बेसलाइन टेस्ट के प्रपत्रों की जानकारी || Baseline test prapatro ki jankari
सत्र 2021-22 में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों का बेसलाइन टेस्ट संपन्न किया जाना है, जिसकी तिथि निर्धारित की गई है- 27 सितंबर से 30 सितंबर। बेसलाइन टेस्ट पूर्ण करने के पश्चात जानकारी को प्रपत्रों में भरना है। जो प्रपत्र बेसलाइन टेस्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं, उनके प्रकार और संख्या के बारे में नीचे बताया गया है।
प्रपत्रों के प्रकार –
बेसलाइन टेस्ट में केवल दो तरह के प्रपत्रों का प्रयोग किया जाना है–
(1) विद्यार्थीवार मूल्यांकन प्रपत्र
(2) शालावार संकलन प्रपत्र
(1) विद्यार्थीवार मूल्यांकन प्रपत्र– विद्यार्थी व मूल्यांकन प्रपत्र में दो तरह के प्रपत्र हैं–
(i) हिंदी व गणित के लिए मूल्यांकन प्रपत्र।
(ii) अंग्रेजी भाग 1–2 के लिए मूल्यांकन प्रपत्र।
(2) शालावार संकलन प्रपत्र– शालावार संकलन प्रपत्र में भी दो तरह के प्रपत्र सम्मिलित हैं–
(i) हिंदी व गणित के लिए संकलन प्रपत्र।
(ii) अंग्रेजी भाग 1–2 के लिए संकलन प्रपत्र।
इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल खुलने पर– कक्षा 1 व 2 एवं कक्षा 3 से 5 के कक्षा संचालन की प्रक्रिया
इस 👇 बारे में भी जानें।
कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि
इस 👇 बारे में भी जानें।
कक्षा 3 से 5 के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट प्रक्रिया
इस 👇 बारे में भी जानें।
आगामी आदेश तक सूखा राशन ही वितरित होगा
मूल्यांकन प्रपत्र कैसे भरें?
विद्यार्थीवार मूल्यांकन प्रपत्र चाहे हिंदी व गणित का हो या अंग्रेजी का। पूरी कक्षा के विद्यार्थियों की सामान्य प्रविष्टि जैसे - क्रमांक, विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, लिङ्ग अंकित करने के पश्चात सही स्तर पर टिक मार्क करेंगे।
टिक मार्क (√) करने का सही तरीका –
दिए गए निर्धारित टूल के माध्यम से हिंदी, गणित या अंग्रेजी टेस्ट लेने पर विद्यार्थी के वास्तविक स्तर का पता लगाएंगे। विद्यार्थी के सबसे उच्चतम स्तर जैसे- हिंदी में– प्रारंभिक के पश्चात अक्षर, शब्द, वाक्य, कहानी में विद्यार्थी का जो भी उच्चतम स्तर होगा केवल उसी पर टिक (√) लगाया जाएगा। उच्चतम स्तर के पूर्व के स्तरों पर टिक मार्क नहीं करना है। केवल उच्चतम स्तर पर ही टिक किया जाना है।
गणित विषय में प्रारंभिक के पश्चात अंक पहचान, संख्या पहिचान, जोड़, घटाना, गुणा, भाग में से विद्यार्थी जिस भी उच्चतम स्तर पर हो केवल उसी पर टिक मार्क किया जाएगा।
इसी तरह अंग्रेजी के दिए गए स्तरों में से विद्यार्थी का जो भी उच्चतम स्तर हो केवल उसी पर टिक मार्क किया जाएगा।
NAS परीक्षा की तैयारी
NAS परीक्षा हेतु हिन्दी - Class 5 हिन्दी ऐसे हल करें अनुच्छेद एवं नोटिस
टीप– मूल्यांकन प्रपत्र के आधार पर विद्यालय में विद्यार्थियों के समूह अंकुर तथा तरुण समूह निर्मित किए जाएंगे और उसी आधार पर आगे अध्यापन किया जाएगा।
संकलन प्रपत्र कैसे भरें?
हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय के लिए दिए गए शालावार संकलन प्रपत्र में ऊपर सामान्य प्रविष्टियाँ पूर्ण करने के पश्चात कक्षा 3, 4 व 5 के विद्यार्थियों की नामांकन संख्या एवं जाँच किए गए विद्यार्थियों की संख्या भरने के पश्चात मूल्यांकन प्रपत्र में दिए गए स्तरों में टिकों की संख्या की गणना कर संकलन प्रपत्र में दिए गए स्तरों में संख्या लिखना होगा।
इस तरह से संकलन प्रपत्र कंप्लीट किया जाएगा।
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. लर्निंग आउटकम्स मैपिंग कैसे करें
2. लर्निंग आउटकम मैपिंग का प्रारूप - कक्षा 1 से 8 तक निर्धारित आउटकम्स
3. गणित के लर्निंग आउटकम्स मैपिंग के लिए क्या-क्या करें
4. पर्यावरण विषय के 13 लर्निंग आउटकम्स किन पाठों से मैप करें
5. गणित के सभी लर्निंग आउटकम्स की पाठों से मैपिंग
6. हिन्दी के सभी लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग
नीचे प्रपत्र दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को अवश्य देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
other resources Click for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)
Comments