An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ - लम्बाई, भार, दूरी, करोड़ तक की संख्याएँ, ऐकिक नियम, साधारण ब्याज, बिल बनाना, लाभ-हानि (5th गणित का जादू)

'मछली उछली' इस प्रथम अध्याय में निम्न अवधारणाएँ दी गई हैं–
(A) लम्बाई
(B) भार-(किलोग्राम)
(C) दूरी - (किलोमीटर)
(D) करोड़ तक की संख्याएँ
(E) ऐकिक नियम
(F) साधारण ब्याज
(G) बिल बनाना
(H) लाभ-हानि

उक्त अवधारणाओं का विवरण-

(A) लम्बाई (मीटर, सेन्टीमीटर) - जैसे
(क) सबसे छोटी मछली की लम्बाई 1 से भी छोटी होती है।
(ख) एक व्हेल शार्क की लम्बाई 18 मीटर है। यदि कक्षा 5 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक के उपर एख खड़ा कर दिया जाये तो यह लम्बाई होगी। अतः एक बालक की ऊँचाई = 15 मीटर होगी।

(B) भार-(किलोग्राम) - (व्हेल शार्क का वजन (भार) 16000 किलोग्राम तक होता है।

(C) दूरी (किलोमीटर) - (i) लकड़ी के फट्टे की नाव नाव समुद्र में अधिकतम 4 किलोमीटर तक जाती है।
(ii) मोटर लगी नावें 20 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।

इन गणित के प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. संख्याओं के प्रकार- प्राकृत, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय
2. भिन्न की समझ
3. विमा या आयाम क्या है? द्विविमीय या द्विआयामी एवं त्रिविमीय या त्रिआयामी वस्तुओं की अवधारणा
4. शून्य का गुणा, शून्यान्त संख्याओं का गुणा, गुण्य, गुणक एवं गुणनफल
5. भाग संक्रिया- भाग के घटक- भाज्य भाजक भागफल और शेष

मछलियों का स्कूल - मछलियाँ समुद्र में बड़े-बड़े झुण्डों में तैरना पसंद करती हैं जिसे कि मछलियों का 'स्कूल' कहा जाता है। झुंडों में होने के कारण उन्हें डर नहीं लगता। वे बड़ी मछलियों से सुरक्षित महसूस करती हैं।
बड़ी मछलियों को डराने के लिए, कुछ छोटी मछलियाँ बहुत सारा पानी पीकर फूल जाती हैं और बड़ी दिखाई देती हैं।

कुछ समुद्री जीव

समुद्री अर्चिन
लॉबस्टर
बाम मछली
लाल स्नैपर
सीपी
परट मछली
झींगा मछली
ऑक्टोपस
जैलि मछली
कतल मछली
स्कवीड
सिल्वर पॅम्लेट
केकड़ा

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1- एक लकड़ी के फट्‌टे से बनी नाव एक घंटे में समुद्र में 4 कि.मी. तक जाती है। हो उसे 10 कि. मी. जाने में कितना समय लगेगा?
हल – फट्टे की नाव 1 घण्टे में जाती है 4 किमी
इसलिए 10 किमी जाने में समय = 10÷4
4)10(2.5
– 8
------
20
-20
------
00
उत्तर = 2.5 अर्थात 2 घण्टे 30 मिनट

प्रश्न 2- अंदाजा लगाओ तुम तेज चलकर 1 घण्टे में कितनी दूर जा सकते हो?
हल – हम तेज चलकर 1 घंटे में 5 किलोमीटर दूर जा सकते हैं।

प्रश्न 3- एक मोटर बोट की चाल 20 कि.मी. प्रति घण्टा है तो वह 3 घण्टे में कितनी दूर तक जा पायेगी?
हल – मोटर बोट 1 घंटे में 20 किलोमीटर जाती है।
इसलिए 3 घंटे में 20×3 = 60 किमी जायेगी।
उत्तर = 60 किमी

प्रश्न- 4- यदि मोटर बोट की चाल 20 कि.मी. प्रतिघण्टा है तो 85 कि.मी. की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
हल – मोटर बोट 1 घंटे में 20 किलोमीटर जाती है।
85 किलोमीटर जाने के लिए समय = 85÷20
20)85(4.25
–80
--------
50
–40
-------
100
100
–-----
000
उत्तर = 4.25 घण्टा अर्थात 4 घण्टा 15 मिनट

मछली पकड़ने की नाव के प्रकार-

पट्टों की नाव
लॉग (लठ्ठा) बोट
चप्पू वाली बोट
मोटर बोट
लंबी पूछ वाली नाव
बड़ी मशीनी नाव (ट्रॉलर)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

सारणी

नाव का प्रकार – लट्ठे की नाव
एक चक्कर में मछली पकड़ी – 20 कि.ग्रा.
नाव की चाल 1 घंटे में कितनी दूर जाती है – 4 कि.मी. प्रति घंटा।

नाव का प्रकार – लम्बी पूँछ की नाव
एक चक्कर में मछली पकड़ी – 600 कि.ग्रा.
नाव की चाल 1 घंटे में कितनी दूर जाती है – 12 कि.मी. प्रति घंटा

नाव का प्रकार - मोटर बोट
एक चक्कर में मछली पकड़ी – 800 कि.ग्रा.
नाव की चाल 1 घंटे में कितनी दूर जाती है – 20 कि.मी. प्रति घंटा

नाव का प्रकार - मशीनी नाव
एक चक्कर में मछली पकड़ी – 6000 कि.ग्रा.
नाव की चाल 1 घंटे में कितनी दूर जाती है – 22 कि.मी. प्रति घंटा

ऊपर दी गई सारणी के अनुसार प्रश्नों को हल करें (क) उपरोक्त दी गई सारणी के अनुसार प्रत्येक प्रकार की नाव 7 चक्करों में कुल कितनी मछलियाँ लाएंगी?
हल – 1. लट्ठे की नाव
लट्ठे की नाव 1 चक्कर में 20 किलोग्राम मछलियाँ लाती है।
इसलिए 7 चक्करों में 20×7 = 140 किग्रा
2. लम्बे पूँछ की नाव
लंबी पूछ कर नाव एक चक्कर में 600 किलोग्राम मछलियां लाती है।
इसलिए 7 चक्करों में 600×7 = 4200 किग्रा
3. मोटर बोट
मोटर बोट एक चक्कर में 800 किलोग्राम मछलियां लाती है।
इसलिए 7 चक्करों में 800×7 = 5600 किग्रा
4. मशीनी नाव
मशीनी नाव एक चक्कर में 6000 किलोग्राम मछलियाँ लाती है।
इसलिए 7 चक्करों में 6000×7 = 42000किग्रा
उत्तर = लट्ठे की नाव – 140 किग्रा
लम्बे पूँछ की नाव – 4200 किग्रा
मोटर बोट – 5600 किग्रा
मशीनी नाव – 42000 किग्रा

(ख) मोटर बोट 6 घंटे में कितनी दूर तक जा पाएगी?
हल – मोटर बोट 1 घंटे में 20 किलोमीटर दूर जाती है।
इसलिए 6 घंटे में 20×6 = 130 किमी
उत्तर = 130 किमी

(ग) अगर लम्बे पूँछ की नाव को 60 किलोमीटर जाना पड़े तो वह कितना समय लेगी?
हल – लम्बे पूछ कि नाव 1 घंटे में 12 किलोमीटर दूर जाती है।
60 किलोमीटर की दूरी में लगने वाला समय = 60÷12
12)60(5
–60
-----
00
उत्तर = 5 घण्टा

(D) करोड़ तक की संख्याएँ-

100 दहाई = 1 हजार (1000)
100 सैकड़े = 10 हजार (10000)
100 हजार = (100000 = एक लाख)
100 लाख = (10000000)

प्रश्न - (i) हमारे देश में लगभग दो लाख नावें हैं और उनमें से आधी बिना मोटर की हैं तो मोटर वोटों की संख्या कितनी होगी?
हल – नावों की कुल संख्या = 2,00,000
आधी (1/2) बिना मोटर की हैं।
तो निश्चित ही आधी मोटर वोट होंगी।
200000×1/2= 1,00,000
उत्तर- 1,00,000 नावें

(ii) मोटर बोटों में से लगभग एक चौथाई बड़ी मशीन नौकाएँ हैं। मशीनी नौकाएँ कितनी हजार हैं?
हल – उपरोक्तानुसार मोटर वोटों की संख्या 1,00,000 है।
अब 1,00,000 का एक चौथाई
= 1,00,000×1/4
=100,000÷4
25,000
उत्तर = 25,000 मशीनी नाव की संख्या।

(E) ऐकिक नियम

यदि एक वस्तु या 1 किलोग्राम भार वाली वस्तु का मूल्य दिया गया हो तो बहुत सारी वस्तुओं या बहुत सारे किलोग्राम भार वाली वस्तुओं का मूल्य ज्ञात किया जा सकता है। इसी तरह यदि बहुत सारी वस्तुओं का या बहुत सारे किलोग्राम भार वाली वस्तुओं का एकमुश्त मूल्य दिया गया हो तो एक वस्तु या 1 किलोग्राम भार वाली वस्तु का मूल्य आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। इसे ही कहते हैं- ऐकिक नियम (एक के आधार पर बहुत सारी का मूल्य ज्ञात करना।)

मछली बाजार में मिनी सार्डिन मछली, ग्रेसी स्वार्ड मछली, फिलोरम्मा झींगा मछली, कारुथम्मा स्क्वीड मछली और फाजिला किंगफिश मछली निम्न दामों पर बेच रही हैं–
सार्डिन – ₹40 प्रति किलोग्राम
स्वार्ड – ₹60 प्रति किलोग्राम
झींगा मछली - ₹150 प्रति किलोग्राम
स्क्वीड – ₹50 प्रति किलोग्राम
8 कि.ग्रा. की किंगफिश – ₹1200 की

दिए गए दामों के आधार पर नीचे के प्रश्नों को हल करो–
प्रश्न 1 -
फाजि़ला बड़ी मछली किंगफिश को कितने रुपए प्रति किलोग्राम में बेचा?
हल - किंगफिश का भार = 8 कि.ग्रा. कुल दाम = ₹1200
अतः 1 किग्रा किंगफिश का दाम = 1200÷8
8)1200(150
– 8
------
40
–40
------
000
000
-----
0
उत्तर = 150 किग्रा

प्रश्न 2 - आज फिलोरम्मा 10 किलो ग्राम 'झींगा मछली' भेज चुकी है। उसे उसके लिए कितने पैसे मिले होंगे?
हल - झींगा मछली का प्रति किलोग्राम धाम = ₹150
फिलोरम्मा 10 किलो ग्राम 'झींगा मछली' बेच चुकी
अतः कुल दाम = 150×10 = 1500
उत्तर = 1500 रुपये

प्रश्न 3 - ग्रेसी ने 6 किलोग्राम 'स्वार्डफिश' बेची। मिनी ने ग्रेसी जितने ही पैसे कमाए हैं। मिनी ने कितने किलोग्राम 'सार्डिन' भेजी है?
हल – 'स्वार्डफिश' का दाम = ₹60 प्रति किग्रा
ग्रेसी ने 6 किलोग्राम बेची अतः कुल राशि = 60×6 = 360 रुपये
मिनी ने ग्रेसी जितने ही पैसे कमाए हैं।
अतः मिनी के पास भी ₹360 होने चाहिए।
उसने सार्डिन – ₹40 प्रति किलोग्राम बेची है।
कुल मछली बेची = 360÷40
40)360(9
– 360
---------
00
उत्तर = मिनी ने 9 किग्रा सार्डिन बेची।

प्रश्न 4 – बशीर के पास ₹100 हैं उसने एक चौथाई पैसे 'स्क्वीड' पर खर्च किए और तीन चौथाई पैसे 'झींगा मछली' पर खर्च किए।
(क) उसने कितने किलोग्राम 'स्क्वीड' खरीदी?
हल - स्क्वीड के लिए खर्च = 100 का एक चौथाई
= 100×1/4 = 25 रुपये
स्क्वीड का दाम = ₹50 प्रति किलोग्राम
1 किलो स्क्वीड 50 रुपए में आती है।
इसलिए ₹25 में = (1×25)÷50 =1/2 किग्रा
उत्तर = बशीर ने 1/2 (आधा) किग्रा स्क्वीड खरीदी।

(ख) उसने कितने किलोग्राम 'झींगा मछली' खरीदी?
हल - झींगा मछली के लिए खर्च = 100 का 3 चौथाई
= 100×3/4 = 75 रुपये
झींगा मछली का दाम = ₹150 प्रति किलोग्राम
1 किलो झींगा मछली 150 रुपए में आती है।
इसलिए ₹75 में = (1×75)÷150 =1/2 किग्रा
उत्तर = बशीर ने 1/2 (आधा) किग्रा झींगा मछली खरीदी।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

(F) साधारण ब्याज

अपने व्यवसाय के लिए या कुछ खरीदने हेतु पैसों की आवश्यकता होती है। अतः बैंक या साहूकार से ब्याज में राशि उधार ली जाती है और बाद में उन्हें ब्याज सहित चुकाया जाता है। ऐसी स्थिति में साधारण ब्याज की गणना की जाती है। यहाँ पर कुछ प्रश्न इसी संबंध में दिए गए हैं हल करें।

प्रश्न 1 – ग्रेसी ने जाल खरीदने के लिए ₹4000 का कर्ज लिया उसने ₹345 हर महीने 1 साल तक वापस दिए। वह कितने पैसे बैंक को वापस करेगी?
हल – कर्ज की राशि (मूलधन) = ₹4000
प्रतिमाह वापस किए = ₹345
1 वर्ष = 12 माह
अतः 345×12=
345
×12
------
4140
उत्तर = ₹4140

प्रश्न 2 – झाँसी और उसकी बहन ने ₹21000 का कर्ज लट्ठे की नाव को खरीदने के लिए लिया। उन्होंने 1 साल में कुल मिलाकर ₹23520 वापस किए। उन्होंने हर महीने कितना पैसा वापस किया?
हल – कुल कर्ज = ₹21000
कुल वापस किए = ₹23520
1 वर्ष = 12 माह
हर माह की वापसी = 23520÷12
12)23520(1960
– 12
-----
115
–108
-----
72
–72
----
000
–0
-----
0
उत्तर = ₹1960 प्रतिमाह वापस किए।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5 भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं अभ्यास

(G) बिल बनाना

किसी चीज का बजट तैयार करने के लिए सूची तैयार की जाती है और इसी सूची के आधार पर बिल तैयार किया जाता है। आइए उदाहरण देखें–।

फाजि़ला मछली बैंक के लिए चीजों की सूची तैयार करती है–
चीज - कीमत - चीजों की संख्या - कुल कीमत
ताजे
पानी
के लिए
खुदाई – 3000 –––– 1 –––– 3000
मछली
सुखाने
के लिए
बाँस की
अलमारियाँ – 2000 – 20 ––– 40000
सीमेंट की
टंकी –––– 1000 –– 4 –––– 4000
ट्रे और चाकू – 300 – 20 –––– 6000
बाल्टी –––– 75 ––– 20 –––– 1500
–––––––––––––––––––––––––
कारखाना लगाने की कुल कीमत = 54500

प्रश्न 1 – नीचे दी गये बिन्दुओं को देखें–
1. मछली का सूखकर 1/3 भार रह जाता है।
2. ताजा मछली खरीद प्रति किग्रा कीमत = ₹15
3. सूखी मछली प्रति किग्रा विक्रय कीमत = ₹70

अब रिक्त स्थानों की पूर्ति करें–
(i) 6 किलोग्राम ताजा मछली सुखाकर हमें मिलती हैं 6 का 1/3 = 2 किलोग्राम सूखी मछली।
(ii) हम 6 किलोग्राम ताजा मछली के लिए देते हैं: 6×15 =90रु.
(iii) हम 2 किलोग्राम सूखी मछली बेचेंगे और पाएंगे: 2×70 = 140 रु.
(iv) अगर हम 6 किलो ताजा मछली सुख आएंगे तो हम कमाएंगे : 420–90 = 310 रु.
(v) हम 6000 किलोग्राम सुखाएंगे तो हमें एक माह में मिलेंगे : 70×2000 = 140000 रु.

(H) लाभ-हानि

प्रश्न 2 – झाँसी कहती है कि हमें हर महीने 6000 किलोग्राम मछली के लिए 1500 किलोग्राम नमक की जरूरत पड़ेगी। नमक की कीमत ₹2 प्रति किलोग्राम है। साथ ही पैकिंग और बस का किराया ₹3000 है। तो हर महीने हमें कितना लाभ होगा?
हल – कीमत प्रतिमाह
(क) नमक 1500 × 2 = 3000
(ख) पैकिंग और बस का किराया = ₹3000
(ग) ताजा मछली की कीमत = 6000×15 =90000 रु.
कुल लागत = 96000 रु.
6000 किलोग्राम ताजा मछली सुख आने पर मछली एक तिहाई बचेगी अतः 6000 का 1/3 = 2000 कि.ग्रा.
₹70 प्रति किलोग्राम सूखी मछली बेचने पर 2000×70 = 140000
शुद्ध लाभ 140000– 96000 = 44000

NAS परीक्षा की तैयारी
1. NAS परीक्षा हेतु हिन्दी - Class 5 हिन्दी ऐसे हल करें अनुच्छेद एवं नोटिस
2. हिन्दी ज्ञान हेतु सूचना एवं संबंध ित प्रश्न
3. अपठित गद्यांश कैसे होते हैं, अपठित गद्यांश का आदर्श स्वरूप

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र | Exam Year 2024 Blueprint Based Maths Solved Question Paper

इस भाग में कक्षा पाँचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिए गए हैं।

Read more

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न) | Maths Selected Solved Questions

इस लेख में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय गणित के लघु एवं दीर्घ उत्तरीय अभ्यास प्रश्न (हल सहित) दिये गए हैं।

Read more

मॉडल आंसर सहित 5th गणित का प्रश्नपत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 || Model Answer Sheet 5th Maths

इस अंश में मॉडल आंसर सहित 5th गणित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - गणित का प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe