An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ-1 पुष्प की अभिलाषा महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर || एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका के प्रश्न || At grade - Path 1 Pushp ki Abhilasha

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1
सुरबाला के गहने किससे गुथे हैं?
उत्तर - सुरबाला के गहने फूलों से गुथे हुए हैं।

प्रश्न-2 मातृभूमि वीरों से क्या अपेक्षा रखती है?
उत्तर - मातृभूमि वीरों से अपेक्षा करती है कि वे उसकी रक्षा करें।

प्रश्न-3 'शीश' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर - शीश' शब्द का अर्थ 'सिर' है।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

लघुउत्तरीय प्रश्न

3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-4 निम्नलिखित शब्दों का नए वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(i) हरि
उत्तर - इस संसार के पालनहार श्री हरि हैं।
(ii) भाग्य
उत्तर - हमें भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए।
(iii) पथ
उत्तर - हर व्यक्ति सुगम पथ पर आसानी से मंजिल तक पहुँच जाता है।

प्रश्न-5 यदि आप वनमाली होते तो बगीचे में आप क्या क्या कार्य करते?
उत्तर - यदि हम वनमाली होते तो बगीचे में साफ सफाई रखते और प्रतिदिन पौधों को पानी देते। पौधों के लिए समय समय पर खाद की व्यवस्था करते। हम अपने बाग से देश के सैनिकों के लिए फूलों के गुलदस्ते बनाकर उन्हें भेंट करते।

प्रश्न-6 कविता में आए किन्ही 3 संज्ञा शब्दों का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए।
उत्तर - (i) पुष्प - इस बाग में रंग-बिरंगे पुष्प हैं।
(ii) मातृभूमि - हमें अपनी मातृभूमि से प्रेंम है।
(iii) देव - मैं प्रतिदिवस अपने इष्ट देव की प्रार्थना करता हूँ।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

दीर्घ उत्तरीय

8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-7
यदि 'पुष्प' की जगह 'पुस्तक' अपनी अभिलाषा बताती तो उसकी क्या-क्या अभिलाषाएँ हो सकती थीं? अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।
उत्तर - यदि पुष्प की जगह पुस्तक अपनी अभिलाषा बताती तो उसकी अभिलाषाएँ निम्नानुसार होती-
(i) मुझे साफ सुथरी रखा जाये।
(ii) मुझपर कवर (पुठ्ठा) चढ़ाया जाये।
(iii) मेरे पन्नों फाड़ा न जाये और न ही मरोड़ा जाये।
(iv) प्रतिदिवस मुझे खोला जाये।
(v) मेरे अन्दर दी गई जानकारियों को पढ़े और पढ़कर उन बातों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारे।
(vi) मेरे अन्दर पेन से अनावश्यक काटा-पीटी (गोदना) न करें।

मूल्यांकन- 1

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
(एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए)
प्रश्न-1 'पथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए ?
उत्तर - पथ = मार्ग, रास्ता

लघुउत्तरीय प्रश्न
3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न- 2 आप मातृभूमि की सेवा के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे?
उत्तर - हम अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए अपने समाज के लोगों की सेवा करेंगे। अपने परिवेश को साफ सुथरा रखेंगे, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष कम से कम बरसात के समय पाँच पेड़ लगाएँगे और उनकी देखभाल भी करेंगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-3 'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में आए हुए पाँच-पाँच क्रिया तथा संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखिए?
उत्तर - संज्ञा शब्द -
(i) गहना
(ii) सम्राट
(iii) देव
(iv) भाग्य
(v) वनमाली
क्रिया शब्द -
(i) गूँथना
(ii) ललचाना
(iii) चढ़ना
(iv) तोड़ना
(v) फेंकना

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5 भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं अभ्यास

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) | Answer sheet 5th Hindi Half yearly exam

इस भाग में कक्षा पांचवी विषय हिंदी प्रथम भाषा अर्द्ववार्षिक परीक्षा 2024-25 की मॉडल आंसर शीट दी गई है।

Read more

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe