An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास) || कक्षा-5 भाषा भारती || Path 7 Dashahara

पाठ का सारांश

पाठ के प्रारंभ में दशहरा मैदान के सजीव दृश्यों का चित्रण है। रावणादि के पुतलों का दहन के पश्चात रघुनंदन अपने बच्चे दीपा, दिनेश और अनुश्री के साथ घर लौटते हैं। घर पर टीवी के दृश्यों को देखते हुए रघुनंदन अपने बच्चों को मैसूर (कर्नाटक), गुजरात, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), महाराष्ट्र, कोटा (राजस्थान), जबलपुर (म.प्र.) के दशहरा के दृश्यों के बारे में जानकारी देते हैं।
दशहरा क्यों मनाया जाता है? इस पर रघुनंदन भगवान राम की कथा बताते हुए रावण वध का वर्णन करते हैं और बच्चों को शक्ति पूजा के 9 दिनों नवरात्रि पर्व की जानकारी देते हैं। साथ ही क्रान्तिकारी रामप्रसाद 'बिस्मिल' द्वारा कहे गए शब्द- "विजयादशमी साहस और संकल्प का महापर्व है।" बताते हैं। इस तरह इस पाठ से दशहरा पर्व की जानकारी मिलती है।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द

अभ्यास (प्रश्नोत्तर)

बोध प्रश्न
1. निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए–
अखाड़ा = शस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र।
परिधान = पोशाक, पहनने के वस्त्र।
देशद्रोही = देश के विरुद्ध कार्य करने वाले गद्दार।
धूमधाम = तड़क-भड़क, बहुत अधिक तैयारी।
प्रदर्शन = दिखाना।
गरबा नृत्य = गुजरात राज्य का एक लोक नृत्य।
मलखम्भ = लकड़ी का एक विशेष प्रकार का खम्भा जिस पर चढ़कर लोग करतब दिखाते हैं।
संकल्प = दृढ़ निश्चय, प्रतिज्ञा।
दहन = जलाना।
दशहरा = विजयादशमी (हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार)
मनोरम = सुन्दर।
ज्येष्ठ = बड़ा।
प्रतिरूप = मूर्ति, एक जैसा स्वरूप।
दुष्प्रवृत्ति = बुराई।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए–
(क) दशहरे का मेला देखने कौन-कौन गए?
उत्तर - अपने पिता रघुनन्दन के साथ दीपा, दिनेश और अनुश्री दशहरे का मेला देखने गए।

(ख) किन-किन स्थानों का दशहरा दर्शनीय होता है?
उत्तर- भारत में मैसूर (कर्नाटक), गुजरात, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), महाराष्ट्र, कोटा (राजस्थान) और जबलपुर (मध्य प्रदेश) जैसे स्थलों का दशहरा दर्शनीय होता है।

(ग) श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?
उत्तर- भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सभी मर्यादाओं का पालन किया। यहाँ तक कि लंकेश्वर रावण से युद्ध के दौरान भी उन्होंने धर्म व नीति की मर्यादा को नहीं लाँघा इसलिये उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है।

(घ) विजयादशमी क्यों मनाई जाती है?
उत्तर- भगवान श्रीराम ने विजयादशमी के दिन अत्याचारी रावण का वध कर उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसीलिए हर वर्ष इस दिन को विजयादशमी (दशहरा) के रूप में मनाया जाता है।

(ङ) माँ जगदम्बे ने किन-किन राक्षसों का वध किया?
उत्तर- माँ जगदम्बे ने शुम्भ-निशुम्भ एवं आसुरी सेना सहित कई राक्षसों का वध किया।

(च) मैसूर के दशहरे का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - कर्नाटक प्रान्त के मैसूर का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है। सजे हुए हाथी पर मैसूर के महाराजा की सवारी निकलती है। रंगीन आतिशबाजी होती है। पूरा शहर भव्य प्रतीत होता है। रावण, मेघनाद एवं कुम्भकर्ण के पुतले दहन किये जाते हैं।

(छ) क्रान्तिकारी रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने दशहरे के महत्व के बारे में क्या कहा है?
उत्तर- क्रान्तिकारी रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने दशहरे के महत्व के बारे में कहा था- कि "विजयादशमी साहस और संकल्प का महापर्व है परन्तु इस ऊर्जा का प्रयोग जातिवाद, आतंकवादियों और देशद्रोहियों को नष्ट करने में होना चाहिए न कि अपनों के प्रति।"

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
(क) दशहरे को ही विजयादशमी भी कहते हैं।
(ख) गुजरात में रंग-बिरंगे परिधान पहनकर गरबा नृत्य होता है।
(ग) माँ भगवती ने शुम्भ निशुम्भ नामक असुर का वध किया।
(घ) रावण के पुत्र का नाम मेघनाद था।
(ङ) सीता का हरण लंका के राजा रावण ने किया था।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) | Answer sheet 5th Hindi Half yearly exam

इस भाग में कक्षा पांचवी विषय हिंदी प्रथम भाषा अर्द्ववार्षिक परीक्षा 2024-25 की मॉडल आंसर शीट दी गई है।

Read more

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe