An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



परीक्षाफल सम्बन्धी अभिलेख कौन-कौन से हैं और इन्हें कैसे तैयार करें || Registers for exams result

प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों के मूल्यांकन परीक्षा के पश्चात परीक्षा परिणाम तैयार करने हेतु आवश्यक अभिलेखों को तैयार किया जाता है। इन अभिलेखों का विवरण निम्नानुसार है-
(1) मासिक मूल्यांकन अभिलेख
(2) अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल पंजी
(3) वार्षिक परीक्षाफल पंजी
(4) कक्षा प्रोन्नत (प्रमोशन) पंजी
(5) अंक सूची प्रदाय पंजी
(6) टी. सी. प्रदाय पंजी

(1) मासिक मूल्यांकन अभिलेख - विद्यार्थियों के परीक्षाफल जानकारी संधारण का यह पहला अभिलेख होता है। इस अभिलेख में विद्यार्थियों के शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के क्षेत्रों के प्राप्तांकों एवं ग्रेड को अंकित किया जाता है। इस पंजिका में एक पृष्ठ एक विद्यार्थी के लिए निर्धारित होता है।

(i) शैक्षिक क्षेत्र के प्राप्तांक एवं ग्रेड भरना - मूल्यांकन पंजिका में निर्धारित स्थान पर मासिक मूल्यांकन माह अप्रैल/जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवम्बर, जनवरी, फरवरी और मार्च के प्रत्येक विषय के 10 अंकों में से प्राप्तांक भरे जाते हैं। अर्ध्दवार्षिक मूल्यांकन/प्रतिभापर्व माह दिसम्बर के खण्ड में भरे जाते हैं। वार्षिक मूल्यांकन के प्राप्तांक और ग्रेड की जानकारी माह मार्च के खण्ड में भरी जाती है। सबसे अंत में सकल प्राप्तांकों (मासिक मूल्यांकन + अर्द्धवार्षिक/प्रतिभापर्व + वार्षिक) के आधार पर ग्रेड तैयार किया जाता है और अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है।

टीप - 1. सत्र 2022-23 हेतु राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देशानुसार प्रविष्टियाँ। की जानी चाहिए।

(ii) सह-शैक्षिक क्षेत्र के प्राप्तांक एवं ग्रेड भरना - शैक्षिक क्षेत्र के प्राप्तांक और ग्रेड के नीचे सह-शैक्षिक क्षेत्रों के प्राप्तांक व ग्रेड के लिए स्थान दिया हुआ होता है। इसमें माह अप्रैल/जून से मार्च तक 10 माहों के लिए प्रत्येक माह के प्राप्तांक और ग्रेड को अंकित किया जाता है। प्रत्येक विषय के लिए पूर्णांक 2 निर्धारित होते हैं। 2 में से जितने भी अंक विद्यार्थी प्राप्त करता है उन्हें भरकर ग्रेड प्रदान किया जाता है।

(iii) व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों के प्राप्तांक एवं ग्रेड भरना - सह-शैक्षिक क्षेत्र के प्राप्तांक एवं ग्रेड के नीचे व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों के प्राप्तांकों एवं ग्रेड के लिए स्थान दिया गया होता है। इसमें भी माह अप्रैल/जून से मार्च तक कुल 10 माहों में प्रत्येक माह के लिए प्राप्तांक और ग्रेड को अंकित किया जाता है। प्रत्येक विषय के लिए पूर्णांक 2 निर्धारित होते हैं। 2 में से जितने भी प्राप्तांक विद्यार्थी के होते हैं उन्हें भरकर उनके आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं।

टीप - 1. मासिक मूल्यांकन पंजी का तैयार हो जाने के पश्चात नीचे अन्य अभिलेख सरलता पूर्वक मासिक मूल्यांकन पंजी के आधार पर तैयार किए जाते हैं। 2. सत्र 2022-23 के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा निर्देशानुसार जिन माहों में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित रहे हैं, केवल उन्हीं माहों के लिए सह-शैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के अंक व ग्रेड दिए जाने हैं।

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ

(2) अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल पंजी - परीक्षा परिणाम के लिए अर्ध्दवार्षिक परीक्षाफल पंजी होती है, जिसमें अर्ध्दवार्षिक परीक्षा या प्रतिभा पर्व के प्राप्तांकों को अंकित किया जाता है। प्रत्येक कक्षा की विषयानुसार खण्ड बने होते हैं। उन खंडों में विद्यार्थी के प्राप्तांकों एवं उसके आधार पर ग्रेड को अंकित किया जाता है।
इस पंजिका में निम्न कालम बने हुए होते हैं-
1. सरल क्रमांक
2. अनुक्रमांक
3. स्कॉलर नंबर (दाखिल खारिज नंबर)
4. छात्र/छात्रा का नाम
5. पिता का नाम
6. माता का नाम
7. जाति
8. जन्म तिथि
9. अर्द्धवार्षिक/प्रतिभापर्व के विषयवार प्राप्तांक - [हिन्दी, अंग्रेजी, गणित पर्यावरण (संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान माध्यमिक कक्षा हेतु)] 11. अंकों का कुल योग व ग्रेड
12. रिमार्क

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. सूर्य नमस्कार और इसकी 12 स्थितियाँ

(3) वार्षिक परीक्षाफल पंजी - यह विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की सबसे मुख्य पंजिका होती है। इसी पंजिका के आधार पर विद्यार्थी को उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है।
इस पंजिका में निम्न कालम बने हुए होते हैं-
1. सरल क्रमांक
2. अनुक्रमांक
3. स्कॉलर नंबर (दाखिल खारिज नंबर)
4. छात्र/छात्रा का नाम
5. पिता का नाम
6. माता का नाम
7. जाति
8. जन्म तिथि
9. शैक्षिक क्षेत्रों के विषयवार प्राप्तांक - [हिन्दी, अंग्रेजी, गणित पर्यावरण (संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान माध्यमिक कक्षा हेतु)]
(i) मासिक मूल्यांकन प्राप्तांकों का कुल योग
(ii) अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्राप्तांकों का कुल योग
(iii) वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक
10. अतिरिक्त विषय के प्राप्तांक (यदि विद्यार्थी ले लिया हो)
11. वार्षिक परिणाम सकल योग (प्राप्तांक व ग्रेड)
12. सह-शैक्षिक क्षेत्रों की कुल प्राप्तांक
13. व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के कुल प्राप्तांक
14. शाला लगने की दिवस
15. रिमार्क

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
2. खाता बही किसे कहते हैं?
3. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
4. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
5. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?

(4) कक्षा प्रोन्नत (प्रमोशन) पंजी - उक्त परीक्षाफल पंजी तैयार हो जाने के पश्चात जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाता है। इस हेतु विद्यालय में प्रमोशन रजिस्टर (कक्षोन्नति पंजिका) में जानकारी तैयार की जाती है। इस प्रोन्नत पंजिका की निम्नलिखित कॉलम होते हैं।
1. सरल क्रमांक
2. विद्यार्थी दाखिल खारिज क्रमांक
3. विद्यार्थी का नाम
4. पिता का नाम
5. माता का नाम
6. जाति
7. जन्मतिथि
8. कक्षोन्नति तिथि
9. किस कक्षा से प्रमोशन किया गया
10. किस कक्षा में प्रमोशन किया गया
11. रिमार्क

(5) अंक सूची प्रदाय पंजी - उपरोक्त समस्त पंजियाँ तैयार हो जाने के पश्चात बच्चों का परिणाम घोषित कर दिया जाता है। इसके पश्चात विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक (अंकसूची) वितरित की जाती है। इस हेतु भी अंकसूची प्रदाय पंजिका होती है। इस पंजिका में निम्नलिखित कॉलम होते हैं।
1. सरल क्रमांक
2. दाखिल खारिज क्रमांक
3. विद्यार्थी का नाम
4. पिता का नाम
5. माता का नाम
6. जन्मतिथि
7. कक्षा
8. परिणाम उत्तीबी/अनुत्तीर्ण
9. ग्रेड
10. अंकसूची प्राप्ति दिनांक
11. अंकसूची प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर
12. रिमार्क

(6) टी. सी. प्रदाय पंजी - विद्यालय की अंतिम कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए उच्च कक्षाओं वाले विद्यालय में जाना होता है तब विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) देना होता है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी अन्य विद्यालयों में अध्ययन करने के लिए भी टी सी प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को टी.सी. प्रदान की जाती है और उसका विवरण स्थानांतरण पंजी में दर्ज किया जाता है। टी.सी. पदार्पण जी का के खण्ड इस प्रकार हैं।
1. सरल क्र.
2. दाखिल खारिज क्र.
3. विद्यार्थी का नाम
4. पिता का नाम
5. माता का नाम
6. जाति
7. जन्म तिथि
8. विद्यालय प्रवेश तिथि
9. विद्यालय में रहने की अंतिम तिथि
10. विद्यालय की अंतिम कक्षा
11. खारिज करने की दिनांक
12. टी सी प्राप्त करता के हस्ताक्षर
13. रिमार्क

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?
5. मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? प्रमुख कॉलम
6. अवकाश लेखा रजिस्टर कैसे तैयार करें?
7. विद्यालय का 'पुस्तक इस्यू रजिस्टर' कैसे तैयार करें
8. एम शिक्षा मित्र के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड संधारण

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe