Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि की गई है।

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के आदेश कमांक सी 3-15/2014/1/3 भोपाल, दिनांक 17.09 2021 के अनुसार शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा / नियमित नियुक्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी / कम्प्यूटर क्षेत्र में दक्षता के प्रमाणीकरण हेतु कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) के प्रमाण पत्र (score card) की वैद्यता अवधि में वृद्धि के संदर्भ में दिशानिर्देश दिये गये हैं जो निम्नानुसार हैं–

1. सामान्य प्रशासन विभाग के संदर्भित परिपत्र दिनांक 26 फरवरी 2015 द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा / नियमित नियुक्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी / कम्प्यूटर क्षेत्र में दक्षता के प्रमाणीकरण हेतु कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल खुलने पर– कक्षा 1 व 2 एवं कक्षा 3 से 5 के कक्षा संचालन की प्रक्रिया

2. उक्त निर्देश की कंडिका 3 ( 1 ) में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) के प्रमाण पत्र (score card) की वैद्यता अवधि चार (04) वर्ष निर्धारित की गई थी।

3. राज्य शासन एतद् द्वारा कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) के प्रमाण पत्र (score card) (पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों सहित ) की वैद्यता अवधि दो (02) वर्ष के स्थान पर सात (07) वर्ष निर्धारित की जाती है।
नीचे दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
2021-22 में शालाओं रिक्तियों से अधिक शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Search Option

Follow us