Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

Time Table एवं पाठ्यक्रम सीमा || कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 का वार्षिक मूल्यांकन हेतु मुख्य बिन्दु

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

Time Table एवं पाठ्यक्रम सीमा || कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 का वार्षिक मूल्यांकन हेतु मुख्य बिन्दु

कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 हेतु Time Table एवं पाठ्यक्रम सीमा। वार्षिक मूल्यांकनसंचालन हेतु मुख्य बिन्दु।

राज्य शिक्षा केन्द्र के 23 मार्च 2022 के कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 के वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिशा निर्देशों का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य बिंदु क्रमशः यहाँ दिये गये हैं।

1. अवधि (समय विभाग चक्र) - कक्षा 3, 4 व 6, 7 में अध्ययनरत सभी बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022 की अवधि में किया जाएगा। नीचे समय विभाग चक्र देखें।

varshik_pariksha_kaksha_1_to_4_6_7

2. कक्षा- 1 व 2 के बच्चों का मूल्यांकन - कक्षा 1 व 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई "अभ्यास पुस्तिका में संलग्न आंकलन / मूल्यांकन वर्कशीट (विषय-हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा।

3. कक्षा 1 व 2 हेतु विषय पूर्णांक - मूल्यांकन "अभ्यास पुस्तिका" संलग्न आंकलन वर्कशीट्स में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 100-100 अंक का होगा।

4. कक्षा 1 व 2 के टाईम-टेबल तैयार करने में स्वतंत्रता- शाला को स्वतन्त्रता रहेगी कि कक्षा 1 व 2 के विषयवार मूल्यांकन हेतु विद्यालय स्तर पर टाईम-टेबल तैयार करें तथा इसके आधार पर विद्यार्थियों से मूल्यांकन वर्कशीट पर शाला में कार्य करवाएँ।

5. वर्कशीट की जाँच हेतु समय - वर्कशीट की जाँच 13 अप्रैल के पूर्व अनिवार्यतः कर ली जाए पूर्णांक में से विषयवार प्राप्तांक मूल्यांकन अभिलेख में अंकित किए जाए व बच्चों का परीक्षा परिणाम तैयार किया जाए।

6. अभिलेख संधारण - वर्कशीट पर कार्य पूर्ण करने के उपरान्त इन्हें शाला में अभिलेख के रूप में रखा जाए किसी भी दशा में वर्कबुक में से वर्कशीट को फाड़कर अलग न किया जाए।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 का मूल्यांकन

7. कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु विषय पूर्णांक - कक्षा 3, 4 व 6, 7 में प्रत्येक विषय हेतु पूर्णांक 100 निर्धारित रहेगा। वर्कशीट में 60 प्रतिशत लिखित एवं 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट कार्य हेतु अधिभार निर्धारित रहेगा।

8. प्रोजेक्ट कार्य हेतु बुकलेट - प्रत्येक कक्षा के सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य एक ही बुकलेट में होंगे। प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर हल करेंगे व निर्धारित समय-सीमा में शाला में जमा करेंगे।

9. पाठ्यक्रम सीमा - पाठ्यक्रम सीमा वार्षिक मूल्यांकन खण्ड 'अ' हेतु एडग्रेड पाठ्यक्रम (अध्ययनरत कक्षा का पुनर्नियोजित पाठ्यक्रम) को आधार बनाया जाएगा।

10. प्रोजेक्ट वर्कबुक जमा करने की अवधि एवं जाँच कार्य- बच्चों द्वारा हल की गई प्रोजेक्ट वर्कबुक शाला में दिनांक 11 अप्रैल 2022 तक जमा कराई जाए। शिक्षकों द्वारा जाँचकार्य 16 अप्रैल 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए।

11. उतीर्णांक - बच्चे द्वारा खण्ड 'अ' एवं खण्ड ब दोनों में पृथक-पृथक 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।

12. जाँच एवं अंकों का अंकन - शिक्षक द्वारा खण्ड 'अ' एवं खण्ड 'ब' के प्राप्तांकों का योग वर्कशीट के कवर पृष्ठ पर निर्धारित स्थान पर अंकित किया जाएगा। दोनों खण्डों के प्राप्तांकों के योग के आधार पर ग्रेड अंकित किए जाएँ।

13. परीक्षाफल का निर्धारण कक्षोन्नति व प्रगति पत्रक में ग्रेड भरना- प्रगति पत्रक में केवल निम्नांकित प्रविष्टियां की जाएँ-

14. सह-शैक्षिक क्षेत्रों व व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के ग्रेड - जिन माह में शालाएँ संचालित हुई है उन माहों में विद्यार्थियों के सह-शैक्षिक क्षेत्रों व व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के आधार पर ग्रेड / क्वालिटेटिव टीप अंकित की जाए किन्तु इन्हें वार्षिक परिणाम तैयार करने में अधिभार नहीं दिया जाए।

15. ग्रेडिंग - अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (पूर्णांक 50 अंक) के प्राप्तांकों के आधार पर ग्रेड अंकित किया जाए। वार्षिक मूल्यांकन (पूर्णांक 100) के प्राप्तांकों के आधार पर ग्रेड अंकित किया जाए।

16. वार्षिक परिणाम ग्रेड- प्रति विषय 150 अंक के मान से समस्त विषयों के प्राप्तांकों के महायोग से प्राप्त कुल प्राप्तांकों के आधार पर वार्षिक परिणाम की ग्रेड अंकित किया जाए। शेष प्रविष्टियाँ रिक्त रखी जाए।

17. प्रगति पत्रक में ग्रेड अंकन एवं परिणाम की घोषणा - प्रगति पत्रक में ग्रेड अंकित किए जाकर 28 से 30 अप्रैल, 2022 तक परिणाम की घोषणा कर समस्त बच्चों को प्रगति पत्रक का अनिवार्यतः वितरण किया जाए।

T.L.M. से सम्बंधित इन 👇 लेखों को पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. TLM- सब्जियोंके नाम हिन्दी व अंग्रेजी में।
2. संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त TLM


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more

Search Option

Follow us