Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

बेसलाइन टेस्ट संबंधित महत्वपूर्ण 13 प्रश्न (निर्देश के अध्ययन के पश्चात) || Baseline Test - 2022-23 (13 points)

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

बेसलाइन टेस्ट संबंधित महत्वपूर्ण 13 प्रश्न (निर्देश के अध्ययन के पश्चात) || Baseline Test - 2022-23 (13 points)

विद्यार्थियों के बेस लाइन टेस्ट सत्र 2022-23 तक हेतु राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। महत्वपूर्ण बिंदुओं को यहाँ स्पष्ट किया गया है।

प्रश्न (1) - बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप निर्धारित दक्षता एवं कौशल अर्जित कर सके शिक्षा का अधिकार अधिनियम की किस धारा में उल्लेख किया गया है?
उत्तर - शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 24 में उल्लेख किया गया है कि शाला स्तर पर इस प्रकार योजनाबद्ध प्रयास किये जायें कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप निर्धारित दक्षता एवं कौशल अर्जित कर सके।

प्रश्न (2) - भाषा और गणित की कौन-कौन सी मूलभूत दक्षताओं में विद्यार्थियों को दक्षता प्राप्त करना होता है?
उत्तर - भाषा की मूलभूत दक्षताओं में -
(१) धारा प्रवाह पढ़ना।
(२) पढ़कर समझना।
(३) शुद्ध लेखन कर पाना।
गणित की मूलभूत दक्षताओं में -
(१) संख्याओं की समझ।
(२) गणित की संक्रियाओं में दक्षता प्राप्त करना।

प्रश्न (3) - विषय की मूलभूत दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए वर्तमान में प्रदेश की संस्थाओं में कौन सा कार्यक्रम संचालित है?
उत्तर - विषय की मूलभूत दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए वर्तमान में प्रदेश की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत् समस्त बच्चों हेतु "दक्षता उन्नयन कार्यक्रम" संचालित है।

प्रश्न (4) - बेसलाइन टेस्ट (कक्षा 3 से 8 हेतु) का आयोजन किन तिथियों को होगा?
उत्तर - बेसलाइन टेस्ट (कक्षा 3 से 8 हेतु) का आयोजन 25 जून से 30 जून 2022 की अवधि में निम्नानुसार किया जाएगा।

प्रश्न (5) - 30 जून के पश्चात प्रवेशित बच्चों एवं पंचायत चुनाव के कारण शिक्षकों की ड्यूटी के कारण बच्चों का बेसलाइन टेस्ट कब संपन्न कराया जाएगा?
उत्तर - (i) 30 जून पश्चात् नवीन प्रवेशित बच्चों हेतु प्रवेश दिनांक को लिया जायेगा।
(ii) पंचायत चुनाव के कारण शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगने पर चुनाव कार्य के पश्चात बेसलाइन टेस्ट संपन्न कराया जाएगा।

प्रश्न (6) - बेसलाइन टेस्ट किन के द्वारा पूर्ण कराया जाएगा?
उत्तर - राज्य द्वारा उपलब्ध कराये गये बेसलाइन टूल्स प्रपत्रों व निर्देशों के अनुसार कक्षा शिक्षक / विषय शिक्षक / फील्ड इन्वेस्टिगेटर द्वारा संपादित कराया जायेगा।

प्रश्न (7) - बेसलाइन टेस्ट का स्वरूप कैसा होगा?
उत्तर - बेसलाइन टेस्ट का स्वरूप गतवर्षानुसार आधारभूत दक्षताओं पर आधारित टूल्स (संलग्न टूल्स 2022)
सम्मिलित कक्षाएँ - कक्षा 3 से 8
सम्मिलित विषय - हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित
प्रश्नों का स्वरूप - बहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न - प्रति कक्षा प्रति विषय 15 प्रश्न

प्रश्न (8) - बेसलाइन टेस्ट में किन-किन लर्निंग आउटकम्स को कवर किया जाएगा?
उत्तर - कवर किये जाने वाले लर्निंग आउटकम्स -
(i) अध्ययनरत् कक्षा के कोर लर्निंग आउटकम्स अर्थात लर्निंग आउटकम्स ऐसे हो जो उस कक्षा का प्रतिनिधित्व करते हों।
(ii) गतवर्ष अध्ययनरत् कक्षा से पूर्व की दो कक्षाओं के कोर लर्निंग आउटकम्स लिये जायेंगे (उदाहरण स्वरूप यदि बच्चा गतवर्ष कक्षा 5 में अध्ययनरत था तो पूर्व की दो कक्षाओं (कक्षा 3 एवं 4) के लर्निंग आउटकम्स को भी लिया जायेगा।
(iii) कुल 10-12 लर्निंग आउटकम्स चयनित कर 15 प्रश्नों का टूल तैयार किया जाएगा।

प्रश्न (9) - बेसलाइन टेस्ट संबंधी सामग्री में क्या क्या होगा?
उत्तर - (i) टूल - बेसलाइन टेस्ट हिन्दी, अंग्रेजी व गणित की बुनियादी दक्षता की जांच कक्षा 3 से 8 ( प्रत्येक शाला हेतु 1-1 प्रति)
(ii) मूल्यांकन प्रपत्र - विद्यार्थीवार मूल्यांकन प्रपत्र विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व गणित (बेसलाइन टेस्ट) (कक्षावार 1-1 प्रति)
(iii) संकलन प्रपत्र - शालावार संकलन प्रपत्र विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व गणित (बेसलाइन टेस्ट) ( कक्षावार 1-1 प्रति)
(iv) बेसलाइन टेस्ट - विद्यार्थियों का स्तर आंकलन संबंधी निर्देश (बुनियादी दक्षता जाँच हेतु) कक्षा 3 से 8 (शालावार 01 प्रति)

प्रश्न (10) - बेसलाइन टेस्ट की प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर - राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराये गये टूल प्रपत्र व स्तर आकलन संबंधी निर्देश के आधार पर कक्षा / विषय शिक्षक द्वारा एक-एक विद्यार्थी को अपने पास बुलाकर बेसलाइन टेस्ट का संपादन कराया जाए। आकलन पश्चात प्रत्येक बच्चे के पेज को उसके पोर्टफोलियों में रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रूप से संधारित किया जायेगा।

प्रश्न (11) - बेसलाइन टेस्ट संबंधी अभिलेख का संधारण किस प्रकार होगा?
उत्तर - शाला स्तर पर प्रत्येक बच्चे का निर्धारित प्रपत्रों में अभिलेख संधारित किया जायेगा। विद्यार्थीवार अभिलेख निर्धारित प्रपत्र में प्रधानाध्यापक के पास उपलब्ध रहे और विद्यार्थीवार जानकारी कक्षा / विषय शिक्षक के पास उपलब्ध रहे ताकि सीखने के स्तर के अनुसार दक्षता उन्नयन के प्रयास किये जा सकें एवं मॉनीटरिंग के समय अधिकारियों के समक्ष अभिलेख प्रस्तुत किये जा सकें।

प्रश्न (12) - अभिभावकों (पालकों) की बैठक क्यों आयोजित की जाएगी?
उत्तर - पालक शिक्षक बैठक में बच्चों की मूलभूत दक्षताओं की वास्तविक स्थिति को साझा करने के लिए आयोजित की जायेगी। शाला स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक-पालक बैठक में प्रत्येक बच्चे की मूलभूत दक्षता का स्तर पालकों के साथ साझा किया जायेगा तथा उनसे बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु अनुरोध किया जायेगा।

प्रश्न (13) - क्या बेसलाइन टेस्ट में लापरवाही पर कार्रवाई होगी?
उत्तर - हाँ बेसलाइन टेस्ट में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। शिक्षक की अनाधिकृत अनुपस्थिति व व्यवस्थित अभिलेख संधारित न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही निरीक्षणकर्ता द्वारा प्रस्तावित की जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र का अवलोकन करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us