An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



5th पर्यावरण अध्ययन (Environment) Blueprint based solved Modal Question Paper Half Yearly Exam 2023-24

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश — प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1.एक चींटी अपनी टोली की चींटी को पहचान पाती है क्योंकि—
(A) चीटियों में देखने की क्षमता होती है।
(B) चीटियों में सुनने की क्षमता होती है।
(C) चीटियों में सूॅंघने की क्षमता होती है।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर— (C) चीटियों में सूॅंघने की क्षमता होती है।

प्रश्न 2. निम्न में से कौन सा सांप जहरीला नहीं होता है?
(A) अजगर
(B) करैत एवं नाग
(C) दुबोइया
(D) अफाई
उत्तर— (A) अजगर

प्रश्न 3. जीभ के कौन से हिस्से से स्वाद का ज्यादा पता चलता है?
(A) आगे
(B) पीछे
(C) दायीं
(D) बायीं
उत्तर— (A) आगे

प्रश्न 4. पैकेट वाली खाने-पीने की चीजों को कब खरीदना ही नहीं चाहिए?
(A) जब पैकेट में कम सामग्री हो।
(B) पैकेट में जब ज्यादा हवा भरी हुई हो।
(C) जब पैकेट हल्का लग रहा हो।
(D) पैकेट में समाप्ति तिथि खत्म हो गई हो।
उत्तर— (D) पैकेट में समाप्ति तिथि खत्म हो गई हो।

प्रश्न 5. किसके बीज की ऊपरी सतह खुरदरी नहीं होती है?
(A) आम
(B) भिण्डी
(C) पपीता
(D) धनिया
उत्तर— (B) भिण्डी

रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न

1. ताजा और साफ सुथरा जल हमें नलकूप से प्राप्त होता है।
2. शक्कर पानी में घुलनशील पदार्थ है।
3. प्राचीन काल के किलों में हवा एवं प्रकाश के लिए खिड़कियाॅं, रोशनदान और दरवाजे बनाए जाते थे।
4. अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के बाल गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण खड़े थे।
5. पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ने का कारण इसके भंडार सीमित होना है।

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 1. काॅंसे की बनी कोई दो चीजों के नाम लिखो।
उत्तर— मूर्ति, तोप

प्रश्न 2. पहाड़ों पर चढ़ने के लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ती है उनमें से कोई दो चीजों के नाम बताओ।
उत्तर— रस्सी, पानी की बोतल।

प्रश्न 3. कौन से वाहनों का उपयोग करने पर प्रदूषण नहीं होगा? कोई दो के नाम लिखो।
उत्तर— साइकिल, तांगा

प्रश्न 4. पृथ्वी के मॉडल (नमूने) को क्या कहा जाता है?
उत्तर— ग्लोब

प्रश्न 5. किसी तालाब के किनारे खड़े होने पर आपको जो दिखाई देगा उनमें से कोई दो के नाम बताओ।
उत्तर— मछली, कमल का फूल

प्रश्न 6. मच्छर के काटने पर कौन सा रोग होता है?
उत्तर— मलेरिया।

लघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 2 से 3 वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1. पानी में निम्न चीजों को घोलने पर कौन-कौन सी चीज खुल जाएगी लिखो।
नमक, मिट्टी, कोयला, तेल, शक्कर, लकड़ी, गुड़, शहद, पत्थर, कागज, क्लोरीन, फिटकरी।
उत्तर— पानी में घुलने वाली चीजें— नमक, शक्कर, गुड़, शहद, क्लोरीन, फिटकरी।

प्रश्न 2. निम्न जानवरों में से उनके सोने का समय कितना है लिखो।
बिल्ली, गाय, जिराफ, अजगर
उत्तर— बिल्ली— 12 घंटे
गाय— 4 घंटे
जिराफ— 2 घंटे
अजगर— 12 घंटे

प्रश्न 3. बछेन्द्री ने चोटी पर तिरंगा क्यों गाड़ा होगा?
उत्तर— बछेन्द्री ने चोटी पर तिरंगा देश तथा महिलाओं के सम्मान में गाड़ा कि हम भी किसी से कम नहीं हैं।

प्रश्न 4. चाँद से जुड़े कौन-कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?
उत्तर— चाँद से जुड़े कई त्यौहार, जैसे—करवाचौथ, ईद, गणेश चतुर्थी, अहोई अष्टमी आदि मनाये जाते हैं।

प्रश्न 5. क्या तुम्हें या तुम्हारे आस-पास किसी को डॉक्टर ने अंकुरित खाना खाने की सलाह दी है? क्यों?
उत्तर— जी हाँ, डॉक्टर अंकुरित खाना खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह आहार पौष्टिक है।

प्रश्न 6. अपने ग्लूकोज कहां देखा है, इसका स्वाद कैसा होता है?
उत्तर— हमनें अस्पतालों में मरीजों को ग्लूकोज़ की बोतल चढ़ते देखा है। इसका स्वाद मीठा होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 7 से 8 वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1. क्या तुमने कभी किसी को छोटी दीवारों पर चढ़ते देखा है ? दीवार पर चढ़ने और ऊँची चट्टान पर चढ़ने में तुम्हें क्या अंतर लगता है?
उत्तर— जी हाँ, दीवारों पर चढ़ते देखा है। दीवारें सपाट होती हैं जबकि चट्टानें ऊबड़-खाबड़ होती हैं। दोनों में अंतर यह है कि दीवार सपाट होने के कारण उस पर चढ़ना थोड़ा कठिन होता है, परन्तु पहाड़ों पर चढ़ने में उतनी मुश्किल नहीं आती।

प्रश्न 2. मक्खी से कौन-कौन सी बीमारियाँ फैलती हैं। और कैसे?
उत्तर— मक्खी से टाइफाइड, हैजा, पेचिश आदि बीमारियाँ फैलती हैं। मक्खी जब गंदगी पर, प्रदूषित खाने पर बैठती हैं तो उनके पैरों में जीवाणु चिपक जाते हैं। फिर यही मक्खी खाने पर बैठती हैं तो पैर में चिपके हानिकारक जीवाणु खाने के द्वारा हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं। इस तरह मक्खियाँ बीमारी फैलाती हैं।

प्रश्न 3. पापड़, चटनी, बड़ियाँ आदि तुम्हारे यहाँ कैसे बनाते हैं?
उत्तर— पापड़, चटनी तथा बड़ियाँ निम्नलिखित प्रकार से बनाते हैं—
पापड़— उड़द की दाल को पीसकर नमक, मिर्च, जीरा, कलौंजी आदि डालकर आटे की तरह गूँथ लेते हैं। आटा गूंथकर इसे तेल लगाकर मुलायम बनाया जाता है। फिर आटे की लोई बनाकर पापड़ बनाते हैं।

चटनी— हरा धनियाँ, हरी मिर्च, टमाटर, अदरक को अच्छे से धोकर मिक्सी के पॉट में डालते हैं। फिर नमक, जीरा, हींग, अमचूर पाउडर डालकर मिक्सी से पीसकर चटनी तैयार करते हैं।

बड़ियाँ— बड़ियाँ बनाने के लिए मूंग की दाल को रात भर भिगोते हैं। सुबह दाल पीसकर उसमें हींग मिलाते हैं। फिर धूप में कपड़ा बिछाकर छोटी-छोटी पकौड़ी जैसा आकार बनाते हैं। दो दिन धूप में सुखाने के पश्चात् बड़ियाँ तैयार हो जाती हैं।

प्रश्न 4. बीज किस-किस तरह बिखरते हैं ? किन्हीं दो तरीकों के बारे में अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर— उत्तर-बीज पशु-पक्षियों, मनुष्यों, हवा और पानी के द्वारा बिखरते हैं।
(1) मनुष्य और पशु-पक्षी फल खाते हैं और उनके बीज इधर-उधर डाल देते हैं।
(2) कुछ बीज पानी में बहकर एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं।
(3) कुछ हल्के बीज हवा द्वारा उड़कर एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
2. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
4. [1]मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
6. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
8. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ
2. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा विषय गणित कक्षा 5 पाठ 1 मछली उछली के Important प्रश्न हल सहित
3. आकृतियों और कोण - प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ (सारांश)
4. गणित का जादू पाठ-3 'कितने वर्ग' प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ
5. गणित- ऐकिक नियम क्या है?

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा के imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर
4. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
5. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
6. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5 भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं अभ्यास

कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022
3. English 5th वार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न
4. वार्षिक परीक्षा कक्षा पाचवी विषय गणित हेतु एटग्रेड के प्रश्न
5. विषय पर्यावरण एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe