Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

निष्ठा माड्यूल में पोर्टफोलियो गतिविधि (portfolio activity)

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

निष्ठा माड्यूल में पोर्टफोलियो गतिविधि (portfolio activity)

निष्ठा मॉड्यूल में दी गई पोर्टफोलियो गतिविधि (portfolio activity) विषयगत प्रकरण की समस्याओं का एक निदान है।

मॉड्यूल 1 पाठचर्या या एवं समावेशी शिक्षा
पोर्टफोलियो गतिविधि
Ncf–2005 के मार्गदर्शक सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए भाषा, गणित, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के लिए विद्यार्थी केंद्रित समावेशी अधिगम अनुभव बनाएँ तथा समावेशी कक्षा में अधिगम और मूल्यांकन से जुड़ी चिंताओं को उजागर करें।

मार्गदर्शक सिद्धांत
1. ज्ञान को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ना।
2. सुनिश्चित करना कि अधिगम रटने की विधियों से परे है।
3. पाठ्यचर्या को समृद्ध बनाना ताकि वह पाठ्य पुस्तकों पर केंद्रित न रहकर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सके।
4. परीक्षाओं को अधिक लचीला और कक्षा-कक्ष के जीवन के साथ समेकित करना।
5. देश की लोकतांत्रिक नीति के अंदर सरोकारों का ध्यान रखते हुए निर्णायक पहचान को पोषण देना।

पोर्टफोलियो हेतु सामग्री
(अ) 1. परिवेश में लिखे नारों, विज्ञापनों आदि के पोस्टरों का संग्रह एवं कक्षा में प्रस्तुतीकरण।
2. पोस्टरों में लिखे अक्षरों और शब्दों वाक्यों को पढ़ना।
3. नारों का अर्थ, विज्ञापन किस बारे में है, विवरण देना।
(ब) दुकान के बिलों का संग्रह, तराजू, वस्तुओं के रैपर जिस पर वस्तुओं की कीमत लिखी हो का प्रस्तुतीकरण एवं आँकड़ों का प्रदर्शन।
(स) छोटे पौधों जड़ सहित का प्रस्तुतिकरण, जलीय जंतुओं के पोस्टरों का प्रदर्शन।
(द) वैज्ञानिकों के चित्र प्रदर्शन एवं उनके द्वारा की गई को खोजे आदि।
(इ) पंचायत, नगर पालिका भवन के चित्रों का प्रदर्शन।
(फ) संयुक्त परिवार के चित्रों का प्रदर्शन।

कक्षा में कैसे प्रदर्शन करेंगे–
भाषा
(1) हमारे आसपास अवस्थित पोस्टर और नारों में लिखी बातों को लिखना एवं सही उच्चारण कर पढ़ना।
(2) हमारे परिवार में बड़ों से कहानी, कविता को सुनना उसे अपने शब्दों में लिखना।
गणित
(1) आपके घर के पालतू पशु-पक्षियों की गणना करना।
(2) दुकान से घरेलू सामान की खरीदारी वह बिल बनाना।
पर्यावरण
(1) ऐसे पेड़ों की सूची बनवाना जो फल देते हैं।
(2) वर्षा काल में लगाए जाने वाली फसलें उनका विवरण।
विज्ञान
(1) कुकर में भोजन जल्दी क्यों पकता है, अपने विचार लिखिए।
(2) घरेलू उपकरणों जैसे पंखा, मोटर साइकिल, मोटर गाड़ी, बैलगाड़ी रेडियो आदि के चलने के स्रोत क्या है, लिखो।
सामाजिक विज्ञान
(1) पंचायत क्या करती है, उसके कार्यों की सूची बनाओ।
(2) बुजुर्गों की देखभाल क्यों आवश्यक है? लिखो।

कक्षा में अधिगम एवं मूल्यांकन से जुड़ी चिंताएँ/समस्याएँ
(1) सभी बच्चे सीख रहे हैं या नहीं इस बात का ध्यान रखना परम आवश्यक है। यदि बच्चे दिव्यांग है और पीछे छूट रहे हैं तो उन्हें कैसे मुख्यधारा में लाया जाये।
(2) कुछ बच्चे शीघ्र ही सीख जाते हैं किंतु कुछ बच्चे धीरे-धीरे सीखते हैं, इन सबके बीच तालमेल कैसे बिठायेंगे?
(3) बच्चों की अनुपस्थिति, माता-पिता की बच्चों के प्रति शिथिलता, उनके सीखने में बाधक है, उन्हें कैसे समझाएँ।
(4) सभी बच्चों का आंकलन एक ही ढंग से करना संभव नहीं होता, समय अधिक लगता है। साथ ही बच्चों की अनुपस्थिति उनके आकलन में बाधक होती है। कैसे ठीक समय पर मूल्यांकन करके learning gaps को पूरा करें।

इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. बहुभाषिकता क्या है
2. संप्रेषण क्या है
3. शिक्षा मनोविज्ञान- प्रकृति और उद्देश्य
4. समाजीकरण का अर्थ
5. POCSO act क्या है
6. उद्योतन सामग्री क्या होती है

आशा है, इस लेख में निष्ठा माड्यूल पोर्टफोलियो गतिविधि की जानकारी उपयोगी लगी होगी।
धन्यवाद।
RF competition
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us