Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? || प्रमुख कॉलम Mukhyalay tyag register


मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? || प्रमुख कॉलम Mukhyalay tyag register

विद्यालय में कई तरह के अभिलेख होते हैं। इन अभिलेखों में- खारिज, जन्मतिथि, शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, मुख्यालय त्याग पंजिका आदि होती हैं।

विद्यालय में कई तरह के अभिलेख होते हैं। इन अभिलेखों में सबसे महत्वपूर्ण दाखिल-खारिज, जन्मतिथि, वार्षिक परीक्षाफल पंजिकाएँ होती हैं। इसके अतिरिक्त अन्य और भी महत्वपूर्ण पंजिकायें जैसे- शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, मुख्यालय त्याग पंजिका आदि होती हैं।

मुख्यालय त्याग पंजी का अपना एक महत्व है। इस पंजिका में शिक्षकों के मुख्यालय अर्थात विद्यालय से विद्यालयीन या अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों से बाहर जाने का विवरण दर्ज होता है। इस पंजिका के रहने से विद्यालय का व्यवस्थित रुप से संचालन होता है, साथ ही शिक्षकों की सुरक्षा भी इसमें निहित होती है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
2. खाता बही किसे कहते हैं?
3. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
4. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
5. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?

उदाहरण के लिए कोई शिक्षक किसी कार्यवस अपने मुख्यालय अर्थात विद्यालय से बाहर गया हुआ है और कोई अकादमिक निरीक्षक अधिकारी विद्यालय में निरीक्षण हेतु पहुँचता है तब यह मुख्यालय त्याग पंजी दर्शाती है कि शिक्षक विधिवत् तरीके से आवश्यक कार्य हेतु अपने मुख्यालय से बाहर गया हुआ है। इसके विपरीत यदि मुख्यालय त्याग पंजिका में विवरण दर्ज किए बगैर कोई शिक्षक बाहर जाता है तब अकादमिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों अनुपस्थिति स्पष्ट होती है और कार्रवाई की जा सकती है।

यदि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुआ है और उसे किसी अनिवार्य कार्य से उसे बाहर जाना होता है तब यदि वह शिक्षक मुख्यालय त्याग पंजी में विवरण दर्ज कर देता है तो उसे किसी कागज पर आवेदन या जाने की सूचना लिखने की आवश्यकता नहीं होती है।
इस पंजिका के रहने से संस्था प्रधान की काफी मुश्किलें कम हो जाती हैं। कोई भी शिक्षक मुख्यालय त्याग पंजी में विवरण दर्ज किये बगैर बाहर नहीं जाता है। सभी शिक्षक विधिवत् नियमानुसार अपना अपना कार्य करते हैं। इस तरह से विद्यालय विधिवत् संचालन होता है।

आइए जानें! मुख्यालय त्याग पंजिका में कौन-कौन से खण्ड (कॉलम) बनाए जा सकते हैं–
1. क्रमांक
2. शिक्षक या कर्मचारी का नाम
3. शिक्षक या कर्मचारी का पद
4. मुख्यालय त्यागने की तिथि
5. मुख्यालय त्याग का समय
6. मुख्यालय त्यागने का कारण
7. स्थान जहां के लिए प्रस्थान किया
8. मुख्यालय वापसी का समय
9. शिक्षक के हस्ताक्षर
10. रिमार्क

इस तरह देखा जाए तो मुख्यालय त्याग पंजी रहने से निम्न सुविधाएँ प्राप्त होती हैं–
1. विद्यालय का विधिवत् संचालन होता है।
2. शिक्षकों की सुरक्षा निहित होती है।
3. अलग से आवेदन लिखने की कोई आवश्यकता नहीं होती।
4. प्रधानाचार्य का कार्य सुगमता पूर्वक होता है।
5. शिक्षकों की अनुपस्थिति या कार्यवाही की संभावना नहीं होती।
6. शिक्षकों के मध्य भाई-भतीजावाद नहीं होता है।
7. विद्यालय का कार्य पूर्ण ईमानदारी एवं समय के साथ पूर्ण होते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों (कक्षा 1 से 5 व कक्षा 6 से 8) एवं शिक्षकों के उपस्थिति के दिवसों की संख्या | कुल उपस्थिति दिवस व अवकाशों का विवरण

सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों (कक्षा 1 से 5 व कक्षा 6 से 8) एवं शिक्षकों के उपस्थिति के दिवसों की संख्या | कुल उपस्थिति दिवस व अवकाशों का विवरण

इस अंश में सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के कुल दिवस कितने रहे हैं, की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more
विद्यार्थी प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण || Students Promotion Register प्रमुख कॉलम

विद्यार्थी प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण || Students Promotion Register प्रमुख कॉलम

विद्यार्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यार्थी की कक्षोन्नति हेतु प्रमोशन (प्रोन्नत) रजिस्टर का संधारण किया जाता है।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post