Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

Charge register formet | सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं


Charge register formet | सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं

उप शीर्षक:
चार्ज रजिस्टर अर्थात सामग्री प्रभार पंजी भंडार पंजी (स्टॉक रजिस्टर) की तरह महत्वपूर्ण होता है। संस्था की सामग्रियों को उल्लेखित करने के लिए एक निश्चित प्रारूप का प्रयोग करना चाहिए।

चार्ज रजिस्टर अर्थात सामग्री प्रभार पंजी भंडार पंजी (स्टॉक रजिस्टर) की तरह महत्वपूर्ण होता है। जब कोई संस्था प्रधान अपने पद से सेवानिवृत्त होता है या अन्यत्र संस्था में स्थानांतरित होकर या फिर पदोन्नत होकर चला जाता है, तब उसे नये संस्था प्रधान प्रधान को प्रभार देने की बारी आती है। एक विद्यालय या संस्था में जो भी सामग्री होती है। ये सामग्री संस्था या विद्यालय के अभिलेख, फर्नीचर या अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों के रूप में हो सकती है। सभी सामग्री को एक रजिस्टर में पंजीकृत करके नए संस्था प्रधान को सौंपा जाता है। इस रजिस्टर में सभी सामग्रियों का उल्लेख होता है। संस्था की सामग्रियों को उल्लेखित करने के लिए एक निश्चित प्रारूप का प्रयोग करना चाहिए। आप नीचे रजिस्टर के प्रारूप का चित्र देख सकते हैं।

charge register

उक्त प्रारूप में हम देखते हैं तो कुल 6 खंड क्रमशः दिए गए हैं। 1. क्रमांक
2. सामग्री का नाम
3. संख्या
4. सामग्री की स्थिति- अच्छी, सुधार योग्य, जर्जर
5. स्टाक पंजी का पृष्ठ क्रमांक
6. रिमार्क

उपरोक्त चित्र में दिये प्रारूप के खंडों में क्रमशः जानकारी निम्नानुसार अंकित कर सकते हैं।

यदि आप वित्तीय अभिलेखों के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रकरणों पर क्लिक करें।

वित्तीय अभिलेख
1. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
2. खाता बही किसे कहते हैं?
3. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
4. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
6. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?

1. क्रमांक- इस खंड में सामग्री का क्रमांक अंकित किया जाएगा।
2. सामग्री का नाम- इस खंड में यह सामग्री को चार्ज में दिया जा रहा है उसका नाम लिखा जाएगा।
3. संख्या- संख्या के खंड में सामग्री (अर्थात एक ही प्रकार की सामग्री) कितनी है, उनकी संख्या दर्शाई जाएगी।

4. सामग्री की स्थिति- अच्छी, सुधार योग्य, जर्जर- जो सामग्री चार्ज या प्रभार में दी जा रही है, उसकी स्थिति किस प्रकार की है, उसको अंकित करना आवश्यक होता है। जैसे- यदि सामग्री अच्छी है तो अच्छा/अच्छी लिखें। यदि सामग्री में कुछ सुधार करने की आवश्यकता है, अर्थात सुधार करने पर सामग्री ठीक हो जाएगी तो सामग्री 'सुधार योग्य' लिखना चाहिए। और सामग्री यदि जीर्णशीर्ण है, उसमें किसी प्रकार की सुधार की गुंजाइश नहीं है तब 'जर्जर' या 'जीर्णशीर्ण' स्थिति लिखना चाहिए।

5. स्टाक पंजी का पृष्ठ क्रमांक- इस खंड में भंडार पंजी अर्थात स्टॉक रजिस्टर का पृष्ठ क्रमांक दर्शाया जाना चाहिए, जिसमें प्रभार में दी गई सामग्री अंकित है। स्टॉक पंजी में सामग्री का वर्णन तिथि सहित होता है और प्रत्येक सामग्री वर्णित की जाती है। प्रभार पंजी में केवल संख्या दर्शाई जाती है। अतः इस खंड में स्टॉक पंजी (भंडार पंजी) का क्रमांक अंकित करना चाहिए।

इस 👇 बारे में भी जानें।
दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें

6. रिमार्क- इस खंड में जहाँ आवश्यक हो सामग्री के संबंध में विवरण दर्शाया जा सकता है या आवश्यक जानकारी अंकित की जा सकती है।

अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो के लिंक पर क्लिक करें। आशा है यह जानकारी आपको काफी उपयोगी लगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (1)

  • img

    (Teacher)

    Very good.

    Reply

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

2 * 3 = ?

You may also like

सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों (कक्षा 1 से 5 व कक्षा 6 से 8) एवं शिक्षकों के उपस्थिति के दिवसों की संख्या | कुल उपस्थिति दिवस व अवकाशों का विवरण

सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों (कक्षा 1 से 5 व कक्षा 6 से 8) एवं शिक्षकों के उपस्थिति के दिवसों की संख्या | कुल उपस्थिति दिवस व अवकाशों का विवरण

इस अंश में सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के कुल दिवस कितने रहे हैं, की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more
विद्यार्थी प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण || Students Promotion Register प्रमुख कॉलम

विद्यार्थी प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण || Students Promotion Register प्रमुख कॉलम

विद्यार्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यार्थी की कक्षोन्नति हेतु प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण किया जाता है।

Read more

Follow us

Recent post