10 राष्ट्र भक्ति गीत (गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम) || Rashtra Bhakti geet (Rashtriy geet)
[गीत-1] हम हैं भारत माँ की आन।
हम हैं भारत माँ की आन।
हमीं हैं भारत माँ की शान।
वतन के खातिर हम तो हँसके- 2
दे दें अपनी जान, हम हैं भारत माँ...
कोई नहीं अपना मजहब है - 2
कोई नहीं पहचान, हम हैं भारत.....
साथ-साथ हम सात सुरों में - 2
मिल गाते राष्ट्रगान, हम हैं भारत माँ......
हर मुश्किल असान करें हम - 2
जो हमने ली ठान, हम हैं भारत माँ......
हम बच्चे तो दिल के सच्चे - 2
मातृभूमि की शान, हम हैं भारत........
माँ की ममता से जग सारा - 2
भारतवर्ष महान्, हम हैं भारत माँ....
[गीत- 2] उठो उठो अब वीर सिपाही
उठो उठो अब वीर सिपाही,
देश में कैसा संकट आया।
सारे जग को रोशन कर दो,
अंधकार है वतन में छाया।
तुमको सागर क्या रोकेगा,
क्या रोकेगा तूफान भी।
तुम तो लाल हो भारत माँ के,
क्या कर लेंगी उफान भी।
उठो-उठो.....
आज तुम्हें हर घर में जाकर,
प्रीत की शिखा जलानी होगी।
राह जो जाती हो शलों से,
उसको भी अपनानी होगी।
उठो-उठो....
आँख न बोझिल होने पाये,
दुश्मन लिए करार खड़ा है।
देख तुझे ही मार भगाना,
जो सरहद कर पार बढ़ा है।
उठो-उठो.....
[गीत- 3] आओ वीर जवानों मिलकर
आओ वीर जवानों मिलकर, काँटों में अब राह बनायें।
फूलों में तो चलते सारे, शूलों को हम ही अपनायें।
आओ वीर जवानों......
देख खड़ा तू क्या छालों को, क्या राहों में फूल बिछायें।
कंगूरे की आश लगाकर, नींव के हम पत्थर बन जायें।
आओ वीर.....
कब तक राह में यूँ सोचोगे, ऐसे भी तो दिन ढल जाये।
रात अंधेरा आकर इस ले, रास गुलामी कुछ न आये।
आओ वीर जवानों......
कभी ये छाले शीतल होंगे, समय का पक्षी आये।
जाये राह बनी ही गर तूने तो, बुलबुल रात तराना गाये।
आओ वीरों......
[गीत- 4] वीर जवानों कसम उठाओ
वीर जवानों कसम उठाओ, माँ की लाज बचाना होगा।
वतन के सारे गद्दारों को, तुमको मार भगाना होगा।
वीर जवानों.....
हर मुश्किल को मुमकिन करना, गौरव तुम्हें बढ़ाना होगा।
वीर जवानों....
सरहद पार न आये दुश्मन, पाबंध तुम्हें ही लगाना होगा।
वीर जवानों......
तुम ही देश की शान हो वीरों, चरणों में बलि जाना होगा।
वीर जवानों...
न्यौछावर कर तन मन सारा, दूध का कर्ज निभाना होगा।
वीर जवानों....
[गीत- 5] हम लाल हैं वतन के दुश्मन को बता दो।
हम लाल हैं वतन के दुश्मन को बता दो।
हम शान हैं वतन के दुश्मन को बता दो।
सर काट लेंगे सरहद पे आयें न इधर,
हम बाधें सर कफन हैं दुश्मन को बता दो।
कर देंगे टुकड़े-टुकड़े जो आयेगा इधर,
हमने ठान ली वो करते हैं दुश्मन को बता दो।
अहले चमन हमारा है जान से भी प्यारा,
हम खुद को मिटा सकते दुश्मन को बता दो।
हिन्दू भी यहाँ मुस्लिम सिक्ख रहते इसाई,
हम एक माँ के लाल हैं, दुश्मन को बता दो।
[गीत- 6] तुम ही जवान पीछे तो
तुम ही जवान पीछे तो, आगे कौन आयेगा।
तुम ही किसान पीछे तो, आगे कौन आयेगा।
कल था तो कृषि प्रधान देश, आज देखो क्या हुआ,
आदमी की भूख देखो, आदमी मिटायेगा।
खुद को हमेशा तन्हाई, रात गई बातों में,
खानों की तरह ताक झाक, करते रह जायेगा।
जो हो गये शहीद, उनपे जिन्दगी गुमान करे,
आने वाला कल भी बस, उनका नाम गायेगा।
हम काम है असार देख, आस वे हैं मंजिल,
प्यास प्यास चिललाके, प्यासा रह जायेगा।।
[गीत- 7] कुछ करो साथियों देश के वास्ते
कुछ करो साथियों देश के वास्ते,
जीना मरना तुम्हें देश के वास्ते,
उँगलियाँ कोई तुम पे उठा न सके,
सर कोई अब तुम्हारा झुका न सके।
कुछ करो साथियों.....
दुश्मनों से कभी डर के जीना नहीं,
घुट-घुट के जहर यूं भी पीना नहीं,
कुछ करो साथियों.....
फूल तुमको मिले ज्यो ना राहों तो क्या,
शूल तुमको चुभे भी राहों तो क्या,
कुछ करो साथियों....
जिन्दगी से परेशा हो मरना नहीं,
मौत से तुम हार डरना नहीं,
कुछ करो साथियों...
नींव रखना तुम्हें पीढ़ियों के लिए,
दर्द सहना तुम्हें सीढ़ियों के लिए,
कुछ करो साथियों...
जिन्दगी नाम अपनी वतन के तू कर,
जीते मरना नहीं चाहें जी के तू मर,
कुछ करो साथियों...
तुमको चुनना भी है शूल के रास्ते,
गीत गढ़ना तुम्हें देश के वास्ते,
कुछ करो साथियों...
[गीत- 8] ओ मेरा भारत देश महान
ओ मेरा भारत देश महान, है मेरा भारत देश महान।
तीन रंग से रंगा तिरंगा, है जिस देश की शान।
ओ मेरा भारत......ओ है मेरा भारत.......
हर बोली के गीत हैं गाते, हर भाषा का ज्ञान।
ओ मेरा भारत.......ओ है मेरा भारत......
यहाँ कोई न अपना मजहब, प्रेंम का है प्रतिमान।
ओ मेरा भारत ओ है मेरा भारत.....
मातृभूमि पर जान लुटा हैं, हम वीरों की पहचान।
ओ मेरा भारत ......ओ है मेरा भारत......
नहीं किसी के हम गुलाम भी, है खुशियों भरा जहान।
ओ मेरा भारत ओ है मेरा भारत......
[गीत- 9] यारों हम तो जियेंगे वतन के लिए।
यारों हम तो जियेंगे वतन के लिए।
यारों हम तो मरेंगे वतन के लिए।
आँचे आने ना देंगे वतन पे कभी,
जायें कुर्बान यारों वतन के लिए।
दूध की लाज माँ के तो रखना हमें,
खून पानी हमारा वतन के लिए।
जो ये शहीदों ने ही निशानी हमें,
हमको करना हिफाजत वतन के लिए।
कोई लद्दाख करगिल से घुस ना सके,
मौत सरहद पे देना वतन के लिए।
फर्ज बेटे का हम यूं निभाते रहें,
मरते दम तक लड़ेंगे वतन के लिए।।
[गीत- 10] ये वतन है हमारा
ये वतन है हमारा, ये चमन है हमारा,
सींचा लहू से इसको, ये अमन है हमारा।
हम इसकी शान के लिए कुर्बान जायेंगे,
हम कौम का तिरंगा, कौम लहरायेंगे।
ये वतन है हमारा...
दुश्मन को पैर अपनी जमी, रखने नहीं देना,
कश्मीर की क्या बात है, एक पग न जमीं देना।
ये बतन है हमारा...
अपने लहू से इंकलबा वीरों लिखो तुम,
गीता कुरान बाइविल अब एक लिखो तुम।
ये वतन है हमारा....
कारगिल में घुसे दुश्मन को मार भगा देना,
सरहद के तुम सिपाही पैगाम बता देना।
ये वतन है हमारा....
इस 👇 बारे में भी जानें।
गणतंत्र दिवस के लिए विद्यार्थियों हेतु भाषण
इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषण कैसे दे? भाषण के मुख्य अंश क्या हों?
इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है
इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि
इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी
इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर
इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण
इस 👇 बारे में भी जानें।
उम्मीदवारों (अभ्यर्थियों) के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिन्दु।
इस 👇 बारे में भी जानें।
विश्व साइकिल दिवस 3 जून
इस 👇 बारे में भी जानें।
SC एवं ST वर्ग में सम्मिलित जातियाँ
इस 👇 बारे में भी जानें।
म.प्र. की जातियाँ एवं उनके परम्परागत व्यवसाय (काम-धन्धे) - पिछड़ा वर्ग संवर्ग
इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूलों में विद्यार्थी सुरक्षा आदेश
इस 👇 बारे में भी जानें।
ICT के अन्तर्गत उपकरण एवं उनका उपयोग
इस 👇 बारे में भी जानें।
दिव्यांगता एवं उसकी पहचान एवं लक्षण
इस 👇 बारे में भी जानें।
आकाशीय बिजली (वज्रपात) के प्रकार एवं प्रभाव
इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्यप्रदेश शासन हितग्राही मूलक योजनाएँ
इस 👇 बारे में भी जानें।
हेलो का अर्थ इसकी उत्पत्ति और इतिहास
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments