An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पर्यावरण विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न || CM Rise शिक्षक चयन परीक्षा || Environmental Study Questions

मध्यप्रदेश शासन, शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचनालय के दिशा निर्देशानुसार CM Rise विद्यालयों की स्थापना होने जा रही है। जिसमें शिक्षकों के पद हेतु विभाग में वर्तमान में पदस्थ शिक्षक साथियों द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें शिक्षकों ने अपनी उत्सुकता दिखाते हुए ऐसे विद्यालय हेतु आवेदन किया है।
यहाँ पर पर्यावरण से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्नों को लिया गया है, जो कि कक्षा तीसरी की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पाठ 1 से संबंधित हैं। यहाँ पर 7 प्रश्न ऐसे हैं जो उत्तर लेखन से संबंधित है एवं तीन प्रश्न वैकल्पिक बनाए गए हैं। चूँकि परीक्षा में सारे प्रश्न वैकल्पिक ही होंगे। यहाँ पर जानकारी के लिए लिखित प्रश्न दिए गए हैं। आइए क्रमशः प्रश्नों का अवलोकन करें–

डाउनलोड करें।
CM Rise School Teachers Exam Admit Card

इस 👇 बारे में भी जानें।
CM Rise विद्यालय शिक्षक चयन की परीक्षा तिथियाँ घोषित

इस 👇 बारे में भी जानें।
CM Rise school Teachers परीक्षा हेतु निर्धारित विषय

प्रश्न 1– पर्यावरण के अन्तर्गत बच्चों को बाहर की दुनिया का अवलोकन क्यों करवाया जाना चाहिए?
उत्तर– बच्चे अपने आसपास के लोगों और चीजों को देखकर, समझकर सीखते हैं, इसलिए बच्चों को बाहर की दुनिया का अवलोकन कराया जाना चाहिए। न कि केवल कक्षा में बैठकर पढ़ाया जाये।

प्रश्न 2– बच्चे बाहर की दुनिया में क्या-क्या देखकर सीख सकते हैं?
उत्तर– के बच्चे अपने आसपास
(1) पेड़-पौधे– (आम, इमली, जामुन, महुआ, बरगद, गुलाब, टमाटर आदि)।
(2) जीव जन्तु– (बन्दर, गिलहरी, गौरैया, तिल्ली, गाय, बैल, कौआ, तोता आदि।
(3) परिवेश– (भूमि, जल, वायु, बादल, नदी, तालाब आदि को देखकर सीखते हैं।

प्रश्न 3– कक्षा तीसरी की आसपास (पर्यावरण) में 'जानवर' शब्द का प्रयोग किया गया है। बच्चे 'जानवर' शब्द से क्या समझते हैं?
उत्तर– उक्त पर्यावरण पुस्तक में 'जानवर' शब्द का प्रयोग कीड़े, पक्षी, स्तनधारी आदि के लिए किया गया है।

प्रश्न 4– छोटी कक्षाओं (कक्षा-3) में कीड़े, पक्षी, स्तनधारी आदि सभी के लिए 'जानवर' शब्द का ही प्रयोग क्यों किया गया है?
उत्तर– ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि छोटी उम्र में बच्चे कीड़े-मकौड़े, साँप, छिपकली आदि का बारीकी से वर्गीकरण नहीं कर सकते हैं ।

प्रश्न 5– जानवरों के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए शिक्षक क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर– (1) बच्चों से जानवरों की सूची बनवाना।
(2) बच्चों से जानवरों का अभिनय करवाना।
(3) जानवरों की आवाज निकालने को कहना।

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 हेतु SMC खाते में किन किन मदों की राशियों का होगा आवंटन?

इस 👇 बारे में भी जानें।
शालाओं को प्रदाय अनुदान की कुल राशि में से कितनी कहाँ व्यय करनी है?

प्रश्न 6– छोटी कक्षाओं में जानवरों का वर्गीकरण किन आधारों पर करवा सकते हैं?
उत्तर– छोटी कक्षाओं में जानवरों का वर्गीकरण उनके द्वारा -
(1) गति करना– जैसे उड़ना, रेंगना फुदकना, चलना आदि।
(2) शरीर की बनावट– जैसे पंख वाले, पूँछ वाले, पैर वाले आदि।
(3) निवास– जैसे घर में रहने वाले, जंगल में रहने वाले, पानी में रहने वाले आदि के आधार पर किया जा सकता है।

प्रश्न 7– छोटी कक्षाओं में जानवरों के बारे में जानकारी देने की कम महत्वपूर्ण गतिविधि है –
(A) जानवरों के चित्रों में रंग भरवाना।
(B) जानवरों के अधूरे चित्रों को पूरे करना।
(C) जानवरों की खाद्य श्रृंखला का निर्माण।
(D) पहेलियाँ बूझना।
उत्तर– (C) जानवरों की खाद्य श्रृंखला का निर्माण।

प्रश्न 8– छोटे बच्चों की पर्यावरण अध्ययन के माध्यम सृजनात्मक गतिविधि उभारने का सबसे उपयुक्त माध्यम है–
(A) जानवरों की कलर-पेन से पेंटिंग बनवाना।
(B) अंगुलियों की सहायता से स्याही या गीले रंग से चित्र बनवाना।
(C) पत्तियों से जानवरों की आकृतियाँ बनवाना।
(D) उक्त में B व C सही हैं।
उत्तर– (D) उक्त में B व C सही हैं।

प्रश्न 9– छोटे बच्चों को जानवरों के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए क्या करना ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है?
(A) किसी पेड़ के नीचे बैठकर पेड़ के तने, डालियों, पत्तियों आदि में कौन से जानवर हैं सूची बनवाना।
(B) कक्षा में बैठकर जानवरों की सूची बनवाना।
(C) पेड़ के नीचे जानवरों का अवलोकन कर उन्हें छोटे से बड़े कम में जमवाना।
(D) जिग्सा खेल कराना।
उत्तर– (B) कक्षा में बैठकर जानवरों की सूची बनवाना।

प्रश्न 10– जिग्सॉ एक्टिविटी क्या है? पर्यावरण अध्ययन में इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं?
उत्तर– जिग्सॉ एक ऐसी गतिविधि या खेल है, जिसमें किसी जानवर (पशु-पक्षी) या अन्य कोई भी चीज के चित्र को बनाकर उसे हार्ड बोर्ड (गत्ता) में चिपकाकर आड़े-तिरछे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग कर दिया जाता है। सारे टुकड़ों को अलग-अलग करके एवं एक दूसरे में मिलाकर फिर बच्चों को उसे जोड़कर जानवर का नाम पता करने को कहा जाता है। यह एक मजेदार एक्टिविटी है। इसमें बच्चे आनंद लेते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें एवं डाउनलोडेबल मटेरियल से पीडीएफ डाउनलोड करें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसम्बंध || सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्‌देश्य || वैकल्पिक प्रश्न

इस लेख में पर्यावरण शिक्षा के शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध को स्पष्ट किया गया है।

Read more

Paryavaran Shiksha ke Sutra and Dayitva | पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व | Teachers selection CTET and TET exam

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं TET and CTET की तैयारियों हेतु पर्यावरण शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe