An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा कक्षा- पाँचवी प्रोजेक्ट वर्क विषय हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण का हल || Project work class 5th annual exam

टीप - यहाँ कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क किस तरह से हल किया जा सकता है, केवल उदाहरण स्वरूप बताया गया है। विद्यार्थीगण स्वयं अपने परिवेश से जानकारियाँ एकत्रित करके अपने अनुसार उत्तर देने का प्रयास करें।


खण्ड-ब
विषय - हिन्दी

प्रश्न 1. आपके गाँव/शहर के दो प्रमुख स्थलों के नाम व उनके संबंध में एक विशेषता बताते हुए गाँव/शहर के बारे में अन्य जानकारी एकत्र कीजिए-
आपका नाम - ---------------
कक्षा - 5 वीं
शहर / गाँव का नाम - -----------
जिले का नाम - -----------
पिनकोड - -----------------
प्रदेश का नाम - मध्यप्रदेश
टीप - विद्यार्थी अपने बारे में जानकारी लिखें।

क्र. प्रमुख स्थलों के नाम विशेषता
1. ------- -------
2. ------- -------

उपरोक्त टेबल में विद्यार्थियों को अपने गाँव या शहर के स्थलों जैसे- हनुमान मंदिर, माता दिवाला मंदिर, कोई तालाब, नहर, पहाड़/पहाड़ी (जहाँ मंदिर हो या मेला लगता हो), चौराहा, खेल का मैदान, स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवेस्टेशन, सामुदायिक भवन आदि में किन्हीं दो के नाम लिखकर उनकी एख विशेषता लिखना चाहिए। नीचे उदाहरण स्वरूप दो स्थानों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है।
1. दौड़ी पहाड़ - पहाड़ी पर शिवजी का मंदिर है।
2. चीचबन्द नहर - खेतों में सिंचाई होती है।

प्रश्न 2 - निम्नलिखित वर्ग पहेली को संकेतों के आधार पर हल कीजिए।

varg_paheli_varshik_pariksha_5th

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. सूर्य नमस्कार और इसकी 12 स्थितियाँ


खण्ड - 'ब'
विषय - अंग्रेज़ी

Q. 1 - Collect pictures of some pet birds and animals. Paste the pictures in the boxes and write about them in the given box.
कुछ पक्षियों और जानवरों के चित्र एकत्र कर नीचे दिए गए बॉक्स में लगाइए और उनके विषय में दिए गए स्थान में लिखिए।
1-
2-
3-
4-

टीप - विद्यार्थियों को अपने आस पास पाए जाने वाले जानवरों या पक्षियो जैसे - गाय, बैल, बकरी, भैंस, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली, तोता, मोर, कौवा, कबूतर, गौरैया, नीलकंठ, मुर्गा, मुर्गी आदि में से जिस किसी का भी चित्र किसी अखबार, पुरानी पत्रिका या बेकार की सामग्री में उपलब्ध चित्र हो तो उसे काट कर दिए गए बॉक्स में चिपकाये तथा उनके बारे में जानकारी लिखें। नीचे उदाहरण दिया गया है-

1. Dog - The dog is a loyal animal that guards the house.
(कुत्ता - कुत्ता एक वफादार जानवर है जो घर की रखवाली करता है।)

2. Parrot - The parrot is green in color, which says miththu-miththu.
(तोता - तोता हरे रंग का होता है जो मिठू-मिठू कर बोलता है।)

3. Rooster (Cock) - The cock crows in the morning, after hearing which we get up from sleep.
(मुर्गा - मुर्गा सवेरे बाँग देता है जिसे सुनकर हम सो कर उठ जाते हैं।)

4. Cow - Cow is very simple animal whose milk we drink.
(गाय - गाय बहुत सीधी होती है जिसका हम दूध पीते हैं।)

Q. 2 - Collect information about Gautam Buddha on the following points and write.
(निम्नलिखित बिन्दुओं पर गौतम बुद्ध के बारे में जानकारी एकत्रित कर लिखिए।)

birth - 563 BC (ईसवी पूर्व 563)
parents - Father - Shuddhodhana
(पिता - शुद्धोधन)
Mother - Mayadevi
(माता - मायादेवी)
birth place - Lumbini Nepal
(लुंबिनी नेपाल)

childhood - Buddha's childhood name was Siddhartha. Since his childhood, Siddhartha, being of serious nature, used to spend most of his time meditating alone.
(बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बचपन से ही सिद्धार्थ गंभीर स्वभाव के होने के कारण अपना अधिकतर समय अकेले में चिंतन करके व्यतीत करते थे।)

teachings - 1. Adherence to non-violence.
(अहिंसा का पालन करना।)
2. Always speak the truth.
3. (सदैव सत्य बोलना।)
3. Do not steal.
(चोरी न करना।)
4. Observance of celibacy.
(ब्रह्मचर्य का पालन करना।)

T.L.M. से सम्बंधित इन 👇 लेखों को पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. TLM- सब्जियोंके नाम हिन्दी व अंग्रेजी में।
2. संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त TLM


खण्ड 'ब'
विषय - गणित

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
अपने घर व अपने शाला तथा आसपास से 10 सममित वस्तुएँ पता कर निम्नानुसार सारणी को पूरा करें।

क्र. वस्तु का नाम क्षैतिज सममित अक्षों की संख्या ऊर्ध्वाधर सममित अक्षों की संख्या कुल सममित अक्षों की संख्या
1. मटका 0 1 1
2. टेबल की उपरी सतह 1 1 2
3. गिलास 0 1 1
4. बेलन 1 1 2
5. दरवाजा 1 1 2
6. थाली असंख्य असंख्य असंख्य
7. टी.वी. 1 1 2
8. कुर्सी 0 1 1
9. स्टूल की उपरी सतह 1 3 4
10. पुस्तक 1 1 2

प्रश्न 2. आप अपने घर के सभी सदस्यों के नाम लिखकर उनकी ऊँचाई सेंटीमीटर में माप कर लिखिए।
टीप - विद्यार्थियों को समझने के लिए नीचे केवल एक उदाहरण दिया गया है। वे अपने अनुसार विवरण भरकर प्रश्नों के उत्तर दें।

क्र. परिवार के सदस्यों के नाम आपसे संबंध आयु ऊँचाई (मापकर) सेंटीमीटर
1. मोहनलाल पिता 45 166
2. सुशीला माता 42 151
3. मनोज भाई 18 154
4. मीना बहिन 16 136
10. आशीष भाई 12 125

उक्त सारणी के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) परिवार में सबसे अधिक लम्बाई वाले पुरुष का नाम लिखिए।
हल - मोहनलाल
(ii) परिवार में सबसे कम लम्बाई वाले पुरुष का नाम लिखिए।
हल - आशीष
(iii) परिवार में सबसे अधिक लम्बाई वाली महिला का नाम लिखिए।
हल - सुशीला
(iv) परिवार में सबसे कम लम्बाई वाली महिला का नाम लिखिए।
हल - मीना
(v) परिवार में सबसे अधिक एवं कम आयु वाले व्यक्ति का नाम लिखकर उनके आयु का अन्तर ज्ञात कीजिए।
हल - मोहनलाल एवं आशीष
आयु का अंतर = 45 - 12 = 33

SMC प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियाँ।
1.SMC प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी
2. IVRS नंबर क्या है इसकी उपयोगिता और महत्व


खण्ड - ब
विषय - पर्यावरण

प्रश्न 1 - आस-पड़ोस के किसी भी दिव्यांग को केस-स्टडी दिए गए बिंदुओं के आधार पर कीजिए।
(टीप - नीचे एक दिव्यांग बच्चे की केस स्टडी उदाहरण स्वरूप दी गई है। इसी तरह से विद्यार्थी अपने आसपास किसी दिव्यांग के परिवार एवं उसके बारे में जानकारी एकत्रित करके निम्नानुसार जानकारी अंकित कर सकते हैं।)

1. पारिवारिक पृष्ठ भूमि - परिवार सामान्य है। परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। पिता खेत पर कार्य करने जाते हैं। माँ घर का कार्य करती है एवं दिव्यांग का ख्याल रखती है।
2. दिव्यांग की आवश्यकता-

परिवार से स्नेह शिक्षा सम्बन्धी आवश्यकता दिव्यांग उपकरण मित्रों का साथ व्यायाम एवं खेल
माता-पिता, भाई-बहन सभी सदस्य बहुत प्रेंम करते हैं। प्रति दिवस साथ में बैठकर पढ़ाना और लेखन में सहायता करना। तीन पहियों वाली साइकिल मित्र बहुत कम हैं, कभी कोई उससे बात करता है। खेलने नहीं जा सकता।

3. दिव्यांग व्यक्ति से बात करके आपको उसकी क्या कठिनाइयाँ समझ आई हैं, बताइए।
उत्तर - दिव्यांग व्यक्ति से बात करने के पश्चात पता चलता है कि उसे चलने फिरने एवं खेलने कूदने में परेशानी होती है।

4. दिव्यांग की कठिनाइयाँ सुनकर आप उसकी परेशानी दूर करने के लिए क्या मदद करेंगे?
उत्तर - दिव्यांग की कठिनाइयाँ सुनने के पश्चात प्रति दिवस हम उसके साथ बातचीत करेंगे। उसे तीन पहिए वाली साइकिल सहित बाहर घुमाने लाएँगे।

5. आप किसी बड़े की मदद से (शिक्षक/ माता/पिता) से जान कर लिखिए कि उस दिव्यांग की सभी परेशानियों को कैसे दूर करेंगे?
उत्तर - दिव्यांग व्यक्ति के लिए सरलता से चलने वाली साईकिल की व्यवस्था करनी होगी। उसके साथ प्रति दिवस बातचीत करने, उसे बाहर घूमने ले जाना होगा। उसकी पढ़ाई-लिखाई के लिए उसके समक्ष सदैव टेबल लगाकर पढ़ने लिखने में सहायता करनी होगी।

प्रश्न 2 - अपने मोहल्ले/कॉलोनी के 10 व्यक्तियों के व्यवसाय/नौकरी के बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए, फिर तालिका भरकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

क्र. व्यवसाय का नाम व्यवसाय का विवरण व्यवसाय से होने वाले फायदे व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयाँ
1. कृषि धान गेहूँ चना की फसल उगाते हैं। फसल को मंडी में बेचकर रुपया प्राप्त करते हैं। धूप में काम करना पड़ता है।
2. किराना दुकानदारी रोजमर्रा की सामग्री बेची जाती है। 10% का लाभ होता है। बड़े होलसेल दुकानों से सामान लाना पड़ता है।
3. अनाज व्यापार गाँव-गाँव घूमकर लोगों का फुटकर अनाज खरीदते हैं। कम दाम में अनाज खरीद कर ऊँचे दाम पर बेचने से लाभ होता है। पूरे दिन गाँव-गाँव घूमना पड़ता है।
4. बकरी पालन बकरियाँ पाली जाती हैं बकरियाँ बड़ी होने पर उन्हें बेचकर रुपया प्राप्त होता है। प्रतिदिवस बकरियों को चराने ले जाना पड़ता है। साथ ही पत्तियाँ तोड़कर लानी पड़ती हैं।
5. भैंस पालना भैंसों को पालकर दूध निकाला जाता है। दूध बेचकर धन प्राप्त करते हैं। सवेरे 5:00 बजे प्रति दिवस भैंसों को चराने ले जाना पड़ता है।
6. सिलाई करना लोगों के कपड़े सिलाई करते हैं। 1 जोड़ी कपड़ा सिलने पर ₹400 से ₹500 मिलता है। सिलाई मशीन पर बैठे-बैठे कमर दुखने लगती है।
7. सरकारी नौकरी प्रतिदिवस निश्चित समय पर कार्यालय/स्कूल जाते हैं। प्रतिमाह वेतन मिलती है। छुट्टियाँ नहीं मिलती एवं समय पर कार्य पूरा करना पड़ता है।
8. वाहन चलाना बोलेरो गाड़ी से दूसरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं। लोगों को पहुँचाने से धन प्राप्त होता है। कई बार रात-रात भर गाड़ी चलाना पड़ता है, विश्राम करने को नहीं मिलता।
9. फल बेचना केले, अनार, सेब बेचते हैं। फल बेचकर पैसा कमाते हैं। फल बेचने के लिए गाँव-गाँव घूमना पड़ता है।
10. सब्जी उगाना बगीचे में विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ जैसे भटे, बरबटी, गवार फली, धनिया, पालक इत्यादि उगाते हैं। सब्जियाँ बेचकर पैसा प्राप्त करते हैं। समय-समय पर बगीचे में पानी चलाना पड़ता है दवाइयाँ छिड़कनी पड़ती है।

1. कौनसा व्यवसाय/नौकरी आपको सबसे ज्यादा पसंद आई और क्यों?
उत्तर - हमें शिक्षक की नौकरी करना सबसे ज्यादा पसंद आया क्योंकि इसमें एक निश्चित समय पर विद्यालय जाना होता है, बच्चों को पढ़ा-लिखा कर समय पर घर आना होता है। साथ ही समय पर पर्याप्त पैसा वेतन के रूप में मिलता है।

2. पसंद के व्यवसाय या नौकरी को प्राप्त करने के लिए आपको कौन सा विषय चुनना चाहिए?
उत्तर - पसंद की नौकरी को प्राप्त करने के लिए हमें गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय को चुनना चाहिए।

3. इस प्रोजेक्ट से आप किस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं? व्यवसाय एवं नौकरी की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर - हम इस प्रोजेक्ट से निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि हमें अपने आगामी भविष्य के लिए पहले से ही व्यवसाय का निर्धारण कर लेना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए सही विषय चुनकर परिश्रम करना चाहिए।
व्यवसाय की विशेषताएँ- किसी व्यवसाय को करने के लिए कठिनाइयाँ ज्यादा आती हैं किंतु लाभ अधिक मिलने पर समय से पहले अधिक धन कमाया जा सकता है।
नौकरी की विशेषताएँ - नौकरी एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें आराम अधिक मिलता है। अकाल, बाढ़, मूल्य गिरावट इत्यादि का इस पर प्रभाव नहीं पड़ता। किंतु एक व्यक्ति अपने जीवन काल में एक निश्चित वेतन प्राप्त करता है जिससे वह अधिकाधिक धन नहीं कमा सकता है।

इन 👇ज्ञानवर्धक प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. आती छींक रोकना नुकसानदेह हो सकता है
2. प्याज काटने पर आँखों में जलन और आँसू क्यों आते हैं?
3. खुजलाने पर सुख की अनुभूति क्यों होती है
4. नाखून क्यों और प्रतिदिवस कितने बढ़ते हैं?
5. दर्द का अहसास क्यों और कैसे होता है?

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe