An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



शालाओं को प्रदाय अनुदान की कुल राशि में से कितनी कहाँ व्यय करनी है? || Schools me Rashiyo ka Vyay

शाला को प्रदाय अनुदान की कुल राशि में से न्यूनतम 10 प्रतिशत राशि शाला स्वच्छता हेतु–
1. शाला की साफ-सफाई
2. शौचालय की दैनिक साफ-सफाई
3. सफाई सामग्री पर व्यय करना अनिवार्य होगा।

टीप– 1. इसका हिसाव पृथक से रखा जाएगा।
टीप– 2. वार्षिक अनुदान की राशि का उपयोग प्राचार्य के कक्ष की सजावट हेतु सामग्री अलंकरण हेतु प्रतिबंधित है।
टीप– 3 सत्र 2021-22 मे Covid-19 के सावधानी संबंधी दिशा-निर्देश अनुसार गतिविधियों का संचालन किया जाना होगा।

इस 👇 बारे में भी जानें।
आगामी आदेश तक सूखा राशन ही वितरित होगा

विद्यालय के पास पूर्व वर्षों की शेष शाला आकस्मिक निधि की राशि को भी शामिल कर कुल उपलब्ध राशि में से अनुपातिक व्यय हेतु सुझावात्मक गतिविधियाँ निम्नानुसार हैं–

1. (अ) स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए (Covid-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु सावधानी संबंधी निर्देश विस्तृत सुझावात्मक विवरण परिशिष्ट 'अ' अनुसार)
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – एकीकृत शाला निधि का 10%

इस 👇 बारे में भी जानें।
TC के संदर्भ में अत्यावश्यक शासकीय दिशानिर्देश

1. (ब) भवन का रख-रखाव में प्रयोगशाला उपकरण पुस्तकालय, उपकरण, फर्नीचर, मरम्मत (विकासखंड से शाला तक पुस्तक परिवहन कक्षा 9-12) ढुलाई बिजली बिल लघु संरचना एवं विद्यालय के सूचना पटल की व्यवस्था शाला संचालन के समय एवं दैनिक गतिविधियों के अंतर्गत शाला परिसर, शिक्षक एव विद्यार्थियों की स्वच्छता संबंधी कार्यवाही हेतु व्यय किया जा सकता है।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – एकीकृत शाला निधि का 30%

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन कार्यक्रम परिषद का दिशानिर्देश

2. स्कूल चलें हम ग्राम / वार्ड शिक्षा रजिस्टर को अद्यतन करना, जन शिक्षा योजना का निर्माण शिक्षा चौपाल मेला, शिक्षा सभा, डॉक्यूमेंटेशन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का जन शिक्षा केन्द्र से शाला तक परिवहन।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 10%

3. विद्यालय हेतु आवश्यक स्टेशनरी एवं सामग्री क्रय (प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए) हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के लिए स्थानीय निधि से व्यय किया जाये।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 5%

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एकीकृत शाला निधि (School Composite Grant) किस विद्यालय को कितनी राशि मिलेगी

4. शाला प्रबंध समिति की बैठक (प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए) शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल मेला, बाल सभा, मिल बांचे म०प्र० कार्यक्रम, कहानी उत्सव, शालेय प्रतियोगिता, महापुरूषों की जयंती।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 5%

5. राष्ट्रीय दिवस जैसे- गणतंत्र दिवस (छब्बीस जनवरी) स्वतंत्रता दिवस (पन्द्रह अगस्त) समारोहों का आयोजन एवं प्रसाद वितरण।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 10%

इस 👇 बारे में भी जानें।
शासकीय सेवकों की गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने से संबंधित म.प्र. शासन के आदेश

6. कलर चॉक, डस्टर, बालक बालिकाओं की पुस्तकों पर आवश्यकता अनुसार कवर, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कलर बॉक्स, ड्राइंग बुक, बच्चों को बैठने हेतु प्लास्टिक मेट / दरी. माध्यमिक शालाओं के लिए विज्ञान सामग्री के साथ-साथ Online शैक्षणिक गतिविधियों (Digi LEP) को ध्यान में रखते हुये। आवश्यक सामग्री यथा पेन ड्राईव Internet, Smart Class से संबंधित व्यय किया जायें। प्रयोगशाला उपकरणों का रख-रखाव / मरस्मत / बदलाव प्रयोगशाला सामग्री का क्रय (यदि विज्ञान फंड की राशि पर्याप्त न हो तो)
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 20%

7. विद्यालय की अन्य आवश्यकता हेतु एसएमसी के निर्णय अनुरूप विद्युत व्यय का भुगतान राज्य के ग्लोबल बजट से प्रथमता किया जाना चाहिए। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर स्थानीय निधि से व्यय किया जा सकता है। अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत व्यय का भुगतान किया जा सकेगा।
व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत – कुल राशि का 10%

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 हेतु SMC खाते में किन किन मदों की राशियों का होगा आवंटन?

अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देश को डाउनलोड करें साथ ही दिए गए वीडियो को देखें ।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

APAAR ID के सम्बंध में महत्वपूर्ण दो बिन्दु | 9 व 10 दिसंबर 2024 को "मेगा अपार दिवस" मनाया जायेगा

इस लेख में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा पत्र जारी पत्र जिसमें Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR) ID के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है का विवरण दिया गया है।

Read more

परीवीक्षा अवधि में शासकीय सेवकों को संतान पालन अवकाश की पात्रता के संदर्भ में वित्त विभाग का पत्र

इस भाग में परीवीक्षा अवधि में शासकीय सेवकों को संतान पालन अवकाश की पात्रता के संदर्भ में वित्त विभाग का पत्र के बारे में जानकारी दी गई है।

Read more

विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी मेले के लिए ये हैं पालनार्थ आवश्यक दिशानिर्देश

इस लेख में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी मेले के लिए ये हैं पालनार्थ आवश्यक दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe