An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



CM rise शिक्षक चयन परीक्षा हेतु पर्यावरण अध्ययन के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न (कक्षा-3 पाठ 2 पौधों की परी)

डाउनलोड करें।
CM Rise School Teachers Exam Admit Card

प्रश्न 1– पौधों के बारे में बच्चों को जानकारी निम्न में से किस खेल के माध्यम से देना ज्यादा लाभकारी नहीं है?
(A) छुपन छुपाई (लुकाछिपी)।
(B) पौधों की परी।
(C) टिप्पू
(D) अंताक्षरी
उत्तर– (C) टिप्पू।
टीप– बच्चों को पौधों के बारे में छुपन छुपाई (लुकाछिपी), पौधों की परी, अंताक्षरी जैसे मनोरंजक खेलों के माध्यम से सहज तरीक़े से जानकारी दी जा सकती है।

प्रश्न 2– 'पौधों की परी' जैसे खेल के माध्यम से बच्चे क्या नहीं सीखेंगे?
(A) पौधों की विविधता।
(B) पौधों की भोजन बनाने की क्रिया।
(C) पौधों का वर्गीकरण।
(D) पौधों की विशेषताएँ।
उत्तर– (B) पौधों की भोजन बनाने की क्रिया।

प्रश्न 3– पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्न में से कौन सी गतिविधि सबसे अधिक उपयुक्त है?
(A) विभिन्न प्रकार के गिरे हुए पत्तों को इकट्ठा कर नाम जानना।
(B) पौधों से पत्ते तोड़कर नामों की सूची तैयार करना।
(C) कक्षा में पौधों के नामों की सूची बनवाना।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर– (A) विभिन्न प्रकार के गिरे हुए पत्तों को इकट्ठा कर नाम जानना।

प्रश्न 4– पर्यावरण से संबंधित कोई कविता का प्रयोग किस तरह किया जाना सबसे उपयुक्त है?
(A) बच्चे कविता को याद कर ले।
(B) सभी बच्चे साथ साथ गाएँ।
(C) कविता को अपनी नोटबुक में अंकित करें।
(D) कविता का भावार्थ खोजें।
उत्तर– (B) सभी बच्चे साथ साथ गाएँ।

प्रश्न 5– हरे-हरे और गीले, ढीले,
लाल, बैंगनी और कुछ पीले।
तरह-तरह के होते पत्ते,
बड़ी तरह के होते पत्ते।
उक्त कविता कक्षा तीसरी के आसपास (पर्यावरण अध्ययन) पुस्तक में दी गई है इसके लेखक हैं–
(A) विजेंद्र पाल सिसोदिया
(B) श्री प्रसाद
(C) निधि अग्रवाल
(D) हरीश निगम
उत्तर– (A) विजेंद्र पाल सिसोदिया

इस 👇 बारे में भी जानें।
cm rise शिक्षक चयन हेतु पर्यावरण विषय के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 6– कक्षा तीसरी की आसपास (पर्यावरण अध्ययन) पाठ्यपुस्तक में विभिन्न प्रकार के पौधों की पत्तियों से जानवरों के चित्र बनाए गए हैं। यह चित्र किस कलाकार की कलाकारी से प्रेरित है?
(A) नारायण श्रीधर बेंद्रे।
(B) विष्णु भटनागर।
(C) अमृत लाल वेगड।
(D) विष्णु चिंचालकर।
उत्तर– (D) विष्णु चिंचालकर।

प्रश्न 7– पौधों की विशेषताओं के बारे में बच्चों को जानकारी देने हेतु ज्यादा महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं है–
(A) कागज पर मोमी कलर की सहायता से
पत्तियों, तनों आदि की छाप उतारना।
(B) घर की चीजों पर फूल पत्तियों की डिजाइन खोजना।
(C) घर के बुजुर्गों से पेड़ पौधों के बारे में जानकारी लेना।
(D) पुस्तकों से पेड़ पौधों के चित्र देखकर सूची तैयार करना।
उत्तर– (D) पुस्तकों से पेड़ पौधों के चित्र देखकर सूची तैयार करना।

प्रश्न 8– प्रारंभ से ही बच्चों में पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना आवश्यक है। निम्न में से एक उद्देश्य नहीं है।
(A) भविष्य में पेड़-पौधों की सुरक्षा कर सके।
(B) पेड़-पौधों के महत्व को जान सके।
(C) उपयोगी एवं अनुपयोगी पेड़ों में अंतर कर सकें।
(D) पेड़ पौधों की उपयोगिता जान सके।
उत्तर– (C) उपयोगी एवं अनुपयोगी पेड़ों में अंतर कर सकें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यालय Udise कैसे भरें

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

प्रश्न 9– पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए बच्चों को किसी एक पेड़ से रिश्ता बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए आवश्यक है। इस हेतु बच्चों को करने को कहना होगा –
(A) प्रति दिवस पेड़ों को पानी दे।
(B) उनकी देखभाल करें।
(C) बारीकी से निरीक्षण करें।
(D) उपर्युक्त सभी।
उत्तर– (D) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 10– पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करने के लिए बच्चों को किसी पेड़ से दोस्ती करने के लिए कहा जाए। इस गतिविधि में कौन सी बात कम महत्व की है?
(A) पेड़ की टेढ़ी-मेढ़ी शाखाओं को काटना।
(B) वह पेड़ फूल या फल देता है पता लगाना।
(C) पेड़ के पत्ते कैसे हैं विवरण लिखना।
(D) पेड़ पर कौन-कौन से पक्षी, जानवर रहते हैं पता लगाना।
उत्तर– (A) पेड़ की टेढ़ी-मेढ़ी शाखाओं को काटना।

इस 👇 बारे में भी जानें।
हिन्दू विधि एवं दर्शन क्या है? इसका स्वरूप

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को अवश्य देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसम्बंध || सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्‌देश्य || वैकल्पिक प्रश्न

इस लेख में पर्यावरण शिक्षा के शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध को स्पष्ट किया गया है।

Read more

Paryavaran Shiksha ke Sutra and Dayitva | पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व | Teachers selection CTET and TET exam

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं TET and CTET की तैयारियों हेतु पर्यावरण शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe