Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

"मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते || Rules of "Madhya Pradesh Salary Revision Rules, 2017"

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

"मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते || Rules of "Madhya Pradesh Salary Revision Rules, 2017"

"मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" जो कि दिनांक 01 जनवरी, 2016 से प्रवृत्त हैं,ये नियम निम्नलिखित प्रवर्गों के शासकीय सेवकों पर लागू नहीं होंगे।

मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग वल्लभ भवन-मंत्रालय भोपाल की अधिसूचना दिनांक 20 जुलाई, 2017 के अनुसार "मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" जो कि दिनांक 01 जनवरी, 2016 से प्रवृत्त हैं,ये नियम निम्नलिखित प्रवर्गों के शासकीय सेवकों पर लागू नहीं होंगे-

(I) उन व्यक्तियों पर, जो पूर्णकालिक सेवा योजन में नहीं है।

(II) उन व्यक्तियों पर, जिन्हें मासिक आधार की अपेक्षा अन्य प्रकार से भुगतान किया जाता है, उनमें वे व्यक्ति भी शामिल है, जिन्हें केवल मात्रानुपात दर पर भुगतान किया जाता है।

(III) उन व्यक्तियों पर, जो अनुबन्ध पर कार्य कर रहे हैं।

(IV) उन व्यक्तियों पर जो सेवानिवृत्ति के बाद पुनः सरकारी नौकरी में लगाये गये हैं।

स्पष्टीकरण- खण्ड (IV) के प्रयोजन के लिए पुनः नियोजित पेंशन भोगी के अन्तर्गत वे पुनः नियोजित पेंशन भोगी सम्मिलित नहीं होगें, जो प्रतिकर या अशक्त पेंशन प्राप्त करते थे और ऐसे सैनिक पेंशन भोगी जो प्रतिकर या अशक्त पेंशन प्राप्त करते थे और जो राज्य सरकार के नियम बनाने के नियंत्रण के अधीन पुनः नियोजित हैं और विद्यमान वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे हैं।

(V) उन व्यक्तियों पर जो म.प्र. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956, म.प्र. नगर पालिक निगम अधिनियम 1961 तथाम.प्र. पंचायत तथा ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के नियन्त्रण में हैं।

(VI) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारतीय चिकित्सा परिषद् और अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी शिक्षा परिषद् के वेतनमानों पर संदाय पाने वाले व्यक्ति।

(VII) न्यायालयीन सेवा के व्यक्ति।

(VIII) राज्य शासन के आदेश दिनांक 07 अक्टूबर, 2016 द्वारा घोषित स्थायी कर्मी।

(IX) उन किसी अन्य वर्ग या श्रेणी के व्यक्तियों पर जिन्हें मध्यप्रदेश के राज्यपाल, आदेश द्वारा, सारे कार्यों से अथवा इन नियमों में निहित प्रावधानों से विशेष रूप से निष्कासित करते हों।

"मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियमों से संबंधित अधिक जानकारी को पढ़ने के लिए संबंधित लिंक से अधिसूचना पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us