Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

13 महत्वपूर्ण बिन्दु (शिक्षकों के लिए) FLN प्रशिक्षण 18 मई से 14 जून (RSK दिशानिर्देशानुसार)


13 महत्वपूर्ण बिन्दु (शिक्षकों के लिए) FLN प्रशिक्षण 18 मई से 14 जून (RSK दिशानिर्देशानुसार)

उप शीर्षक:
RSK दिशानिर्देशानुसार शिक्षकों का FLN प्रशिक्षण 18 मई से 14 जून को होना है जिससे संबंधित 13 महत्वपूर्ण बिन्दु पढ़ें।

1. बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (Foundational Literacy & (Numeracy FLN) स्कूली शिक्षा की नींव है।

2. FLN पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 'मिशन अंकुर' कार्यक्रम संचालित किया जाना है।

3. 'मिशन अंकुर' के लिए कक्षा 1 तथा 2 के छात्रों हेतु 'नवीन अभ्यास पुस्तिकाएँ' तथा शिक्षकों के 'पेडागाजिकल विकास' हेतु 'शिक्षक संदर्शिका' तैयार की गई है।

4. मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले समस्त प्राथमिक शिक्षकों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

5. प्रत्येक शाला से केवल एक शिक्षक को प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित किया जायेगा। ऐसे समस्त शिक्षक जो कक्षा 1-2 में अध्यापन कराते हैं, उन सभी को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जायेगा।

6. कक्षा 1-2 में अध्यापन कराने वाले अतिथि शिक्षकों को अंतिम चरण में प्रशिक्षित किया जायेगा।

7. FLN प्रशिक्षण की तिथि 18 मई से 14 जून है।

8. प्रशिक्षण की बैच की संरचना के अन्तर्गत एक बैच में 35 से 40 शिक्षकों को रखा जायेगा। विशेष परिस्थितियों में बैच में अधिकतम 45 शिक्षक रखे जा सकते हैं। किन्तु किसी भी परिस्थिति में बैच में 45 से अधिक शिक्षक प्रतिभागी नहीं होंगे।

9. राज्य-स्तर से प्रशिक्षित डाईट फैकल्टी एवं ए.पी.सी अकादमिक समस्त ब्लॉक में प्रशिक्षण की गुणवत्ता का पर्यवेक्षण करेंगे।

10. 5 दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्ण उपस्थिति के साथ भाग लेने पर प्रत्येक शिक्षक प्रतिभागी को 300/ रूपये भोजन हेतु एवं 300/- रुपये टी.ए. के रूप में इस प्रकार कुल 600/- रुपये सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स को मानदेय प्रति प्रशिक्षण दिवस 1,000/- रूपये मान से देय होगा।

11. प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक शिक्षक प्रतिभागी को एक उच्च गुणवत्ता बॉलपेन, पेन्सिल तथा एक बड़ी नोटबुक / नोटपैड उपलब्ध कराया जायेगा।

12. प्रशिक्षण स्थल हेतु पर कूलर, कुर्सी, गददे, शीतल पेयजल हेतु पर्याप्त संख्या में बड़े मटके, साफ-सफाई इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

13.किसी भी पृच्छा के लिए श्री लोकेश खरे मोबाईल नंबर 9425474794 से संपर्क किया जा सकता है।

टीप - अधिक एवं विस्तार से जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र का अवलोकन करें। जिसे नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
2. खाता बही किसे कहते हैं?
3. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
4. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
5. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?
5. मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? प्रमुख कॉलम
6. अवकाश लेखा रजिस्टर कैसे तैयार करें?
7. विद्यालय का 'पुस्तक इस्यू रजिस्टर' कैसे तैयार करें
8. एम शिक्षा मित्र के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड संधारण


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

6 + 5 = ?

You may also like

हमारे शिक्षक एप से उपस्थिति एवं अवकाश की पूरी जानकारी (शिक्षकों के लिए सरल मार्गदर्शिका) || प्रति वर्ष 01 जनवरी से CL प्रारंभ माने जायेंगे

हमारे शिक्षक एप से उपस्थिति एवं अवकाश की पूरी जानकारी (शिक्षकों के लिए सरल मार्गदर्शिका) || प्रति वर्ष 01 जनवरी से CL प्रारंभ माने जायेंगे

“हमारे शिक्षक” एप के माध्यम से ई-अटेन्डेंस, ऑनलाइन अवकाश आवेदन एवं दृष्टिबाधित शिक्षकों के लिए विशेष व्यवस्था की आसान व्याख्या

Read more

Search Option

Follow us