विषय- गणित कक्षा- 6 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022
महत्वपूर्ण निर्देश–
1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न– वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेगें।
खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1-8)
निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे लिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1 - घनाकार डिब्बे में सतह होती है-
(A) 5
(B) 6
(C) 6
(D) 7
उत्तर- (B) 6
प्रश्न 2 - एक विद्यालय के 405 बच्चे कैंप में गए। हर तंबू में 5 बच्चों को ठहराया गया तो कुल तंबुओं की जरूरत होगी-
(A) 83
(B) 80
(C) 81
(D) 82
उत्तर - (C) 81
प्रश्न 3- छायांकित भाग का दशमलव में मान है।
(A) 0.40
(B) 0.30
(C) 0.25
(D) 0.20
उत्तर- (D) 0.20
प्रश्न 4- 3/5 का तुल्य भिन्न है-
(A) 6/10
(B) 6/5
(C) 9/10
(D) 12/5
उत्तर- (A) 6/10
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
प्रश्न 5 - निम्न क्रम में अगली संख्या है-
100, 300, 500 ............
(A) 600
(B) 700
(C) 800
(D) 900
उत्तर- (B) 700
प्रश्न 6 - यदि एक ड्रम 9 बाल्टी पानी से भर जाता है तो 108 बाल्टी पानी कितने ड्रम के बराबर होगा-
(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 13
उत्तर- (C) 12
प्रश्न 7 - घड़ी में 3:00 बजे की स्थिति में उनकी दोनों सुइयों (घंटा एवं मिनट) के बीच बनने वाला कौन है-
(A) ऋजु कोण
(B) अधिक कोण
(C) न्यून कोण
(D) समकोण
उत्तर- (D) समकोण
प्रश्न 8 - निम्न में से कौन सी संख्या 'पाँच हजार पचपन' है-
(A) 5055
(B) 5005
(C) 5505
(D) 5050
उत्तर - (A) 5055
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.9-13)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के हल लिखिए-
प्रश्न 9 - रहीम के पास 8, 9, 6,7 चार संख्या कार्ड हैं। इन सभी कार्डो का उपयोग करते हुए वह 4 अंकों की कौन सी सबसे बड़ी संख्या एवं सबसे छोटी संख्या बना सकता है?
उत्तर- सबसे बड़ी संख्या - 9876
सबसे छोटी संख्या - 6789
प्रश्न 10 - एक फुटबॉल स्टेडियम में 8300 लोगों के बैठने की क्षमता है परंतु हर चौथी सीट पर लोगों को बैठाने का निर्देश प्राप्त हुए हैं, इस निर्देश के अनुसार अब कितने लोगों को स्टेडियम में बिठाया जा सकता है?
हल - स्टेडियम में सीटों की संख्या = 8300
हर चौथी सीट पर एक व्यक्ति बैठने का अर्थ है-
स्टेडियम की एक चौथाई सीटों पर बैठना।
अतः 8300 का 1/4
8300 ÷ 4
2075
उत्तर- 2075 लोगों को स्टेडियम में बिठाया जा सकता है।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
प्रश्न 11 - यदि किसी बगीचे में कुल 200 पेड़ हैं। और इनमें से 3/5 भाग आम के पेड़ है तो बगीचे में दूसरे कितने पेड़ होंगे?
हल - कुल पेड़ = 200
200 का 3/5
600 ÷ 5
120
उत्तर- बगीचे में 120 दूसरे कितने पेड़ होंगे।
प्रश्न 12 - एक पोस्टर को सचिन ने दीवार पर चिपकाया है। पोस्टर की लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर है तो पोस्टर द्वारा दीवार के कितने क्षेत्र को घेरा गया है?
हल - पोस्टर की लंबाई = 12 मीटर
पोस्टर की चौड़ाई = 10 मीटर
अतः पोस्टर आयताकार है।
सूत्र - आयत का क्षेत्रफल = लंबाई×चौड़ाई
=12×10 = 120 वर्ग मीटर
पोस्टर का जितना क्षेत्रफल होगा वह दीवार का उतना ही क्षेत्र घेरेगा।
उत्तर - 120 वर्ग मीटर
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
प्रश्न 13 - एक वर्ग का परिमाप 16 सेंटीमीटर है यदि प्रत्येक भुजा की लंबाई 4 सेंटीमीटर बढ़ा दी जाए तो वर्ग का परिमाप होगा?
हल - वर्ग का परिमाप = 16 सेंटीमीटर
सूत्र - वर्ग की एक भुजा = परिमाप/4
= 16÷4 = 4
अब वर्ग की प्रत्येक भुजा को 4 सेंटीमीटर बड़ा देने पर भुजा की माप होगी = 4+4=8 सेमी
सूत्र - वर्ग का परिमाप = भुजा×4
8×4= 32 सेमी
उत्तर- 32 सेमी
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)
प्रश्न 14 - ककड़ी और गाजर का प्रति किलोग्राम मूल्य दिया गया है। इसके अनुसार 3 व 1/2 किलोग्राम ककड़ी और 2 व 1/2 किलोग्राम गाजर का मूल्य क्या होगा?
ककड़ी ₹ 16 प्रति किलोग्राम
गाजर ₹ 22 प्रति किलोग्राम
हल - 3 व 1/2 = 3.5 किलो ग्राम
ककड़ी कि दाम = ₹ 16 प्रति किलोग्राम
अतः 3.5×16 = 56. 0 रूपये
2 व 1/2 = 2.5 किलोग्राम
गाजर का दाम = ₹ 22 प्रति किलोग्राम
अतः 2.5×22 = 55. 0 रूपये
दोनों का योग = 56 + 55 = 111
उत्तर - ₹ 111
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
प्रश्न 15 - अनिल ने मकान बनाने के लिए कर्ज लिया। उसे 2 साल तक हर महीने 2200 रूपये देने हैं। बताइए 2 साल पूरे होने तक वह कितने रुपए लौटा चुका होगा?
हल - 1 वर्ष = 12 माह
अतः 2 वर्ष = 2 × 12 = 24 माह
एक माह में लौटाए जाने वाली राशि = 2200
इसलिए 24 माह में 2200 × 24
= 52,800
उत्तर- कुल राशि 52,800 लौटाएगा।
प्रश्न 16 - एक दुकानदार के पास 3345 किलोग्राम प्याज है। वह उन्हें 20 बोरों में बराबर-बराबर रखता है। प्रत्येक बोरे में रखे गये प्याज का वजन कितना होगा तथा शेष प्याज का वजन कितना होगा?
हल - कुल प्याज = 3345
बोरों की संख्या = 20
एक बोरी में प्याज की मात्रा = 3345÷20
20)3345(167
- 20
–––––
134
-120
-––––-
145
140
–––––
005
भागफल = 167 शेष = 5
उत्तर- 167 किग्रा एक बोरे में आएगी
5 किलोग्राम प्याज से बच जाएंगे।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments