An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



विषय - सामाजिक विज्ञान खण्ड- 'अ' कक्षा- 8 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्वपूर्ण निर्देश–

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न– वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेगें।

खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1-8)

निर्देश- प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1 - पायलट को वायुमण्डल की किस परत में हवाई जहाज उड़ाने में सर्वाधिक सुविधा होती है–
(A) क्षोभमंडल
(B) बहिर्मण्डल
(C) समतापमंडल
(D) बाह्यमण्डल
उत्तर -(C) समतापमंडल

प्रश्न 2 - पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल और वायु मिलकर जीवन को सम्भव बनाते हैं, कहलाता है–
(A) स्थलमण्डल
(B) जैवमण्डल
(C) वायुमण्डल
(D) जलमण्डल
उत्तर -(B) जैवमण्डल

प्रश्न 3 - इनमें से नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृति नहीं है–
(A) ज्वारनद मुख
(B) डेल्टा
(C) लोयस
(D) जलप्रपात
उत्तर -(C) लोयस

प्रश्न 4 - रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी–
(A) कुतुबद्दीन ऐबक
(B) बलबन
(C) नासिरुद्दीन
(D) इल्तुतमिश
उत्तर -(D) इल्तुतमिश

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8

प्रश्न 5 - मध्यप्रदेश में निवास करने वाली जनजाति है–
(A) खोखर
(B) खासी
(C) भील
(D) संथाल
उत्तर -(C) भील

प्रश्न 6 - जनकल्याण से संबंधित सूचनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार के विज्ञापन का उपयोग किया जाता है?
(A) रक्तदान
(B) स्वच्छ भारत अभियान
(C) स्कूल चलें हम अभियान
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर -(D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7 - जहाँ एक साथ कई तरह की दुकान होती है, उस बाजार को कहते है–
(A) शॉपिंग काम्पलेक्स
(B) शॉपिंग मॉल
(C) साप्ताहिक बाजार
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर -(D) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 8 - दौलताबाद को राजधानी किसके द्वारा बनाया था–
(A) सिकन्दर लोधी
(B) फिरोजशाह
(C) मुहम्मद तुगलक
(D) कुतुबुद्दीन ऐबक
उत्तर -(C) मुहम्मद तुगलक

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 9-13)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 9 - स्लेट व संगमरमर किस प्रकार की शैल के उदाहरण हैं?
उत्तर - स्लेट व संगमरमर कायान्तरित शैलों के उदाहरण हैं। कायान्तरित का अर्थ है अपना रूप परिवर्तन करना। चूना पत्थर अपना रूप परिवर्तित करते हुए संगमरमर बनता है, जबकि चिकनी मिट्टी से स्लेट का निर्माण होता है।

प्रश्न 10 - मानसूनी जलवायु प्रदेश की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - मानसूनी जलवायु प्रदेश के अंतर्गत एशिया महाद्वीप के देश इसमें सम्मिलित हैं। भारतीय प्रायद्वीप मानसूनी जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है।
मानसूनी जलवायु प्रदेश की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
(1) इन प्रदेशों में माह अप्रैल, मई, जून और जुलाई में भीषण गर्मी पड़ती है।
(2) जून, जुलाई, अगस्त में मानसूनी पौधों से यहाँ वर्षा होती है और अक्टूबर से जनवरी शीतकाल का होता है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट

प्रश्न 11 - ताजमहल और लाल किले के निर्माण में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है?
उत्तर - भारत की ऐतिहासिक धरोहरें ताजमहल और लाल किले का निर्माण में जिस सामग्री का उपयोग किया गया वे इस प्रकार हैं-
ताजमहल - ताजमहल के निर्माण में संगमरमर पत्थर का प्रयोग किया गया है जो कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके से चमक पैदा करता है।
लाल किला - लाल किले का निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 12 - लोकतन्त्र में समानता का क्या महत्व है?
उत्तर - लोकतन्त्र में समानता नागरिकों के संपूर्ण विकास एवं राज्य द्वारा समान अवसर उपलब्ध करवाना सबसे महती आवश्यकता है। भारत का प्रत्येक नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, वंश, संप्रदाय और लिंग अथवा जन्म स्थान का हो कानून के समक्ष समान है। सबके लिए न्याय स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा की व्यवस्था समान रूप से इस अधिकार के अंतर्गत की जाती है। समानता के कारण ही देश के प्रत्येक नागरिक को हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध हो पाते हैं और वे अपनी योग्यता के आधार पर ऊँचे से ऊँचे पद पर भी पहुँच सकते हैं।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

प्रश्न 13 - विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं के नाम लिखिए।
उत्तर - विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली भारतीय महिलाएँ निम्नलिखित हैं।
(1) रानी लक्ष्मीबाई
(2) रानी दुर्गावती
(3) रानी अवन्ति बाई
(4) कल्पना चावला
(5) सायना नेहवाल
(6) सरोजिनी नायडू
(6) रानी अहिल्याबाई होलकर
(7) सुचेता कृपलानी
(8) सावित्रीबाई फुले
(9) सुमित्रा महाजन
(10) सुषमा स्वराज
(11) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
(12) मैरी कॉम
(13) झूलन गोस्वामी
(14) कर्णम मल्लेश्वरी

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित

दीर्घउत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न 14-16)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 14 - यदि आप विद्यालय के बाल कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री हैं, तो आप विद्यालय के आसपास के पर्यावरण को सुधारने हेतु क्या प्रयास करेगें?
उत्तर - यदि हम अपने विद्यालय की बाल कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री हैं, तब अपने पर्यावरण को सुधारने के लिए निम्नलिखित कार्य हेतु प्रयास करेंगे।
(1) विद्यालय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाएँगे।
(2) ध्वनि विस्तारक यंत्र पर नियंत्रण करेंगे।
(3) कचरे के निपटान हेतु कूड़ा दान एवं नाडेप गड्ढे की व्यवस्था करेंगे।
(4) जल को व्यर्थ नहीं बहाने देंगे तथा उसके लिए शोक गड्ढे की व्यवस्था करेंगे।

प्रश्न 15 - दिल्ली सल्तनत पर मंगोलों के आक्रमण का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर - दिल्ली सल्तनत पर मंगोलों के आक्रमण से सल्तनत की शासन व्यवस्था दुर्बल हो गई। चारों ओर लूटपाट कत्लेआम हुआ। यहाँ की सैनिक और आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई। इन आक्रमणकारियों में बहुत से या तो आक्रमण के बाद पराजित होकर वापस चले गए अथवा यहाँ के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में घुल-मिल गए। मुगल आक्रमण के बाद भारत के बहुत बड़े भू-भाग पर मुगल राज्य की स्थापना हुई। मुगल काल में मुगल-राजपूत, मुगल-सिक्ख और मुगल-मराठा युद्ध भी हुए।

प्रश्न 16 - ऑनलाइन बाजार की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - ऑनलाइन बाजार की विशेषताएँ-
1. ऑनलाइन बाजार व्यवस्था में समय की बचत होती है।
2. ऑनलाइन बाजार के माध्यम से घर बैठे सुविधापूर्वक सामग्री बुलवाई जा सकती है।
3. इस प्रकार के बाजार के माध्यम से खरीदने व बेचने में आसानी होती है।
4. ऑनलाइन बाजार व्यवस्था में कैशलेस पेमेंट होता है जिससे पैसे गिरने या चोरी जाने का भय नहीं होता है।
5. इस तरह के बाजार व्यवस्था में कम समय में अधिक खरीददारी की जा सकती है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe