Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

अब कक्षा 1 से 5 के विद्यालय भी इन शर्तों पर खुलेंगे || Classes 1 to 5 schools open

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

अब कक्षा 1 से 5 के विद्यालय भी इन शर्तों पर खुलेंगे || Classes 1 to 5 schools open

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल-462004 के आदेशानुसार मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के़ पत्र में जो कहा गया है उसका विवरण इस प्रकार है।

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल-462004 के आदेश क्रमांक एफ 44-4 / 2020 / 20-2 भोपाल, दिनांक 13/9/2021 के अनुसार मध्य प्रदेश की कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएँ भी अब प्रारंभ की जा रही हैं। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के़ पत्र में जो कहा गया है उसका विवरण इस प्रकार है–

कोविड 19 महामारी के कम होते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन एतद् द्वारा विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.08.2021 के अनुक्रम में दिनॉक 20 सितम्बर 2021 से स्कूल एवं छात्रावास प्रारंभ करने के संबंध में निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते हैं–

1. स्कूलों में प्राथमिक स्तर की कक्षा 1 से 5 की कक्षाएँ कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ किये जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

2. कक्षा 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के शत प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए छात्रावास संचालित किये जाने को कहा गया है। कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों को भी छात्रावास की सुविधा इस शर्त के आधार पर उपलब्ध कराई जाने को कहा गया है कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो।

3. प्रदेश में संचालित समस्त आवासीय विद्यालय कक्षा 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के लिए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जाने को कहा गया है। कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों के लिए भी छात्रावास इस शर्त के आधार पर खोले जा सकते है कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो।

4₁ जिला अंतर्गत संचालित स्कूलों / छात्रावासों / आवासीय विद्यालयों को खोले जाने के प्रस्ताव पर प्रथमतः जिला आपदा प्रबंधन समिति से सहमति लेने को कहा गया है।

ऑनलाइन आवेदन हेतु नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक कीजिए
NAS परीक्षा हेतु हिन्दी - Class 5 हिन्दी ऐसे हल करें अनुच्छेद एवं नोटिस

5. शालाओं के संचालन हेतु निम्नलिखित शर्तों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा–
(i) अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय / छात्रावास में उपस्थित हो सकेंगे।
(ii) स्कूलों में भारत सरकार / राज्य स्तर से समय समय पर जारी एस.ओ.पी. (Standard Operating Procedure) एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
(iii) शालाओं एवं छात्रावासों में कार्यरत समस्त स्टॉफ को टीके का कम से कम 01 डोज़ लगा हो। यदि किसी स्टॉफ द्वारा एक भी डोज़ नहीं लगवाया गया हो तो संबंधित को तत्काल टीकाकरण करवाना होगा।
(iv) शालाओं में कक्षावार नियत दिवसों के अतिरिक्त अन्य दिवसों में डिजिटल माध्यम से ऑन लाईन कक्षाएं पूर्ववत संचालित की जा सकेंगी।

6. दूरदर्शन एवं व्हाटसएप ग्रुप पर शैक्षिक सामग्री का प्रसारण पूर्वबत जारी रहेगा।
इस तरह से मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 20 सितंबर 2021 से विद्यालय प्रारंभ करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आप विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो भी देख सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग का दिशानिर्देश नीचे दिया गया है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. smc सदस्य संख्या एवं उनका अनुपात
2. smc गठन हेतु वंचित एवं कमजोर वर्ग के परिवार
3. smc गठन हेतु पालकों को आमंत्रण सह सूचना कैसे भेंजें
4. एसएमसी गठन की तिथियाँ चेंज

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 45

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 75

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us