An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



विषय - सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 वीं Modal Answer Sheet || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्त्वपूर्ण निर्देश–

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न– वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेगें।

खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1-8)

निर्देश- प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. पृथ्वी पर सूर्य की किरणें लगभग कितने मिनट में पहुँचती हैं–
(A) 10 मिनट
(B) 4 मिनट
(C) 8 मिनट
(D) 12 मिनट
उत्तर– (C) 8 मिनट

प्रश्न 2. उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा को कहते हैं–
(A) अक्षांश रेखा
(B) देशान्तर रेखा
(C) क्षैतिज रेखा
(D) भूमध्य रेखा
उत्तर– (B) देशान्तर रेखा

प्रश्न 3. पृथ्वी की किस गति के कारण ऋतुओं में परिवर्तन होता है–
(A) घूर्णन
(B) परिक्रमण
(C) गुरुत्वाकर्षण
(D) दोलन
उत्तर– (B) परिक्रमण

प्रश्न 4. आरम्भिक लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर किस लिए जाते थे–
(A) भोजन की तलाश में
(B) काम की तलाश में
(C) घूमने के लिए
(D) आवास के लिए
उत्तर– (A) भोजन की तलाश में

प्रश्न 5. 'बुद्धचरित' के रचनाकार थे–
(A) कनिष्क
(B) अश्वघोष
(C) समुद्रगुप्त
(D) चन्द्रगुप्त
उत्तर– (B) अश्वघोष

प्रश्न 6. राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली सरकार होती है–
(A) केन्द्र सरकार
(B) राज्य सरकार
(D) जिला सरकार
(C) स्थानीय सरकार
उत्तर– (A) केन्द्र सरकार

प्रश्न 7. ग्राम पंचायत के चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाता की आयु कितने वर्ष होना आवश्यक है–
(A) 21 वर्ष
(B) 25 वर्ष
(C) 18 वर्ष
(D) 15 वर्ष
उत्तर– (C) 18 वर्ष

प्रश्न 8. 'सुनामी' से किस क्षेत्र में अधिक नुकसान होता है–
(A) समुद्रतटीय क्षेत्र
(B) रेगिस्तानी क्षेत्र
(C) पर्वतीय क्षेत्र
(D) मैदानी क्षेत्र
उत्तर– (A) समुद्रतटीय क्षेत्र

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 से 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडलAnswer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
3. Modal Answer Sheet 6th English
4. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 9-13)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-9 घूर्णन और परिक्रमण गति में अंतर लिखिए।
उत्तर– 1. घूर्णन- पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने की गति को घूर्णन गति कहते हैं। घूर्णन गति से दिन और रात होते हैं।
2. परिक्रमण गति - पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने की गति को परिक्रमण गति कहते हैं। परिक्रमण गति के कारण ऋतुएँ होती हैं।

प्रश्न-10 शिलालेख एवं अभिलेख में क्या भिन्नता होती है?
उत्तर–1. शिलालेख - शिला का अर्थ पत्थर होता है। पत्थरों पर उत्कीर्ण लेख शिलालेख कहलाते हैं। प्राचीन काल में शासकों द्वारा पत्थरों पर उत्कीर्ण कर जनमानस के लिए सूचनाएँ/जानकारियाँ लिखी गई थी, जिसे शिलालेख कहा जाता है।
2. अभिलेख - प्राचीन काल में शासकों के द्वारा अपने राज्य में प्रजा के लिए सूचना या जानकारी के लिए किसी भी वस्तु या पदार्थ पर जानकारी उत्कीर्ण कराई जाती थी जिसे अभिलेख कहते हैं। ये अभिलेख - पाषाण, लकड़ी के स्तम्भ, ताड़पत्र, भोजपत्र, शीला, धातु की चादर, कौड़ी, शंख, कपड़ा, हाथी दाँत आदि वस्तुओं पर उत्कीर्ण किये जाते थे।

प्रश्न-11 रेशम मार्ग क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर– रेशम मार्ग रेशमी कपड़ों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। प्राचीनकाल और मध्यकाल में ऐतिहासिक व्यापारिक-सांस्कृतिक मार्गों का एक समूह जिसे रेशम मार्ग कहा जाता है। प्राचीन काल में इन मार्गों के माध्यम से रेशम का व्यापार किया जाता था, जिसके माध्यम से एशिया, यूरोप और अफ्रीका आपस में जुड़े हुए थे।

प्रश्न-12 विविधता हमारे जीवन को किस प्रकार समृद्ध करती है?
उत्तर– विविधता का अर्थ है तरह-तरह की बातों का हमारे जीवन में होना। विविधता के कारण हमारे जीवन में कई रंग आ जाते हैं। हम संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और प्रकारों / स्वरूपों जैसे भिन्न-भिन्न तीज त्यौहार, संस्कृति, परम्पराओं का सम्मान करना सीखते हैं। विविधता के कारण हमारे सोचने का ढंग बदल जाता है। हम अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचना सीखते हैं। विविधता के कारण ही हमारा जीवन रस युक्त और उमंग भरा होता है। यदि विविधता नहीं होती तो जीवन उबाऊ हो जाता। इस तरह विविधता से हमारा जीवन समृद्ध बनता है।

प्रश्न-13 आपके गाँव/शहर में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए क्या क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
उत्तर– हमारे गाँव में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध हैं। प्रति दिवस उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स और डॉक्टर उपस्थित होते हैं। शासन की ओर से गरीब लोगों के इलाज के लिए मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)

निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-14 पृथ्वी को 'अद्भुत ग्रह' क्यों कहा जाता है?
उत्तर– अद्भुत कहने का आशय आश्चर्यजनक होना है। हमारी पृथ्वी को अद्भुत ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हमारे सौरमंडल में एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ जीवन का अस्तित्व है अर्थात जीवन पनपने के लिए अनुकूल दशाएँ जैसे - अनुकूल वातावरण, जल, भूमि, पेड़-पौधे हैं। पृथ्वी पर न तो अधिक गर्मी है और न ही अधिक ठंडी। जबकि अन्य ग्रहों की बात करें तो इनमें ऐसी अनुकूल दशाएँ नहीं है।

प्रश्न-15 आरंभिक काल में खेती और पशुपालन की शुरुआत किस प्रकार हुई? लिखिए।
उत्तर– आदिम अवस्था में मनुष्य जंगली जानवरों का शिकार कर अपना भरण पोषण करता था। समय बीतने के साथ ही आदिमानव ने कंद-मूल, फल और स्वत: उगे अन्न का प्रयोग आरंभ किया होगा और इसी को देखकर उसे पौधे उगाने की समझ आई होगी। इसी के साथ कुछ सीधे-साधे जानवर जो उसके लिए उपयोगी थे जैसे - बकरी, घोड़ा, गाय आदि का पालन करना और उनसे मांस व दूध प्राप्त करना सीखा। इस तरह से धीरे धीरे कर आदिमानव ने पशुपालन और खेती की शुरुआत की।

प्रश्न-16 लोकतन्त्रीय और राजतन्त्रीय सरकार में अंतर लिखिए।
उत्तर- 1. लोकतन्त्रीय सरकार - लोकतन्त्र दो शब्दों से मिलकर बना है- लोक + तन्त्र जिसमें लोक का अर्थ है जनता तथा तन्त्र का अर्थ है शासन। इस तरह से लोकतन्त्र एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी दल को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुनती है तथा उनके शासन को बनाती है।
राजतन्त्रीय सरकार - राजतन्त्र का आशय है राजा का शासन। राजतन्त्र शासन की वह प्रणाली है जिसमें एक व्यक्ति अर्थात राजा/सम्राट शासन का सर्वेसर्वा होता है। राजतन्त्र में राजा निरंकुशता से शासन करते थे। राजा को जनता द्वारा नहीं चुना जाता था बल्कि ये वंशगत होते थे या किसी दूसरे राजा को युद्ध में पराजित करके बनते थे। राजतन्त्र प्रणाली में राजा का बेटा अथवा राज घराने का कोई व्यक्ति चाहे वह अयोग्य क्यों न हो राजा की गद्दी पर बैठ सकता था।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 से 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
3. कक्षा4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
4. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
5. Modal Answer Sheet 5th English
6. Modal Answer Sheet General English Class 3rd

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe