An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा - 6 हिन्दी विशिष्ट खण्ड - 'अ' Modal Answer Sheet || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्वपूर्ण निर्देश–

कौशल आधारित लिखित प्रश्न- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगें।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-8)

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
निर्देश- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर में सही विकल्प पर गोला लगाइए -

आम का पना गर्मियों में मुख्य रूप से उत्तरी भारत में पिया जाता है। इसे बनाने के लिए (कैरी) कच्चा आम, चीनी और कुछ मसालों की आवश्यकता होती है, जैसे- नमक, भुने जीरे का पाउडर, काला नमक, काली मिर्च। यह पेय प्यास तो बुझाता ही है और साथ ही गर्मियों में अधिक पसीना निकल जाने पर नमक और लौह की कमी को भी पूरा करता है। इसको पीने से विटामिन 'बी' और 'सी' को भी पूर्ति होती है।
आम पना बनाना बहुत ही आसान है। पहले कुछ कच्चे आम उबालो और फिर उन्हें छीलो, गुठली निकालो और चम्मच से गूदा निकालो। अब गूदे को एक कटोरे में रखकर उसमें पानी, चीनी, नमक, काली मिर्च, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाओ उसमें पुदीने की पत्तियों भी काटकर या पीसकर डालें। उसे अच्छी तरह मिला लें। बर्फ डालकर ठंडा करके परोसें। स्वादिष्ट होने के साथ आम पना अपने ताजगी भरे हल्के हरे रंग के कारण सुंदर भी लगता है।

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्र. 1 - गद्यांश में वर्णित 'पना' बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या होगी?
(A) काला नमक
(B) पुदीना
(C) कच्चा आम
(D) चीनी
उत्तर- (C) कच्चा आम

प्र. 2 - 'आम पना' औषधि के रूप में कब उपयोगी होता है?
(A) खाँसी के इलाज में।
(B) दाँत के दर्द में।
(C) कान के दर्द में।
(D) लू के उपचार में।
उत्तर- (D) लू के उपचार में।

प्र. 3 - "आम पना बनाना बहुत आसान है।" वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) सरल
(B) सुखद
(C) कठिन
(D) कठोर
उत्तर - (C) कठिन

प्र. 4 - "आम" के अलावा निम्नलिखित फलों में से किसमें गुठली पायी जाती है?
(A) अंगूर
(B) केला
(C) बेर
(D) पपीता
उत्तर - (C) बेर

निर्देश - निम्नलिखित पोस्टर को देखकर प्रश्नों के उत्तर में सही विकल्प पर गोला लगाइए -

Use_of_water

प्र. 5 - पोस्टर में क्या संदेश दिया गया है?
(A) वायु प्रदूषण का।
(B) मृदा प्रदूषण का।
(C) जल संरक्षण का।
(D) जल संरक्षण का।
उत्तर - (C) जल संरक्षण का।

प्र. 6 - 'पानी' शब्द का पर्यायवाची क्या होगा?
(A) जलज
(B) नीर
(C) नीरज
(D) पंकज
उत्तर - (B) नीर

प्र. 7 - दिए गए पोस्टर में पानी का उपयोग-
(A) व्यर्थ हो रहा है।
(B) सार्थक हो रहा है।
(C) मितव्ययी हो रहा है।
(D) संरक्षण हो रहा है।
उत्तर - (A) व्यर्थ हो रहा है।

प्र. 8 - आपके अनुसार निम्नलिखित में से अच्छी आदत कौन-सी है?
(A) नल खोलकर ब्रश करना।
(B) नल खुला छोड़कर फोन पर बात करना।
(C) बाल्टी में पानी भरकर नहाना।
(D) बहते हुए पानी पर ध्यान न देना।
उत्तर - (C) बाल्टी में पानी भरकर नहाना।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 से 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडलAnswer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
3. Modal Answer Sheet 6th English

लघु उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 9-13)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र. 9 - निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए-
जरूरत = आवश्यकता।
किताब = पुस्तक।
पेन = लेखनी, कलम।
स्कूल = विद्यालय, पाठशाला।

प्र. 10 - निम्नलिखित शब्दों को वाक्य में प्रयोग कीजिए-
चमक - धातु की चमक पर ही उसकी कीमत होती है।
पुरस्कार - दौड़ में प्रथम आने पर राजू को पुरस्कार मिला।

नीचे दिए गए वार्तालाप को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
कुलदीप : "माँ तुम सुनती तो हो नहीं। बड़े जोर का तूफान आया है। नदियों में बाढ़ आ गई है। स्कूल में मास्टर जी कह रहे थे, गाँव-के-गाँव बह गए। सैकड़ों आदमी मर गए। जानवरों का तो कहना ही क्या? बस चारों तरफ हाहाकार मचा है, मकान गिर पड़े हैं। मास्टर जी ने कहा है कि हमें लोगों की मदद करनी चाहिए, वहाँ जाना चाहिए, उनको कपड़े और पैसे देना चाहिए।"
माँ : "सुना तो मैंने भी है कि जोर की बाढ़ आई है, पर इतना नुकसान हो गया, यह किसी ने नहीं बताया था।"
कुलदीप : "नदी का सारा पानी गाँव में भर गया है और नदी अभी भी बढ़ रही है। जो युवक हैं और स्वस्थ हैं वे वहाँ जाकर लोगों को बचाने का काम करें। ऐसा कहा गया है। मैं जा रहा हूँ।"

प्र. 11 - उक्त वार्तालय में किस घटना का उल्लेख किया गया है?
उत्तर- उक्त वार्तालय में भयंकर बाढ़ आने की घटना का उल्लेख किया गया है।

प्र. 12 - बाढ़ के कारण लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा था?
उत्तर- बाढ़ के कारण गाँव के गाँव बह गए थे। सैकड़ों आदमी और कई जानवर मर गए। इसके अलावा बहुत सारे मकान ध्वस्त हो गए। चारों तरफ बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ था।

प्र. 13 - किसी आपदा के समय हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर - किसी भी आपदा के समय हमें मानवता को ध्यान में रखते हुए सदैव दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मदद शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रुप से की जा सकती है। मदद करने से आपदा से में फंसे लोगों को काफी राहत मिल जाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 14-16)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 14 - जन्मदिन पर पिताजी की ओर से दिए आमंत्रण को पढ़ें तथा उसमें अपना नाम, पिता जी का नाम, स्थान, जन्म तिथि और आमन्त्रित व्यक्ति का नाम भरें।
आमंत्रण पत्र
मान्यवर,
ईश्वर की असीम अनुकंपा से मेरे/मेरी पावनी प्रवी (पुत्र/ पुत्री का नाम) का 10 वाँ जन्मदिन दिनांक 14/01/2022 को मनाया जा रहा है, जिसमें हम आप की दीर्घायु के लिए सत्संग का आयोजन कर रहे हैं।आयोजन में आपकी सपरिवार उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
स्थान - शुक्रवारी चौक
सिवनी

-------------------------दर्शनाभिलाषी
------------------------- RF Temre
--------------------- (पिताजी का नाम)
प्रति,
मोहनलाल शर्मा
बरघाट (सिवनी)

प्र. 15 - अपने विद्यालय में दिनांक 10/02/21 से 11/02/21 तक आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव और उसमें भागीदारी के लिए बाल केबिनेट में संस्कृति मंत्री की ओर से एक सूचना लिखिए-
उत्तर-
प्रति,
समस्त सहपाठी,
शास. माध्य. शाला, xyz (यहाँ विद्यार्थी अपनी शाला का नाम लिखें)
आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि अपने विद्यालय में दिनांक 10/02/2021 से 11/2/2021 तक दो दिवस में 'शालेय वार्षिक उत्सव' मनाया जाना है। इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएँगे। जिन प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देना है तो वे अपना नाम बाल कैबिनेट के सदस्य सुरेश परते के पास अपना नाम दिनांक 05/02/ 2021 तक दर्ज कराएँ, ताकि सूची तैयार की जा सके।
संस्कृति मंत्री
पावनी प्रवी

प्र. 16 - बाल पत्रिका, पुस्तकालय ,अखबार आदि से पढ़ी गई किसी कहानी को अपने शब्दों में लिखिए तथा उससे आपको क्या सीख मिली ये भी लिखिए-
उत्तर - एक गाँव में एक किसान रहता था, उसके चार बेटे थे। किसान बहुत सुखी था। उसके बेटे भी बहुत सुखी थे। समय बीतता गया, किसान बूढ़ा हो गया। वह बिस्तर पर पड़ा पड़ा रहने लगा। एक दिन किसान को महसूस हुआ कि वह अब परलोक सिधार सकता है। तो उसने अपने बेटों को कुछ सीख देने के लिए अपने पास बुलाया और कहा - "बेटों अब मेरे जाने का समय हो चुका है, तुम आज तक जिस प्रकार मिलजुल कर रहते आए हो, उसी तरह रहना।" किसान ने अपने बेटों से कहा कि तुम सभी एक-एक लकड़ी लेकर आओ। सभी बेटों ने एक-एक लकड़ी ले आया। तब किसान ने उन लकड़ियों को अपने पास रखा और बड़े बेटे से एक एक कर लकड़ी देकर कहा - "इसे तोड़ो।" बड़े बेटे ने बड़े आसानी से उन लकड़ियों को तोड़ दिया। पुनः बेटों से एक-एक लकड़ियाँ और मंगवाई। इस बार किसान ने उन चारों लड़की लकड़ियों को एक साथ रस्सी से बाँध दिया। अब बारी बारी से प्रत्येक बेटे को तोड़ने के लिए कहा। किसी ने भी उन चारों लकड़ियों के गट्ठर को नहीं तोड़ पाया। तब किसान ने कहा - "बेटों एकता में शक्ति है। देखो! ये चारों लकड़ियाँ बँधी हुई हैं, इन्हें तुमने नहीं तोड़ पाया। जबकि अलग-अलग लकड़ी को आसानी से तोड़ दिया। इसी तरह तुम चारों मिलजुलकर एक साथ, एक बनकर रहोगे तो तुम्हारा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेगा। इस तरह किसान ने अपने बेटों को 'एकता में शक्ति' का पाठ पढ़ाया।
कहानी से शिक्षा - इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि "एकता में शक्ति होती है।" हमें अपने सगे संबंधियों के साथ मिलजुल कर ही रहना चाहिए।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 से 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
3. कक्षा4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
4. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
5. Modal Answer Sheet 5th English
6. Modal Answer Sheet General English Class 3rd

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe