An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



आज 17 जून को प्रवेशोत्सव || मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्यवाही के बिन्दु - मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग आदेश

1. प्रारंभ - अकादमिक सत्र 17 जून 2022 से प्रारंभ।

2. विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) - 17 जून 2022 को प्रत्येक प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा, एवं विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) का आयोजन किया जाएगा।

3. प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य - प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 12 तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करना है।

4. अभियान के चरण - सत्र 2022-23 में भी स्कूल चलें हम अभियान तीन चरणों में संचालित होना है।

5. SMC की बैठक - प्रत्येक विद्यालय यथा प्राथमिक/ माध्यमिक / हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी में शाला प्रबंधन समिति / शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक का आयोजन किया जाना है।

6. योजना पर चर्चा - बैठक में उपस्थित सदस्यों को अप्रैल माह में छात्रों के नामांकन, उपस्थिति छात्रों के उपलब्धि स्तर तथा शासन के द्वारा समय-समय पर जारी नवीन शैक्षणिक निर्देशों के साथ अध्ययन- अध्यापन की प्रस्तावित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा।

7. बाल सभा का आयोजन - दिनांक 18 जून 2022 को बाल सभा का आयोजन होगा। बाल सभा में 'माई की बगिया' एवं 'विद्यालय की स्वच्छता' तथा 'अनुशासन' हेतु गतिविधियाँ संपादित की जायेंगी।

8. पालक सम्मेलन - माह जून के तृतीय सप्ताह यथा संभव 20 जून से 25 जून तक के मध्य स्थानीय परिस्थिति (हाट बाजार के दिन) अनुसार पालक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

9. व्यवसायिक शिक्षा ट्रेण्ड - व्यवसायिक शिक्षा में विभिन्न ट्रेड संचालित हैं। इन चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के संबंध में उन्मुखीकरण करके उन्हें ट्रेड को एक विषय के रूप में लेने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

10. छात्रावासों में प्रवेश - कक्षा 6 से 8 तक एवं कक्षा 6 से 12 ( स्वीकृत संख्या) अनुसार बालक / बालिकाओं को छात्रावासों में प्रवेश दिलाया जायेगा।

11. पीएम केयर योजना - पीएम केयर योजना अंतर्गत चिन्हित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने हेतु समुचित कार्यवाही।

12. M शिक्षा मित्र पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति - M शिक्षा मित्र से विद्यार्थियों के नामांकन की ट्रैकिंग - प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य / प्रभारी प्राचार्य / प्रधानाध्यापक अथवा स्कूल प्रभारी द्वारा 17 जून 2022 से प्रतिदिन एम-शिक्षा मित्र ऐप पर शाला में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या एवं शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाये, ताकि सत्र प्रारंभ होने की स्थिति की नियमित ट्रेकिंग हो सके।

13. पुस्तकों की ट्रेकिंग - सत्र 2022-23 में शालावार प्राप्त पुस्तकों की ट्रेकिंग निःशुल्क पाठ्यपुस्तक ऐप के माध्यम से की जायेगी।

14. छात्र जानकारी परिवर्तन की कार्यवाही - कक्षा 1 से 8 एवं 9 से 12 में अध्ययनरत छात्रों को प्रवेश पंजी में दर्ज किया जाये तथा यदि उनकी जानकारी यथा उम्र माता / पिता का नाम, जाति, पता, एवं जन्मतिथि में कोई परिवर्तन करें तो छात्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संग्रहित कर सम्रग शिक्षा पोर्टल में तदानुसार अद्यतन की कार्यवाही की जायेगी।

15. TC एवं प्रवेश की कार्यवाही - ऐसे विद्यार्थी जो स्थानीय शाला में प्रवेश न लेकर स्थानांतरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने पहुँचेंगे, उनका पूरा रिकार्ड रखा जायेगा तथा प्रमाणपत्र देने से पहले उस विद्यार्थी द्वारा कहाँ प्रवेश लिया जा रहा है उसकी प्रविष्टि रजिस्टर में समग्र आई डी के साथ की जायेगी।

16. विमर्श पोर्टल पर प्रविष्टि - विमर्श पोर्टल पर समग्र से प्राप्त माध्यमिक शालावार विद्यार्थयों की संख्या दी जा रही है। किस माध्यमिक शाला से कितने विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया इसकी प्रविष्टि प्राचार्य द्वारा विमर्श पोर्टल पर की जायेगी।

17. कोविड- 19 प्रोटोकॉल - कोविड- 19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुये छात्र / छात्राओं की सुरक्षा तथा अकादमिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर शालाओं के संचालन यथा मास्क, दो गज की दूरी एवं सेनेटाईजर का उपयोग करते हुये समय सारणी अनुसार विद्यालय का संचालन किया जाये।

18. कक्षा 1 में प्रविष्ट एवं शाला बाहर बच्चों के चिन्हाकन - पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों और पालकों से सम्पर्क के लिए आँगनवाड़ी केन्द्र एक उपयुक्त जगह है। इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से 6 से 14 आयु वर्ग के ऐसे छात्रों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। जो समग्र पोर्टल पर पूर्व वर्षों में पंजीकृत है परंतु वर्ष 2020-21 में किसी भी कक्षा में mapped नहीं है।

19. छात्रों का भौतिक सत्यापन - सत्र 2021-22 में कक्षा 1 में Un-mapped छात्रों एवं सत्र 2019-20 तथा सत्र 2020-21 में ट्रांजिशन लॉस तथा ऐसे छात्र जिनका सत्र 2020-21 में गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत भौतिक सत्यापन शेष है। इन छात्रों का मोबाईल एप के माध्यम से गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत छात्रों का भौतिक सत्यापन किया जाये। गृह संपर्क अभियान के माध्यम से इन बच्चों को शाला में प्रवेश एवं आर. एस.टी में प्रवेश हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

20. समग्र शिक्षा पोर्टल / MPTAAS पर प्रविष्टि - समग्र शिक्षा पोर्टल में प्रविष्टि का कार्य 10 जून से 30 जून 2022 के मध्य पूर्ण किया जायेगा।

21. विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाएँ - विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों का निर्धारण प्रवेशित विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ यथा पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति, साइकिल इत्यादि का निर्धारण पोर्टल पर प्रविष्टि उपरान्त किया जायेगा।

इस 👇 बारे में भी जानें।
P-1, P-2, P-3, P-4 के कार्य - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन -2022

इस 👇 बारे में भी जानें।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन P-1 के कार्य

इस 👇 बारे में भी जानें।
P-2, P-3, P-4 के कार्य

इस 👇 बारे में भी जानें।
मतदान दलों को प्राप्त होने वाली सामग्री की सूची।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मतदाता को अमिट स्याही कब और कैसे लगाना चाहिए?

इस 👇 बारे में भी जानें।
आदर्श मतदान केंद्र की विशेषताएँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
पीठासीन अधिकारी के दायित्व।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश

अधिक जानकारी के लिए नीचे 'स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन' के पत्र का अवलोकन करें।

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

APAAR ID के सम्बंध में महत्वपूर्ण दो बिन्दु | 9 व 10 दिसंबर 2024 को "मेगा अपार दिवस" मनाया जायेगा

इस लेख में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा पत्र जारी पत्र जिसमें Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR) ID के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है का विवरण दिया गया है।

Read more

परीवीक्षा अवधि में शासकीय सेवकों को संतान पालन अवकाश की पात्रता के संदर्भ में वित्त विभाग का पत्र

इस भाग में परीवीक्षा अवधि में शासकीय सेवकों को संतान पालन अवकाश की पात्रता के संदर्भ में वित्त विभाग का पत्र के बारे में जानकारी दी गई है।

Read more

विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी मेले के लिए ये हैं पालनार्थ आवश्यक दिशानिर्देश

इस लेख में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी मेले के लिए ये हैं पालनार्थ आवश्यक दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe