कार्यवाई।
14. पानी के नीचे जीवन
15. जमीन पर जीवन।
16. शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएँ
17. लक्ष्यों के लिए साझेदारी
प्रश्न 8- SDG-4 के अनुसार लक्ष्य क्या है?
उत्तर― एस डी जी-4 में परिलक्षित वैश्विक शिक्षा विकास एजेंडा के अनुसार― विश्व में 2030 तक "सभी के लिए #समावेशी और असमान गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने और जीवनपर्यंत शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा दिये जाने का लक्ष्य है।”
प्रश्न 9- NEP-2020 की आवश्यकता क्यो पड़ी?
उत्तर― SDG-4 के उदात्त लक्ष्य के लिए संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को समर्थन और अधिगम को बढ़ावा देने के लिए पुनर्गवित करने की आवश्यकता पड़ी, ताकि सतत विकास के लिए 2030 ऐजेंडा के सभी महत्वपूर्व टार्गेट और लक्ष्य (SDG) प्राप्त किये जा सकें।
प्रश्न 10- वर्तमान में के परिदृश्य को देखते हुए किस तरह के कामगारों की संख्या भविष्य में घटेगी और किस के कामगारों की भविष्य में आवश्यकता अर्थात के मांग बढ़ेगी?
उत्तर― ज्ञान के परिदृश्य में पूरा विश्व तेजी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। #बिग_डेटा, #मशीन_लर्निंग एवं #आर्टिफिशियल_इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हो रहे बहुत से वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास के चलते एक ओर विश्व भर में अकुशल कामगारों की जगह मशीनें काम करने लगेंगी। इस तरह अकुशल कामगारों की संख्या घटेगी। वहीं दूसरी ओर #डेटा_साइंस, कम्प्यूटर साइंस और गणित के क्षेत्रों में ऐसे कुशल कामगारों की जरूरत और मांग बढ़ेगी जो विज्ञान, समाज विज्ञान और मानविकी के विविध विषयों में योग्यता रखते हों।
प्रश्न 11- किस क्षेत्र में कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी?
उत्तर― भविष्य में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, कृषि, जलवायु विज्ञान और समाज विज्ञान के क्षेत्रों में कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी क्योंकि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते प्राकृतिक संसाधनों की वजह से हमें ऊर्जा, भोजन, पानी, स्वच्छता आदि की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नये रास्तों की खोज करनी होगी।
प्रश्न 12- दुनिया की तीन बढ़ी #अर्थव्यवस्थाओं में भारत का कौनसा स्थान है?
उत्तर― तीसरा
प्रश्न 13- NEP में बच्चों के सीखने के संबंध में क्या कहा गया है?
उत्तर― #NEP_2020 में बच्चे के सीखने के संबंध में कहा गया है कि बच्चों जो कुछ सिखाया जा रहा है, उसे तो सीखें ही और साथ में सीखते रहने की कला भी सीखें।
प्रश्न 14- बच्चों के सीखने के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य है?
(A) बच्चे समस्या समाधान और #तार्किक एवं रचनात्मक रूप से सोचना सीखें।
(B) बच्चे विषय वस्तु को कंठस्थ करें एवं परीक्षा में अच्छे अंक लायें।
(C) बच्चे विविध विषयों के बीच अंतर्संबंधों को देख पायें।
(D) बच्चे नया सोच पायें और नवीन जानकारी को नये और बदलती परिस्थितियों या क्षेत्रों में उपयोग में ला पायें।
उत्तर― (B) बच्चे विषय वस्तु को कंठस्थ करें एवं परीक्षा में अच्छे अंक लायें।
प्रश्न 15- NEP-2020 के अनुसार बच्चों की शिक्षा में और किन-किन तत्वों का समावेशन होना चाहिए?
उत्तर― #बच्चों_की_शिक्षा -
(i) जिज्ञासा, खोज, अनुभव और संवाद के आधार पर संचालित हो।
(ii) शिक्षा लचीली हो और समग्रता और समन्वित रूप से देखने-समझने में सक्षम बनाने वाली हो।
(iii) #शिक्षा_सुरुचिपूर्ण हो ।
(iv) शिक्षार्थियों के जीवन के सभी पक्षों और क्षमताओं का संतुलित विकास करे।
प्रश्न 16- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किन किन विषयों का समावेश करना चाहिए?
उत्तर― विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्यक्रम में विज्ञान और गणित के अलावा #बुनियादी_कला, शिल्प, मानविकी, खेल और फिटनेस, भाषाओं, साहित्य, संस्कृति और मूल्यों का समावेशन करना चाहिए।
शिक्षा के #चरित्र_का_निर्माण होना चाहिए, शिक्षार्थियों में नैतिकता, तार्किकता, करुणा और संवेदनशीलता विकसित करनी चाहिए और इसी को रोजगार के लिए सक्षम बनाना चाहिए।
प्रश्न 17- किस वर्ष तक के लिए यह लक्ष्य रखा गया है कि भारत में ऐसी #शिक्षा_प्रणाली होनी चाहिए जो किसी के पीछे नहीं है। ऐसी शिक्षा व्यवस्था जहाँ किसी भी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले शिक्षाथियों को समान रूप से सर्वोच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो?
उत्तर― वर्ष 2040 तक।
प्रश्न 18- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का 21 वीं सदी के लिए मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर― हमारे देश भारत के विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना है।
प्रश्न 19- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर― #राष्ट्रीय_शिक्षा_नीति_2020 इस सिद्धांत पर आधारित है कि शिक्षा न केवल साक्षरता और संख्याज्ञान जैसी बुनियादी क्षमताओं के साथ साथ उच्चतर स्तर मी तार्किक और समस्या-समाधान संबंधी संज्ञानात्मक क्षमताओं का विकास होना चाहिए बल्कि नैतिक सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर भी व्यक्ति का विकास होना आवश्यक है।
प्रश्न 20- NEP 2020 के सम्बंध में कौनसा कधन सटीक नहीं बैठता?
(A) शिक्षा को राजनीति से जोड़ना एवं गवर्मेण्ट के संसाधनों का भरपूर उपयोग करना।
(B) भारत की परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार को बरकरार रखते हुए 21 वीं सदी की शिक्षा के लिए आकांक्षात्मक (SDG-4 सहित) संयोजन में शिक्षाव्यवस्था और उसके नियमन और गवर्नम सहित सभी पक्षों के सुधार और पुनर्गठन का प्रस्ताव रखना।
(C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रत्येक व्यक्ति में निहित #रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर जोर देना।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर― शिक्षा को राजनीति से जोड़ना एवं गवर्मेण्ट के संसाधनों का भरपूर उपयोग।
प्रश्न 21- NEP-2020 किन परम्पराओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है?
उत्तर― NEP 2020 प्राचीन और #सनातन_भारतीय_ज्ञान और विचार की समृद्ध परम्परा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
प्रश्न 22- भारतीय विचार-परम्परा और दर्शन में किसे सर्वोच्च मानवीय लक्ष्य माना जाता है?
उत्तर― ज्ञान, प्रज्ञा और सत्य की खोज को भारतीय विचार परम्परा और दर्शन में सदा सर्वोच्च #मानवीय_लक्ष्य माना जाता है।
प्रश्न 23- प्राचीन काल में शिक्षा को क्या माना जाता था?
उत्तर― भारत में प्राचीन काल में शिक्षा का लक्ष्य सांसारिक जीवन अथवा स्कूल के बाद के जीवन की तैयारी के रूप में ज्ञान अर्जन ही नहीं बस्कि आत्मज्ञान और मुक्ति के रूप में माना जाता था।
प्रश्न 24- प्राचीन काल के उन #विश्वविख्यात_विद्यालयों में नाम बताइए जिन्होंने अध्ययन के विविध क्षेत्रों में शिक्षण और शोध के ऊंचे प्रतिमान स्थापित किये थे और विभिन्न पृष्ठभूमि और देश के आने वाले विद्यार्थियों और विद्वानों को की लाभांवित किया था?
उत्तर― #तक्षशिला, #नालंदा, #विक्रमशिला और #वल्लभी।
प्रश्न 25- भारत के उन महान महापंडित विद्वानों के नाम बताइए जिन्होंने तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला ओ वल्लभी जैसे विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया था।
उत्तर― चरक, सुश्रुत, आर्यभट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य, ब्रहमगुप्त, चाणक्य, चक्रपाणि दत्ता, माधव, पाणिनि, पतंजलि, नागार्जुन, गौतम, पिंगला, शंकरदेव, मैत्रेयी, गार्गी और धिरुवल्लुवर।
प्रश्न 26- प्राचीन काल में विद्वानों ने किन-किन विषयों या विषय-क्षेत्रों में ज्ञान प्राप्त किया था?
उत्तर― गणित, खगोल-विज्ञान, धातु विज्ञान, चिकित्सा-विज्ञान, शल्य-चिकित्सा, सिविल इंजीनियाँ (नागरिक यांत्रिकी), भवन-निर्माण, नौकायन, दिशा-ज्ञान, योग, ललितकला, शतरंज।
प्रश्न 27- NEP-2020 के अनुसार शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी बदलाओं के केन्द्र में किसे रखा गया है?
(A) शिक्षक
(B) विद्यार्थी
(C) शिक्षाशास्त्री
(D) समाजशास्त्री
उत्तर― (A) #शिक्षक
प्रश्न 28- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों को समाज के सर्वाधिक सम्माननीय और अनिवार्य सदस्य के रूप में पुनः स्थान देने की बात क्यों कही गई है?
उत्तर― उक्त बात इसलिए कही गई है क्योंकि शिक्षक ही नागरिकों की हमारी अगली पीढ़ी को सही मायने में आकार देते हैं।
प्रश्न 29- नवीन शिक्षा नीति-2020 के अनुसार #शिक्षण_के_पेशे (कार्य) को कैसा बनाने की बात कही गई है?
उत्तर― NEP-2020 के मुताबिक इस पेशे में होनहार अर्थात टेलेण्टेड लोगों का चयन करने के साथ-साथ उनकी (शिक्षकों की) आजीविका, सम्मान, मान मर्यादा और स्वायत्तता सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
इसी के साथ #शिक्षा_तंत्र में गुणवत्ता, नियंत्रण और जवाबदेही की बुनियादी प्रक्रिया स्थापित करने की बात कही गई है।
प्रश्न 30- NEP-2020 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्राप्ति हेतु कौन-कौन से प्रयास किये जाने की बात कही गई है?
उत्तर― (i) प्रत्येक विद्यार्थी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चाहे उस विद्यार्थी का निवास स्थान कहीं भी हो।
(ⅱ) हाशिये पर रह रहे समुदायों, वंचित और अल्प-प्रति-निधित्व वाले समूहों पर विशेष ध्यान देना।
(iii) समाज में समानता, समावेशन और सामाजिक-आर्थिक रूप से गतिशीलता लाना।
(iv) परिस्थितियों से पीडित या बाधाओं से घिरे समुदायों के बच्चों को शिक्षा व्यवस्था में प्रवेश दिलाना जहाँ वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
प्रश्न 31- निम्न में से किसे भारत के नागरिकों के लिए बराबरी करने का माध्यम माना गया है?
(A) धन सम्पदा
(B) ऊँचे विचार
(C) शिक्षा
(D) सिद्धांत पर चलना
उत्तर― शिक्षा
प्रश्न 32- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारत देश की स्थानीय व वैश्विक संदर्भ की आवश्यकताओं का ध्यान में रखते हुए भारत के युवाओं के लिए क्या सर्वाधिक आवश्यक होगा?
उत्तर― भारत के युवाओं को भारत देश के बारे में और इसकी विविध सामाजिक, साँस्कृतिक और तकनीकी आवश्यकताओं सहित भारत की अद्वितीय कला, भाषा और ज्ञान परम्पराओं के बारे में ज्ञानवान बनाना, राष्ट्रीय गौरव, आत्मविश्वास, आत्मज्ञान, परस्पर सहयोग और एकता की दृष्टि से भारत और भरत की सतत् ऊँचाइयों की ओर बढ़ने की दृष्टि सर्वाधिक आवश्यक होगी।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻
इन गणित के प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्राकृत संख्याओं को प्राकृत संख्याएँ ही नाम क्यों दिया गया है?
2. अंकगणित का इतिहास संख्यांकन पद्धति कैसे विकसित हुई?
3. मिलियन बिलियन वाली स्थानीय मान सारणी
4. संख्याओं के प्रकार- प्राकृत, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय
5. भिन्न की समझ
6. विमा या आयाम क्या है? द्विविमीय या द्विआयामी एवं त्रिविमीय या त्रिआयामी वस्तुओं की अवधारणा
7. शून्य का गुणा, शून्यान्त संख्याओं का गुणा, गुण्य, गुणक एवं गुणनफल
8. भाग संक्रिया- भाग के घटक- भाज्य भाजक भागफल और शेष
9. गणित आधारित जादुई पहेलियाँ (पैटर्न)
10. प्रतिशत से प्राप्तांक एवं प्राप्तांकों से प्रतिशत निकालने का सूत्र कैसे बना?
11. टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास
12. गणित- ऐकिक नियम क्या है?
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. विद्यार्थियों के प्राप्तांको का अधिभार कैसे निकाले? अधिभार सूची (प्राप्तांक 1 से 60)
2. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
3. खाता बही किसे कहते हैं?
4. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
5. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
6. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?
7. विद्यालय अभिलेख प्रमुख पंजिकायें
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?
5. मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? प्रमुख कॉलम
6. अवकाश लेखा रजिस्टर कैसे तैयार करें?
7. विद्यालय का 'पुस्तक इस्यू रजिस्टर' कैसे तैयार करें
8. एम शिक्षा मित्र के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड संधारण
Comments