An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्वपूर्ण निर्देश

1. सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य एक ही बुकलेट में है।
2. प्रोजेक्ट कार्य को घर के आस-पास परिवेश में उपलब्ध संसाधन/सामग्री द्वारा व निष्कर्ष निकालकर अपने अनुभवों को वर्कशीट में दिए गए बिन्दुओं में दिए स्थान में लिखा जाए।
3. प्रोजेक्ट वर्क को पूर्ण करने में आवश्यकतानुसार अपने माता-पिता, मित्र, भाई-बहन, दादा-दादी आदि संबंधीजनों से भी चर्चा की जा सकती है।
4. प्रोजेक्ट कार्य बच्चे द्वारा पूर्ण कर कक्षा-शिक्षक के पास जमा कराना है।

खण्ड- 'ब'
हिन्दी विशिष्ट

टीप : अपने शिक्षक गाँव/वार्ड के स्वास्थ्य कार्यकर्ता / चिकित्सक / घर/पड़ोस के बड़ों से चर्चा कर तथा पुस्तकालय/इंटरनेट आदि से जानकारी प्राप्त कर साथियों के साथ प्रोजेक्ट कार्य पूरा करें।
प्रश्न 1. अपने आस-पास में मच्छरों से फैलने वाले दो रोगों के नाम लिखिए और उनमें से किसी एक रोग के बारे में निम्नानुसार जानकारी एकत्रित कीजिए-
मच्छरजनित दो रोगों के नाम-
1. डेंगू
2. मलेरिया
• प्रायोजना हेतु रोग का नाम - मलेरिया
• रोग फैलाने वाले मच्छर का नाम - मादा एनाफिलीज

• मच्छर पनपने को स्थितियों -
(i) बरसात आदि के पानी का खाली ड्रमों, बर्तनों टायरों इत्यादि में जमा रहना।
(ii) पानी का गढ्ढों में जमा होना।
(iii) स्थान का नाम युक्त होना।
(iv) कूड़े कचरे का ढेर होना।
(v) बिना ढक्कन वाले शौचालयों का प्रयोग करना।

• रोग के लक्षण - मलेरिया रोग का मुख्य लक्षण ठंड लगने के साथ बुखार आता है। कभी-कभी सिर में दर्द और कपकपी आती है।

• सावधानियाँ बचाव और उपचार - मलेरिया रोग से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ रखते हुए उपचार करना चाहिए -
(i) सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
(ii) हमारे परिवेश में कहीं पर भी जल जमाव नहीं होने देना चाहिए।
(iii) पानी रुके हुए गड्ढों में मिट्टी तेल का छिड़काव करना चाहिए।
(iv) समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए।
(v) मलेरिया रोग के लक्षण समझ आने पर तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र जाकर उचित जाँच के बाद इलाज करवाना चाहिए।

प्रश्न 2. अपने क्षेत्र में प्रचलित कहावतों/मुहावरों को संग्रहित कीजिए और उनमें से किन्हीं 10 कहावतों मुहावरों को लिखिए।
क्र. कहावतें / मुहावरे
1. काला अक्षर भैंस बराबर।
2. भैंस के आगे बीन बजाना।
3. ऊँची दुकान फीके पकवान।
4. गधे को बताओ ज्ञान गधा हिलाए कान।
5. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
6. आँखों का तारा।
7. आँखें दिखाना।
8. अपना उल्लू सीधा करना।
9. प्राण जाए पर वचन न जाए।
10. उलटी गंगा बहना।

गतिविधि - बात त्रेता युग की है। राजा दशरथ की रानी कैकेई ने राजा दशरथ से भगवान राम को वनवास और भरत को राज्य माँगा। राजा दशरथ बहुत व्याकुल हुये, किंतु भगवान राम ने अपने पिता के वचन की लाज रखने के लिए वन को प्रस्थान किया। उन्होंने चरितार्थ किया कि "प्राण जाए पर वचन न जाए।" और हुआ भी ऐसा ही, राजा दशरथ ने वचनों को निभाते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं

Subject - English
Section - B

>Q. 1 - You have visited the market many times and seen many items. Think about those items and classify them in the table given below.
आप बाज़ार कई बार गए होंगे और बहुत सारी वस्तुएँ देखी होंगी। उन वस्तुओं को निम्नानुसार तालिका में लिखो।

Eatable Things
1. Samosa
2. Jalebi
3. Chat
4. Dosa
5. Pakoda
6. Idli
7. Sambar
8. Rice
9. Ice cream
10. Rasgulla

Fruits
1. Mango
2. Banana
3. Papaya
4. Apple
5. Grapes
6. Berry
7. BlackBerry
8. Pomegranate
9. Custard apple
10. Guava

Vegetables
1. Brinjal
2. Potato
3. Tomato
4. Onion
5. Oarlic
6. Chilli
7. Cauliflower
8. Cabbage
9. Peas
10. Cucumber

Toys
1. Doll
2. Kite
3. Train
4. Ball
5. Teddy bear
6. rubber ducky
7. Airplane
8. Bicycle
9. Car
10. Whistle

Stationary
1. Pen
2. Pencil
3. Blank paper
4. Ink-pot
5. Carbon paper
6. Attach pin
7. Diary
8. Stripes
9. Register
10. Rooler

Q. 2 - Draw/paste the pictures of any two great men and write five sentences about each of them.
किन्हीं दो महापुरूषों के चित्र बनाएँ/चिपकाएँ और प्रत्येक के बारे में पाँच वाक्य लिखें।

mahapurushon ke chitra

Swami Vivekanand
1. Swami Vivekananda was an Indian Hindu monk and philosopher.
2. He was Swami Ramakrishna's disciple.
3. His childhood name was Narendra.
4. He was born on 12 January 1863 in Kolkata.
5. His father's name was Vishwanath Datta and Bhuvaneshwari Devi was mother's name.

Sardar Vallabh Bhai Patel
1. Sardar Vallabh Bhai Patel was born October 31, 1875, Nadiad, Gujarat, India.
2. His father's name was Jhaveri Bhai.
3. He is called 'Iron man'.
4. He was senior leader of the Indian National Congress.
5. He was first Home minister of India.

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th class English Modal answer sheet
3. मॉडल आंसर शीट कक्षा - 7 विषय संस्कृत
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा सातवीं
6. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट

खण्ड-ब
विषय संस्कृत

निर्देश - निर्देशानुसारम् उत्तरं लिखत-
प्रश्न 1. पाठ्यपुस्तकात् चतुर्णां महापुरुषाणां नामानि चित्वा तेषां विषये पञ्च-पञ्च वाक्यानि लिखत-
(1) महापुरुषस्य नाम - वराहमिहिरः पञ्च वाक्यानि -
(i) वराहमिहिरस्य जन्म 499 (नवनवत्यधिकचतुश्शतके) ख्रिस्ताब्दे सञ्जतम्।
(ii) बालकः वराहमिहिरः स्वकीयपित्रा एव ज्यौतिषविद्यामध्यगच्छत्।
(iii) वराहमिहिर: वेदज्ञः वैज्ञानिकश्चासीत्।
(iv) वराहमिहिरेण बृहत्संहिता- बृहज्जातकं पञ्चसिद्धान्तिका ग्रन्थाः विरचिताः।
(v) ज्योतिर्विद्यायां तु वराहमिहिर: तिमिरनाशकः तु सूर्य इव आसीत्।

(2) महापुरुषस्य नाम - स्वामी विवेकानन्दः
पन्च वाक्यानि -
(i) स्वामिविवेकानन्दस्य बाल्यकालस्य नाम 'नरेन्द्रनाथ:' आसीत्।
(ii) नरेन्द्रनाथस्य जन्म जनवरिमासस्य द्वादशे दिनाङ्के 1863 ख्रिस्ताब्दे (12 जनवरी, 1863) कोलकातानगरे अभवत्।
(iii) रामकृष्णपरमहंसस्य प्रभावेण प्रभावित नरेन्द्रनाथः तस्मादेव परिव्राजकदीक्षां प्राप्नोत्।
(iv) सः वेदान्तप्रचाराय स्वकीयाखिलं जीवनं समर्पयामास।
(v) शिकागोनगरे विश्वधर्मसम्मेलने सः भारतस्य प्रतिनिधिः अभवत्।

(3) महापुरुषस्य नाम - महाकविः कालिदासः
पन्च वाक्यानि -
(i) महाकविः कालिदासः संस्कृतसाहित्यस्य सर्वश्रेष्ठः कविरस्ति।
(ii) तेन विरचितानि मालविकाग्निमित्रम्, विक्रमोर्वशीयम्, अभिज्ञानशाकुन्तलम् चेति त्रीणि नाटकानि सन्ति।
(iii) तेन मेघदूतम् ऋतुसंहारञ्च द्वे खण्डकाव्ये विरचिते।
(iv) भार्या विद्योत्तमा तस्य परोक्षप्रेरिका आसीत्।
(v) कालिदासस्य ग्रन्थानामनुवादः प्रायः विश्वस्य सर्वासु भाषासु सञ्जातः।

(4) महापुरुषस्य नाम - आजादचन्द्रशेखरः
पन्च वाक्यानि -
(i) चन्द्रशेखरस्य जन्म 1906 ख्रिस्ताब्दे अभवत् ।
(ii) चन्द्रशेखरस्य जन्म मध्यप्रदेशे अलीराजपुरमण्डलान्तर्गत भाभरा' नामकग्राने अभवत्।
(iii) सीतारामतिवारी तस्य पिता, जगरानीदेवी च तस्य माता आसीत्।
(iv) तेन 'हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी' इति स्वाधीनतासैनिकानाम् एकं सङ्घटनं कृतम्।
(v) तस्मिन् सङ्गटने भगतसिंह राजगुरु बटुकेश्वर शिवराम-सुखदेवसदृशाः क्रान्तिकारिण: तस्य सहायकाः अभवन्।

प्रश्न 2. अधोलिखितगद्यांशे प्रदत्तान् धातुरूपयुक्तपदान् / क्रियापदान् चित्वा धातुं लकारं च लिखत- एकदा विक्रमादित्यः नगरभ्रमणसमये एक मरणासन्नं रुग्णं दृष्टवान्। तस्य दर्शनेन मनसि वैराग्यम् उद्भूतम्। अतः मायामोहमयं संसारं ज्ञात्वा सः महामन्त्रिणि राज्यभारं समर्प्य वनम् अगच्छत् ।
वने सः कठिनां तपस्याम् आरब्धवान् । तस्य समीपे एव एकः महात्मा अपि तपस्यारतः आसीत्। महात्मा तम् अवदत्. "राजन! भवान् तु यथानीतिः राजधर्मस्य पालनं करोतु। धर्मानुकूलं शासनम् अपि धर्म एव भवति" इति स महात्मा विक्रमादित्यम् उपदिष्टवान्। विक्रमः अवदत्- "नहि महात्मन्! तपसा एव परलोक: साध्यते, कर्मणा नेति।" महात्मा अवदत्, "राजन! राज्ञः धर्मः प्रजापालनं, शासनम् एव अस्ति तपस्या तु महात्मनां कर्म इति ।" इत्युक्त्वा महात्मा राजान् पृष्टवान् कर्म-तपस्ययोः कः भेदः? राजा अवदत्- कर्मणः स्थानं भिन्नं परं तपस्या स्वर्गप्राप्तेः साधनम्। एतच्छ्रुत्वा महात्मा हसन् अवदत्- "राजन! मनुष्यः उत्तमानि कर्माणि कृत्वा अपि परलोकं साधयितुं शक्नोति।" अनन्तरं महात्मा योगबलेन तत्रैव यमलोकस्य दृश्य विक्रम दर्शितवान्। दृश्ये यमराज: दूतान् पृच्छति- "एतस्य कर्म कीदृशम्?" एकः दूतः अवदत्- "कर्मणां लेखनं तु चित्रगुप्तस्य पार्श्वे अस्ति।" क्षणं विचार्य यमराज: दूतान् आदिष्टवान् यत्- "यदि एतस्य कर्माणि उत्तमानि सन्ति तर्हि स्वर्गस्य द्वारम् उद्घाटयतु यदि कर्माणि अधमानि तदा बलात् नरके पातयतु।

धातुयुक्त पदम् / - धातुः - लकारः
क्रियापदम्

यथा आसीत् --- अस् ------ लङ्लकार
1. अस्ति ------ अस् ------ लट् लकार
2. अगच्छत् ---- गम् ----- लङ् लकार
3. अवदत् ------ वद् ----- लङ् लकार
4. करोतु ------- कर् ----- लोट् लकार
5. भवति ------- भव ----- लट् लकार
6. सन्ति ------ अस् ----- लट् लकार
7. हसन् ------- हस् ------ लङ् लकार
8. पृच्छति ----- पृच्छ ----- लट् लकार
9. पातयतु ----- पत् ------ लोट् लकार
10. शक्नोति ---- शक् ------- लट् लकार

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा छठवीं
6. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6
7. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा 6वीं

विषय - गणित
खण्ड - 'ब'

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1. विद्यार्थी कक्षा 6, 7 व 8 की गणित विषय की पाठ्य पुस्तकों तथा अन्य माध्यमों की सहायता से किन्ही 3 गणितज्ञों की जानकारी एकत्र कर नीचे दी गई सारणी को पूर्ण करें एवं निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. गणितज्ञ का नाम - आर्यभट्ट
जन्मतिथि - 476 ई.
जन्मस्थान - कुसुमपुर (पटना/पाटलीपुत्र)
शिक्षा - वैज्ञानिक, गणित और ज्योतिषी में पारंगत
खोज/गणित में योगदान - वृत की परिधि और व्यास के अनुपात का मान 3.1416 (π पाई) स्पष्ट किया। वे त्रिकोणमिति के आविष्कार करता थे। पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमने से दिन रात होने का पता लगाया।

2. गणितज्ञ का नाम - स्वामी भारती कृष्णतीर्थ
जन्मतिथि - 14 मार्च 1884 ई.
जन्मस्थान - तिन्निवेल्ली तमिलनाडु
शिक्षा - मद्रास संस्कृत संस्था से 'सरस्वती' की उपाधि मिली।
खोज/गणित में योगदान - इन्होंने 'वैदिक गणित' एक चमत्कारी एवं अद्भुत ग्रन्थ की रचना की।

3. गणितज्ञ का नाम - श्रीनिवास रामानुज
जन्मतिथि - 22 दिसंबर 1887 ई.
जन्मस्थान - कुंभकोणम तमिलनाडु
शिक्षा - गणितज्ञता विशिष्ट उपलब्धि
खोज/गणित में योगदान - गणित के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। इन्होंने ऐसी संख्याओं की खोज की जिनको दो प्राकृत संख्याओं के घनों का योग के रूप में अभिव्यक्त किया जा सकता है। इन संख्याओं को रामानुजन संख्या का नाम दिया गया।

उपरोक्त सारणी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
1. आपके घर से प्रत्येक गणितज्ञ के जन्म स्थान की अनुमानित दूरी लिखिए।
उत्तर -
आर्यभट्ट - 881.6 km
स्वामी भारती कृष्णतीर्थ - 1731.1 km.
श्रीनिवास रामानुज - 1731.1 km

2. आपके घर से प्रत्येक गणितज्ञ के जन्म स्थान की दिशा लिखिए।
उत्तर -
आर्यभट्ट- उत्तर
स्वामी भारती कृष्णतीर्थ - दक्षिण
श्रीनिवास रामानुज - दक्षिण

3. किन-किन गणितज्ञों का जन्म ईसा पूर्व हुआ था एवं किन गणितज्ञों का जन्म ईस्वी शताब्दी में हुआ था?
उत्तर -
आर्यभट्ट - ईसवी सन् में।
स्वामी भारती कृष्णतीर्थ - ईसवी सन् में।
श्रीनिवास रामानुज - ईसवी सन् में।

प्रश्न 2. विद्यार्थी अपने घर या आसपास के परिवेश से दस वर्गाकार या आयताकार वस्तुओं का चयन करें व चयनित वस्तुओं की लम्बाई एवं चौड़ाई मापकर निम्नांकित सारणी को पूरा करें।

क्र | वस्तु | लंबाई | चौड़ाई | परिमाप | क्षेत्रफल
1.बिस्कुट | 7cm | 5cm | 24cm | 35 वर्गcm
2.पुस्तक|25cm|20cm|90cm|500वर्ग cm
3. दरवाजा | 7फु | 4फु | 22 फु | 28 वर्गफुट
4. टीवी | 43 इं | 22 इं | 130 इं | 946वर्ग इंच
5.कं.बा.| 20cm | 8cm | 56cm|160वर्गcm
6.खिड़की| 35 इं| 30 इं| 130 इं| 1050वर्गइंच
7.मोबाइल| 15cm |8cm |46cm|120वर्गcm
8. मेज| 30 इं| 20 इं| 100 इं| 600वर्गइंच
9. बोर्ड| 23cm| 18cm| 82cm| 414वर्गcm
10.बॉक्स|50cm|50cm|200cm|2500 वर्गcm

उपरोक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1. किस वस्तु का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?
उत्तर - दरवाजा
प्रश्न 2. किस वस्तु का परिमाप सबसे कम है?
उत्तर - बिस्कुट
प्रश्न 3. सबसे अधिक क्षेत्रफल व सबसे कम क्षेत्रफल वाली वस्तु के क्षेत्रफलों में कितना अंतर है?
उत्तर - 3997 वर्ग cm
प्रश्न 4. ऐसी वस्तुओं के नाम लिखिए जिनकी लम्बाई व चौड़ाई बराबर है।
उत्तर- बॉक्स

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

विषय - विज्ञान
खण्ड - 'ब'

निर्देश प्रश्न को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1. पोलियो सुरक्षा अभियान एवं टीकाकरण अभियान से संबंधित जानकारी का अध्ययन करना।
(i) आपको बचपन में अनेक रोगों से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के टीके दिए होगें। अपने माता पिता या अभिभावक से पूछकर सूची के रूप में लिखिए-
उत्तर - (1) जन्‍म के समय- बीसीजी, पोलियो, हैपेटाइटिस बी।
(2) 6 सप्ताह - डीपीटी, पोलियो, हैपेटाइटिस बी
(3) 10 सप्ताह - डीपीटी, पोलियो
(4) 14 सप्ताह - डीपीटी, पोलियो
(5) 9 माह - खसरा

(ii) संचरणीय रोग किसे कहते है?
उत्तर- ऐसे रोग जो एक व्यक्ति/जीव या वस्तु के माध्यम से दूसरे व्यक्तियों या जीवों तक पहुँचते हैं, संचरणीय या संक्रामक रोग कहलाते हैं।

(iii) पल्स पोलियो अभियान क्या है?
उत्तर- पल्स पोलियो अभियान में 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरूक करना है, उन्हें इसकी जानकारी देते हुए पोलियो की खुराक लेने हेतु प्रोत्साहित करना जिससे हमारा देश पोलियो से मुक्त हो सके।

(iv) पोलियो का टीका वर्तमान में किस प्रकार दिया जाता है तथा 20 वर्ष पूर्व इसे किस प्रकार दिया जाता था?
उत्तर- वर्तमान में पोलियो का टीका बच्चों को ड्रॉपर की सहायता से दवा की बूंदें पिलाकर दिया जाता है। 20 वर्ष पहले इसे इंजेक्शन द्वारा दिया जाता था।

(v) क्या घरेलू मक्खी भी रोग-वाहक का कार्य करती है? यदि हाँ तो यह किस प्रकार रोग का संचरण करती है?
उत्तरv- हाँ घरेलू मक्खी भी रोग-वाहक का कार्य कर सकती है। यह गंदी जगहों जैसे मल मूत्र, सड़ी-गली चीजों पर बैठ जाती है और फिर बाद में वह हमारे खाने में आकर बैठ जाती है। मक्खी के पैरों में गंदी जगह से चिपके हुए कीटाणु हमारे खाने में आ जाते हैं और जब हम उस भोजन को खाते हैं तो बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए वह भोजन पानी को सदैव ढँककर रखना चाहिए।

प्रश्न 2. बूझों व पहेली का घर शाला से लगभग 3 किमी. दूरी पर है? बूझों के पिताजी उसे प्रतिदिन मोटर साइकिल से शाला छोडने आते हैं व ले जाते है, तथा पहेली के पिताजी उसे प्रतिदिन कार से शाला लाते है व ले जाते हैं। बूझों के पिताजी को प्रतिदिन मोटर साइकिल से शाला आने व जाने में 1/2 लीटर पेट्रोल लगता है। जबकि पहेली के पिताजी को कार से प्रतिदिन शाला आने व जाने में 2 लीटर डीजल लगता है-

(i) आप अपने माता-पिता य अभिभावक की सहायता से पूछकर निम्न तालिका को पूर्ण कीजिये-
1. बूझो के पिता के द्वारा कुल व्यय पेट्रोल (लीटर में)-
(क) 1 सप्ताह में - 3 व 1/2 लीटर
(ख) फरवरी 2021 में - 14 लीटर
2. पहेली के पिता के द्वारा कुल व्यय डीजल (लीटर में)
(क) 1 सप्ताह में - 14 लीटर
(ख) फरवरी 2021 में - 56 लीटर

(ii) वर्तमान में एक लीटर पेट्रोल का कुल मूल्य 108 रूपये है तो बूझो के पिता द्वारा एक सप्ताह में कुल कितनी राशि का पेट्रोल खर्च होगा?
उत्तर- ₹ 378

(iii) वर्तमान में एक लीटर डीजल का कुल मूल्य 100 रूपये है तो पहेली के पिता द्वारा एक माह में कुल कितनी राशि का डीजल खर्च होगा ?
उत्तर- ₹ 3000

(iv) उर्जा के नवीकरणीय स्त्रोंतों के नाम लिखिए-
1. सौर ऊर्जा
2. पवन ऊर्जा
3. जल ऊर्जा
4. ज्वारीय ऊर्जा

(v) वायु प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर - (क) कल कारखानों एवं फैक्ट्रियों से निकलने वाला हानिकारक धुआँ।
(ख) उर्वरकों एवं कीटनाशकों से निकलने वाली जहरीली गैसे।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
5. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी

विषय - सामाजिक विज्ञान
खण्ड - 'ब'

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए। (प्रश्न 1-2 )
प्रश्न- 1. एक आदर्श वातावरण की कल्पना कीजिए, जिसमें आप रहना चाहते हैं। उससे संबंधित चित्र बनाएँ तथा कोई कविता/कहानी व स्लोगन लिखिए।

ghar ka naksha

कविता

घर हो सबका प्यारा-प्यारा,
स्वच्छता हो हम सभी का नारा।
घर के पीछे पेड़ों की कतारे,
फूलों के पौधे देखो कितने न्यारे।
घर के आगे सुंदर सड़क बनी है,
सफाई के लिए दादी कड़क बनी है।
घर में सब के कमरे अलग-अलग हैं,
गायों की गौशाला अलग-थलग है।
स्वर्ग से सुन्दर संसार हमारा,
स्वच्छ परिवेश सबको लगता है प्यारा।।

प्रश्न-2. (अ) वर्तमान समय में संचार के विभिन्न साधनों को वर्गीकृत कर लिखिए।
दृश्य-श्रृव्य-
(1) दूरदर्शन
(2) कम्प्यूटर
(3) सिनेमा (चलचित्र)

प्रिन्ट मीडिया-
(1) समाचार-पत्र
(2) पत्रिकाएँ
(3) साप्ताहिक पत्र

श्रृव्य-
(1) रेडियो
(2) एफ एम
(3) टेपरिकार्डर

(ब) दूरदर्शन एवं समाचार पत्र व पत्रिकाओं में दिए जाने हेतु विज्ञापन का प्रारूप बनाइए।
दूरदर्शन हेतु विज्ञापन का प्रारूप -
(स्कूल चलें अभियान का विज्ञापन प्रारूप)

tv advertisement

समाचार पत्र व पत्रिकाओं हेतु विज्ञापन का प्रारूप-
(पल्स पोलियो अभियान का विज्ञापन प्रारूप)

newspaper advertisement

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 व 2 हेतु मूल्यांकन वर्कशीट्स।
1. कक्षा 1 हिन्दी प्रयास एं वर्कबुक मूल्यांकन वर्कशीट्स
2. कक्षा 1 और 2 हेतु प्रयास अभ्यास पुस्तिका से वर्कशीट्स
3. Class 1 English वर्कशीट्स प्रयास व वर्कबुक से
4. कक्षा 1 गणित की वर्कशीट्स

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
5. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe