An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 1 व 2 के प्रतिशत एवं ग्रेड हेतु आदेश डाउनलोड करें। Download the circular for class 1 and 2 percentage and grading

  • BY:
     RF competition

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल म.प्र. के आदेश क्र. /राशिके/पापु/FLN/2024/2012 भोपाल, दिनाँक 2024 के अनुसार सत्र 2023-24 में FLN कक्षा 1 व 2 के बच्चों की कक्षोन्नति पोर्टल पर दर्ज करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इस निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 1 व 2 की कक्षाएँ FLN के अन्तर्गत सम्मिलित हैं। इन कक्षाओं में मासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाओं का परम्परागत आयोजन नहीं होता है। कक्षागत प्रक्रिया एवं निपुण भारत की गाइडलाईन अनुसार आवधिक आंकलन के माध्यम से नियमित समयावधि के उपरांत बच्यों का मूल्यांकन कार्य किया जाता है। सत्र में कुल तीन आवधिक आकलन होते हैं जिसे शाला अभिलेख के रूप में राज्य द्वारा तैयार किए गए ट्रेकर पर बच्चों की अकादमिक उपलब्धि को संधारित करते हुए बच्चे को कक्षा उन्नति प्रदान की जाती है।

कक्षा अपडेशन हेतु निर्धारित पोर्टल पर बच्चे के अंक / प्रतिशत अथवा ग्रेड की प्रविष्ठि ही स्वीकार होती है। कक्षा 1 व 2 की पोर्टल एन्ट्री हेतु सम्पूर्ण राज्य में एकरूपता की दृष्टि से प्रत्येक विषय के 30 वें सप्ताह के ट्रेकर पर की गई इन्ट्री को विषयचार उल्लेखित प्रक्रिया का पालन करते हुए बच्चे की ग्रेड चि‌ह्नांकित कर पोर्टल अपडेशन की कार्रवाही निम्नानुसार की जाए ―

1. हिन्दी विषय हेतु

कक्षा 1 व 2 के 30 वें सप्ताह के ट्रेकर के अंतिम कॉलम 'चित्र देखकर 02 वाक्य लिखना जो कक्षा के अनुरूप उच्चतम दक्षता है के आधार पर पोर्टल में इन्ट्री हेतु उपयोग किया जाएगा। हिन्दी के ट्रेकर में उपर्युक्त कॉलम में कुल तीन उप कॉलम हैं जिसके आधार पर प्रतिशत या ग्रेड प्रदान किए जाने हेतु निम्नांकित प्रक्रिया अपनाई जाएगी―
(i) यदि 'कुछ नहीं लिखा पर सही का चिह्न अंकित है तो 33% अंक प्रदान करते हुए ८. ग्रेड भरा जाएगा।
(ii) यदि कोशिश किया पर सही का चिह्न अंकित है तो 75% अंक प्रदान करते हुए B ग्रेड भरा जाएगा।
(iii) यदि पूरे वाक्य के रूप में सही-सही लिखा' पर सही का चिह्न अंकित है तो 100% अंक प्रदान करते हुए A ग्रेड भरा जाएगा।

2. अंग्रेजी विषय हेतु

अंग्रेजी विषय में कक्षा 1 व 2 के 30 वें सप्ताह के ट्रैकर का उपयोग करते हुए सम्पूर्ण ट्रेकर की समस्त दक्षताओं को प्रतिशत या ग्रेड में बदलने हेतु उपयोग किया जाएगा।

30 वें सप्ताह में कक्षा 1 में कुल 18 कॉलम तथा कक्षा 2 में कुल 15 कॉलम हैं। इन कॉलम में निर्देश अनुसार शिक्षक द्वारा सही या गलत का चिहन अंकित किया गया होगा। प्रतिशत या ग्रेड निकालने के लिए बच्चे के समक्ष कुल अंकित किए गए सही के चिह्न को गिनना है, इसे उस कक्षा के कुल कॉलम (कक्षा 1 में 18 व कक्षा 2 में 15) से भाग देना है और इसमें 100 का गुणा कर देना है अब जो प्रतिशत प्राप्त होगा उसके आधार पर निम्नांकित अनुसार ग्रेड में बदलना है―
33% तक C ग्रेड।
33 से 74% तक B ग्रेड।
75 से 100% तक A ग्रेड।

उदाहरण

1. कक्षा 1 में किसी बच्चे के लिए 11/18 X 100
2. कक्षा 2 में किसी बच्चें के लिए 04/15 X 100 नाम के समक्ष कुल 11 सही के चिहुन अंकित हैं तो उस बच्चे के 61.11 अर्थात 33% से 74% के मध्य आएगा अतः ग्रेड B होगी।
नाम के समक्ष कुल 04 सही के चिह्न अंकित हैं तो उस बच्चे के 26.66 अर्थात 33% से कम है श्रुतः ग्रेड होगी।

3. गणित विषय हेतु

गणित विषय में कक्षा 1 व 2 के 30 वें सप्ताह के ट्रेकर का उपयोग करते हुए सम्पूर्ण ट्रेकर की समस्त दक्षताओं को प्रतिशत या ग्रेड में बदलने हेतु उपयोग किया जाएगा। 30 वें सप्ताह में कक्षा 1 में कुल 23 कॉलम तथा कक्षा 2 में कुल 22 कॉलम हैं। इन कॉलम में निर्देश अनुसार शिक्षक द्वारा सही या गलत का चिह्न अंकित किया गया होगा। प्रतिशत या ग्रेड निकालने के लिए बच्चे के समक्ष कुल अंकित किए गए सही को गिनना है, इसे उस कक्षा के कुल कॉलम (कक्षा 1 में 23 व कक्षा 2 में 22) से भाग देना है और इसमें 100 का गुणा कर देना है अब जो प्रतिशत प्राप्त होगा उसके आधार पर निम्नांकित अनुसार ग्रेड में बदलना है―
33% तक ८ ग्रेड।
33 से 74% तक B ग्रेड।
75 से 100% तक A ग्रेड।

उदाहरण

1. कक्षा 1 में किसी बच्चे के नाम के समक्ष कुल 17 सही के चिह्न अंकित हैं तो उस बच्चे के लिए 17/23 X 100 73.91 अर्थात 33% से 74% के मध्य आएगा अतः ग्रेड B होगी। 2. कक्षा 2 में किसी बच्चे के नाम के समक्ष कुल 19 सही के चिह्न अंकित हैं तो उस बच्चे के लिए 19/22 X 100 = 86.36 अर्थात 75% से अधिक है अतः ग्रेड A होगी।

समस्त विषयों के प्रतिशत के आधार पर कुल प्रतिशत भी निकाला जा सकता है।

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. APAAR ID के सम्बंध में महत्वपूर्ण दो बिन्दु
2. संतान पालन अवकाश की जानकारी व पत्र
3. परीवीक्षा अवधि में संतान पालन अवकाश की पात्रता संबंधित पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन
3. एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानना क्यों आवश्यक है ?

इस 👇 बारे में भी जानें।
FLN कक्षाओं का कोर्स दिसंबर तक कितना हो जाना चाहिए?

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. 6500 से 10500 वेतनमान वाले कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी हैं।
2. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
3. वरिष्ठता निर्धारण नियम
4. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
5. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

असाक्षरों का सर्वे एवं साक्षरता पंजी का संधारण सत्र 2025-26

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार असाक्षरों का सर्वेक्षण तथा साक्षरता पंजी के संदर्भ हेतु उसके प्रारूप के संदर्भ में जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश

इस अंश में स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ (मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।