An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वे T.L.M. (Teaching Lrarning Material) जो संभाग स्तर पर हिन्दी विषय में प्रथम स्थान पर रहे, कैसे और किस तरह बनाए गए?

सत्र 2021-22 के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश, भोपाल के दिशा निर्देशानुसार विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर राज्य स्तर तक के लिए प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें चयनित शिक्षक साथी अपने-अपने टी. एल. एम. का प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की प्रतियोगिता संपन्न हुई। विद्यालय स्तर पर चयन होने के पश्चात क्रमशः जन शिक्षा केंद्र स्तर पर 4 मार्च 2022 को, जनपद शिक्षा केंद्र स्तर पर 11 मार्च 2022 को, जिला स्तर पर 14 मार्च 2022 को, संभाग स्तर पर 25 व 26 मार्च को TLM प्रतियोगिता संपन्न हुई। राज्य स्तर पर 28 व 29 मार्च को प्रतियोगिता सम्पन्न होना है।
संभाग स्तर पर मेरे जिस TLM को हिन्दी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ उनका विवरण निम्नानुसार है-

(1) विराम चिन्हों को प्रदर्शित करने वाली टंकण मशीन (टाइपराइटर)- प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को सहज एवं सरल तरीके से विराम चिह्नों, अनुस्वार अनुनासिक एवं विसर्ग, 'र' के विभिन्न प्रयोग (रकार, रेफ ऋकार) की जानकारी देने के लिए कार्टून, जर्मन तार एवं रेडीमेड कपड़ों की कवर (डिब्बों) के कड़े कागज से तैयार किया है।
इस मशीन को इस तरह तैयार किया है की एक बटन दबाने पर विराम चिन्ह, रकार, रेफ, ऋकार, विसर्ग, अनुनासिक, अनुस्वार लग जाता है।

(2) माचिस के खाली डिब्बियों से tlm - माचिस के खाली डिब्बियों से विद्यार्थियों को बहुत ही आसान एवं सरल तरीके से मुहावरे, प्रत्यय, उपसर्ग, योजक चिह्न (-) का प्रयोग, आगत शब्द (अरबी फारसी तुर्की अंग्रेजी फ्रांसीसी), वर्णमाला, पंचम वर्ण, बारहखड़ी एवं स्वर-व्यंजन की जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है।

(3) लैपटॉप प्रारूप - विद्यार्थियों के लिए आकर्षण हेतु एक लैपटॉप कार्टून के डिब्बे से तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृत शब्दावली, मुहावरे, एक शब्द के लिए अनेक शब्द के अलावा कई तरह की शब्द व्याकरण के बारे में आसान तरीके से जानकारी दी जा सकती है। चूँकि जो विद्यालय ग्रामीण अंचलों के हैं, वहाँ विद्यार्थी लैपटॉप के बारे में नहीं जानते हैं। वे भी लैपटॉप के प्रारूप को देखकर खेल-खेल में आसान तरीके से उपरोक्त बातें सीख सकते हैं।

(4) कटआउट्स - विद्यार्थियों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र जिन्हें कार्टून, कपड़ों के केस (खाली डिब्बों) से तैयार किया गया है। कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों को मूर्त रूप में सहज एवं सरल तरीक़े से कहानी बताने के लिए कौआ, हंस, शेर, चूहा, खरगोश, कछुआ, शिकारी, बरगद का पेड़ अन्य जानवरों के कटआउट तैयार किए गए हैं। जिनके माध्यम से अलग-अलग कहानियाँ जैसे प्यासा कौआ, कौन जीता (हंस या कौआ), शेर और चूहा, शेर और खरगोश, कछुआ और खरगोश (हार जीत) की कई तरह से कहानियाँ बनाकर बच्चों के समक्ष साकार रूप में प्रदर्शित की जा सकती हैं। जिसे बच्चे देख कर समझ कर बहुत ही आनंदित होते हैं। साथ ही एक ही बार में उस कहानी को सुन एवं देखकर स्वयं बता सकते हैं।

(5) वर्णमाला कटआउट्स - कक्षा एक एवं दो विद्यार्थियों को खेल-खेल में वर्णमाला ज्ञान कराने के लिए कपड़ों के खाली डिब्बे से कटआउट्स तैयार किए गए हैं, जिनकी सहायता से कहानी बनाकर, संवाद की सहायता से आसान एवं सहस तरीके से वर्णमाला का ज्ञान कराया जा सकता है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यालय Udise कैसे भरें

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

इस 👇 बारे में भी जानें।
टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण

इस 👇 बारे में भी जानें।
अवकाश हेतु आवेदन का प्रारुप

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




T.L.M. Sabji wala- Learn Vegetables Hindi to English | सब्जी वाला- शिक्षण सामग्री हिन्दी से अंग्रेजी

T.L.M. सामग्री का नाम है- "सब्जी वाला- हिंदी से अंग्रेजी नाम"। इस शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में सब्जियों के बारे में जानेंगे।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe