Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

उन लोगों पर होगी कार्रवाई जो त्रैमासिक परीक्षा की गोपनीयता भंग में है संलग्न || लोक शिक्षण संचनालय का आदेश


उन लोगों पर होगी कार्रवाई जो त्रैमासिक परीक्षा की गोपनीयता भंग में है संलग्न || लोक शिक्षण संचनालय का आदेश

सत्र 2021-22 की त्रैमासिक परीक्षा के आयोजन में कुछ लोगों के द्वारा गोपनीयता भंग किए जाने से संबंधित जानकारी पर दिशा निर्देश दिए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांक/समग्र /105/2021 2290 के अनुसार– सत्र 2021-22 की त्रैमासिक परीक्षा के आयोजन में कुछ लोगों के द्वारा गोपनीयता भंग किए जाने से संबंधित जानकारी पर दिशा निर्देश दिए हैं। दिशानिर्देश में कहा गया है कि–
उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र द्वारा सत्र 2021-22 की हाई एवं हायर सेकेण्डरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कतिपय जिलों द्वारा अवगत कराया गया है कि कुछ जिलों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये है।
लोक शिक्षा संचनालय की दिशा निर्देश में आगे कहा गया है कि–
जिला शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके जिले अंतर्गत यदि इस तरह की घटना घटित हुई हो तो संबंधित के विरुद्ध गोपनीयता भंग करने के कारण कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित यू-ट्यूब चैनल संचालन कर्ता के विरूद्ध अपराध शाखा में एफ.आई.आर. दर्ज करावें। यदि इस गतिविधि में विभाग में कार्यरत् कोई शिक्षक संलग्न पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव तत्काल संचालनालय को भेजे।

आगे दिशा निर्देश में कहा गया है कि–
जिला शिक्षा अधिकारी जिलें में लीक हुए प्रश्न-पत्र की जाँच उपरांत उक्त प्रश्न-पत्र की परीक्षा रद्द कर संस्था स्तर पर प्रश्न-पत्र तैयार कराकर समयसीमा में 5 अक्टूबर तक परीक्षा संपन्न करावें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
बेसलाइन टेस्ट के प्रपत्रों की जानकारी

इस तरह से लोक शिक्षण संचनालय के द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के जो की गोपनीयता भंग जैसी गतिविधियों में संलग्न रहे हैं के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के संदर्भ में पत्र प्रेषित किया गया है।

पूर्व में भी दीक्षा ऐप के माध्यम से निष्ठा माड्यूल्स पूर्ण करने के पश्चात अंत में प्रश्नोत्तरी के प्रश्नों के हल अन्य साथियों के द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर प्रेषित कर दिया जाता था, जो कि गलत है। इससे न तो विद्यार्थियों का और न ही शिक्षकों का हित है। अतः इस तरह की गतिविधियों से हम शिक्षक साथियों को एवं व्यक्तियों को बचना चाहिए।

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल खुलने पर– कक्षा 1 व 2 एवं कक्षा 3 से 5 के कक्षा संचालन की प्रक्रिया

इस 👇 बारे में भी जानें।
कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि

इस 👇 बारे में भी जानें।
कक्षा 3 से 5 के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट प्रक्रिया

इस 👇 बारे में भी जानें।
आगामी आदेश तक सूखा राशन ही वितरित होगा

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें एवं साथ में लोक शिक्षण संचनालय के दिशानिर्देश का अवलोकन करें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

जानें – पदोन्नति आदेश के बाद कितने दिन में ज्वाइन करना है, देर से ज्वाइन करने पर क्या सजा मिलती है, और पदभार से पहले केस बनने पर क्या होता है

Read more

Search Option

Follow us