Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

राज्य स्तरीय निष्ठा प्रशिक्षण (FLN) के उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं पीपीटी के मुख्य बिंदु || NISHTHA FLN

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

राज्य स्तरीय निष्ठा प्रशिक्षण (FLN) के उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं पीपीटी के मुख्य बिंदु || NISHTHA FLN

राज्य स्तरीय निष्ठा प्रशिक्षण (FLN) के उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं पीपीटी के मुख्य बिंदुओं का विवरण दिया गया है।

FLN के संदर्भ में NEP 2020 का अनुशंसा–

1. कक्षा 3 तक के सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को वर्ष 2026-27 तक सुनिश्चित करना।
2. प्रत्येक बच्चे में साक्षरता और संख्या ज्ञान के बुनियादी कौशल होना चाहिए।

कोर्स की संख्या और किसे करना है?

एन.सी.ई.आर.टी विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए कोर्स की संख्या 12 है, जिसे कक्षा एक से पाँच तक की कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को दीक्षा ऐप के माध्यम से पूर्ण करना है।

उद्देश्य–

1. शिक्षकों का व्यवसायिक विकास।
2. बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लक्ष्य आवश्यकता और उद्देश्य को पहचानना।
3. संसाधनों की उपलब्धता एवं शिक्षकों को सशक्त बनाना।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्वपूर्ण तथ्य–

1. प्रशिक्षण अवधि- 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक
2. कोर्स की संख्या- प्रतिमाह दो कोर्स शिक्षकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उन लोगों पर होगी कार्रवाई जो त्रैमासिक परीक्षा की गोपनीयता भंग में है संलग्न
2. TC के संदर्भ में अत्यावश्यक शासकीय दिशानिर्देश
3. दीक्षा एप पर निष्ठा (FLN) के पहले दो कोर्स उपलब्ध
4.
5. 7 वें वेतनमान के एरियर की राशि का होगा भुगतान

प्रमाण पत्र की प्राप्ति–

प्रत्येक मॉड्यूल को पूर्ण करने के पश्चात अंत में दिये गए वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रश्नोत्तरी में कम से कम 70% अंक प्राप्त करने पर ही एनसीईआरटी द्वारा डिजिटल प्रमाण पत्र ऑनलाइन देय होगा।

₹1000 की राशि–

प्रत्येक मॉड्यूल के अंत में दी गई प्रश्नोत्तरी में 70% अंक प्राप्त करने पर ही समस्त कोर्सेज की पूर्णता के पश्चात ₹ 1000 की राशि डाइट के द्वारा शिक्षकों के खाते में अंतरित की जाएगी।

प्रश्नोत्तरी के लिए प्रयास–

प्रश्नोत्तरी को पूर्ण करने के लिए शिक्षकों को अधिकतम 3 प्रयास ही करने होंगे। इसके आगे अतिरिक्त प्रयास हेतु अनुमति नहीं मिलेगी।

12 ऑनलाइन कोर्स का विवरण–

1. बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन का परिचय।
2. दक्षता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ना।
3. लर्नर को समझना- बच्चे कैसे सीखते हैं?
4. विद्या प्रवेश और बाल वाटिका को समझना।
5. मूलभूत भाषा और साक्षरता।
6. मूलभूत संख्या ज्ञान।
7. सीखने का आकलन।
8. एफ एल एन के लिए अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी।
9. टीचिंग लर्निंग और एसेसमेंट के लिए आईसीटी।
10. प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण।
11. एफ एल एन के लिए स्कूल लीडर्स का सशक्तिकरण।
12. खिलौना आधारित शिक्षण शास्त्र।

निष्ठा (FLN) प्रशिक्षण के प्रत्येक माह की गतिविधियों का अनुक्रम–

1. प्रत्येक महीने के पहले दिन निष्ठा FLN के 2 कोर्स दीक्षा ऐप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षणों को प्रस्तुतीकरण में दी गई समय सारणी के क्रम में ही पूर्ण किया जाना होगा।
2. शिक्षकों द्वारा प्रत्येक कोर्स की अवधारणाओं पर चिंतन एवं पोर्टफोलियो गतिविधियों की पूर्णता करनी होगी।
3. राज्य, जिला, ब्लाक स्तरीय शैक्षिक संवाद में सहभागिता करनी होगी।
4. माह के अंतिम दिवस को कोर्स की लिंक बंद हो जाएगी।
5. कोर्सेज के लिंक डिजीलेप ग्रुप के माध्यम से भेजी जायेगी।

प्रत्येक कोर्स की संरचना–

प्रत्येक कोर्स के प्रारंभ में परिचय, इसके पश्चात कोर्स की विषय वस्तु, आगे पोर्टफोलियो गतिविधि, इसके पश्चात मूल्यांकन हेतु प्रश्नोत्तरी और कोर्स की पूर्णता और माह के अंत में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम होगा।

कोर्स करने के दरमियान इन बातों को अवश्य ध्यान रखें–

1. कोर्स को अपनी गति के अनुसार ही पूर्ण करें।
2. कोर्स को समय सीमा में पूर्ण कर लिया जावे।
3. कोर्स को समझ समझ कर ही पूर्ण करें।
4. कोर्स की महत्वपूर्ण बातों को अपनी डायरी में नोट कर लें।
5. कोर्स से जो कुछ भी सीखा है उसका प्रयोग अपनी कक्षा में करें।

दीक्षा पर शिक्षकों द्वारा पंजीयन-

दीक्षा एप पर FLN के सभी कोर्स पूर्ण किया जाना है। शिक्षक साथियों का यूनिक आईडी और पासवर्ड (जिसका प्रयोग एजुकेशन पोर्टल और एम शिक्षा मित्र को लॉगिन करने के लिए करते हैं) के माध्यम से लॉगिन होना है। जिन शिक्षक साथियों ने पूर्व में लॉगिन कर लिया है उनको दोबारा लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है।

मार्गदर्शिका के लिंक–

प्रशिक्षण में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शिका के लिंक नीचे दी गई है इस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड लिंक 👇
डाउनलोड हेतु यहाँ क्लिक करें

शिक्षकों के लिए तकनीकी सहायता–

जिले द्वारा अधिकृत विकासखंड तकनीकी समन्वयक एमआईएस समन्वय की जिम्मेदारी है कि वे जिले के तकनीकी नोडल अधिकारी प्रोग्रामर जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त लिंग को प्रत्येक माह की 1 तारीख को जन शिक्षक के माध्यम से शिक्षकों तक उपलब्ध कराएंगे तथा क्रियान्वयन में तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर राज्य तकनीकी नोडल अधिकारी को अवगत कराएँगे।
समस्या आने पर 0755 255 2368 पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. किचन गार्डन (माँ की बगिया) की तैयारी में क्या-क्या?
2. 20 सितम्बर से खुल रहे विद्यालय - कौन-कौन सी तैयारी व सुविधाएँ रखें?
3. बेसलाइन टेस्ट के प्रपत्रों की जानकारी

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 44

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 75

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us