Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

गणित का जादू पाठ-3 'कितने वर्ग प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ  || How much Squares - concepts


गणित का जादू पाठ-3 'कितने वर्ग प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ || How much Squares - concepts

उप शीर्षक:
'गणित का जादू' पाठ्य पुस्तक के पाठ 3 'कितने वर्ग' से क्षेत्रफल ज्ञात करने से संबंधित प्रमुख जानकारियाँ एवं अवधारणाओं का विवरण यहाँ दिया गया है।

कक्षा 5 'गणित का जादू' पाठ्य पुस्तक के पाठ 3 'कितने वर्ग' से क्षेत्रफल ज्ञात करने से सम्बंधित प्रमुख जानकारियाँ एवं अवधारणाओं का विवरण यहाँ दिया गया है। क्रमशः अवलोकन करें।

(1) वर्ग- ऐसी आकृति या रेखाचित्र जिसकी आसपास की चारों भुजाओं की माप एक बराबर हो और अन्दर के सभी कोणों की माप 90° हो तो उसे वर्ग कहते हैं। उदाहरण - 🔲 ⬜️ 🔷

(2) क्षेत्रफल - वर्गों की सहायता से किसी भी आकृति या सतह का क्षेत्रफल ज्ञात कर सकते हैं। जैसे- आयत, त्रिभुज, डाक टिकिट, नोट (10, 20, 50,100 आदि के), हाथ के पञ्जा, जानवरों के पञ्जे आदि।

(3) परिमाप - किसी आकृति या सतह के आसपास के छोरों (भुजाओं) की कुल दूरी का योग परिमाप होता है। जैसे- किसी आयत के चारों छोरों को की माप को जोड़ने से परिमाप ज्ञात हो जायेगा। नीचे उदाहरण देखें।

aayat_ka_parimap

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ
2. आकृतियों और कोण - प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ (सारांश)

(4) अलग-अलग माप के वर्ग - वर्ग भिन्न-भिन्न माप के (छोटे-बड़े) हो सकते हैं। भुजाओं (छोरों की माप सेन्टीमीटर, मीटर, इन्च, फुट, गज किलोमीटर में हो सकती है।

(5) आयत का क्षेत्रफल - किसी आयत में जितने वर्ग रखे जा सकते हैं। वही उसका क्षेत्रफल होगा। उदाहरण - एक आयत के अन्दर 1 से.मी भुजा वाले 12 वर्ग रखे जा सकते हों तो आयत का क्षेत्रफल 12 वर्ग सेन्टीमीटर होगा। क्षेत्रफल की गणना वर्ग सेन्टीमीटर / मीटर / इंच / फुट में की जाती है।

6. विभिन्न सतहों या आकृतियों का क्षेत्रफल निकालना-यदि 500, 200 के नोट, डाक टिकिट आदि का क्षेत्रफल निकालना हो तो उन्हें से.मी. या इन्च वाले वर्गों के ग्राफ पर रख देते हैं। नोट या टिकट जितने वर्गों को ढँक लेगी वही उसका क्षेत्रफल होगा। यदि एक डाक टिकट ने 4 वर्ग ढँके हैं तो डाक टिकिट का क्षेत्रफल 4 वर्ग सेन्टीमीटर होगा।

(7) त्रिभुज का क्षेत्रफल - यदि किसी त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करना हो तो उसे वर्गों के ग्राफ के उपर रखेंगे। त्रिभुज द्वारा ढँके गए पूरे-पूरे वर्गों को गिनेंगे। फिर आधे ढँके वर्गों की गणना कर उसका आधा कर लेंगे। पूरे वर्ग व आधे वर्गों का आधा को जोड़कर लगभग क्षेत्रफल ज्ञात कर लेंगे। यदि त्रिभुज समबाहु, समद्विबाहु हो तो उन्हें बीच से काटकर आयत या वर्ग के रूप में परिवर्तित करके क्षेत्रफल निकाल सकते हैं।

(8) अनियमित (भिन्न-भिन्न माप के छोरों वाली) आकृतियों का क्षेत्रफल ज्ञात करना - ऐसी बहुत सी आकृतियाँ एवं सतहें होती हैं, जिनके छोर (भुजाएँ) अलग-अलग नाप के होते हैं। जैसे पेड़-पौधों की पत्तियाँ, हमारे हाथ-पैर के पञ्जे, जानवरों के पैर का पञ्जा आदि। ऐसी आकृतियों के सतह का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए उन्हें वर्गों के द्वारा बने ग्रिड या ग्राफ पर रखकर उनके द्वारा ढँके गये पूर्ण वर्गों को गिनकर, अपूर्ण वर्गो (आधे से अधिक ढँके वर्गों) को गिनकर उनका आधा कर पूर्ण वर्गों की संख्या में जोड़ देने से उस वस्तु (आकृति) की सतह का क्षेत्रफल ज्ञात किया जाता है। जैसे

area_of_leaf

उक्त चित्र में दी गई पत्ती पूरे-पूरे 2 वर्गों को घेरे हुए है। जबकि आधे घेरे गए वर्गों की संख्या 4 है। इस तरह आधे वर्गों का आधा करने पर 2 होगा। अब पूर्ण वर्गों की संख्या 2 में आधे वर्गों को पूर्ण वर्ग बनाकर संख्या 2 को जोड़ने पर कुल क्षेत्रफल 4 वर्ग सेंटीमीटर प्राप्त होगा।

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

(9) आयत का क्षेत्रफल हेतु गुणा - उदाहरण के लिए यदि कोई आयत 24 वर्गों से पूरा ढका है, जिसमें 6 वर्ग आड़े में एवं 4 वर्ग खड़े में रखे हैं। तो क्षेत्रफल ज्ञात करने हेतु 8 व 4 का गुणा कर देंगे, इस तरह 24 आयेगा। यह 24 वर्ग उस आयत का क्षेत्रफल होगा। जैसे 6 x 4 = 24 वर्ग से.मी. इस आयत का क्षेत्रफल होगा।

area_of_rectangle

(10) वर्गकार टाइल्स से डिजाइन - फर्श पर कई तरह के डिजाइन देखने को मिलते हैं। ये डिजाइन वर्ग के आकार की टाइलों को क्रम से जमाने पर प्राप्त होते हैं। टाइल्स इस तरह से जमाई जाती हैं कि पैटर्न बन जाता है।

pattern_of_tiles

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5 भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं अभ्यास


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

4 + 2 = ?


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/RRcoaKKJ25I

You may also like

गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र | Exam Year 2024 Blueprint Based Maths Solved Question Paper

गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र | Exam Year 2024 Blueprint Based Maths Solved Question Paper

इस भाग में कक्षा पाँचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिए गए हैं।

Read more
लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न) | Maths Selected Solved Questions

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न) | Maths Selected Solved Questions

इस लेख में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय गणित के लघु एवं दीर्घ उत्तरीय अभ्यास प्रश्न (हल सहित) दिये गए हैं।

Read more
मॉडल आंसर सहित 5th गणित का प्रश्नपत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 || Model Answer Sheet 5th Maths

मॉडल आंसर सहित 5th गणित का प्रश्नपत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 || Model Answer Sheet 5th Maths

इस अंश में मॉडल आंसर सहित 5th गणित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - गणित का प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Recent post