Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

'गज़ल' क्या है ? (एक पद्यात्मक रचना) | What is 'Gajal' Hindi Padya Sahitya


'गज़ल' क्या है ? (एक पद्यात्मक रचना) | What is 'Gajal' Hindi Padya Sahitya

फारसी या उर्दू में प्रेंम विषयक काव्य गीत 'गज़ल' कहलाती है।

फारसी या उर्दू में प्रेंम विषयक काव्य गीत 'गज़ल' कहलाती है।
गज़ल अरबी का शब्द है। ग़ज़ल में प्रेंम भावनाओं का चित्रण होता हैं। गज़ल ऐसी पद्यात्मक रचना होती है, जिसमें नायिका के सौन्दर्य एवं उसके प्रति उत्पन्न प्रेंम का वर्णन होता है।
गज़ल वही अच्छी होती है जिसमें असर और मौलिकता हो, जिसे पढ़ने वाला यह समझे कि यह उन्हीं की दिली बातों का वर्णन है।

प्रायः ग़ज़ल का हर शेर स्वयं में पूर्ण होता है, इसके दो बराबर टुकड़े होते है। जिसको 'मिसरा' कहते हैं।
हर शेर के अन्त में जितने शब्द बार-बार आएँ उनको 'रदीफ' कहा जाता है 'रदीफ' के पहले के एक ही आवाज वाले शब्दों को 'काफिया' कहते है।
उदाहरण–
पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने हैं,
जाने न जाने गुल ही न जाने बाग तो सारा जाने है।
इसमें 'जाने है'- रदीफ है और 'हमारा सारा' काफिया है।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ
7. विराम चिन्हों का महत्व
8. पूर्ण विराम का प्रयोग कहाँ होता है || निर्देशक एवं अवतरण चिह्न के उपयोग
9. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर भाषा में इनकी उपयोगिता
10. प्रेरणार्थक / प्रेरणात्मक क्रिया क्या है ? इनका वाक्य में प्रयोग
11. पुनरुक्त शब्द एवं इसके प्रकार | पुनरुक्त और द्विरुक्ति शब्दों में अन्तर

हिन्दी के कवियों में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने गजल कही, उसकी भाषा खड़ी बोली है, जो उर्दू के समीप है। जयशंकर प्रसाद की 'भूल' शीर्षक कविता इसी पद्धति की है। निरालाजी ने ग़ज़ल की शैली अपनाई है। दिनकर जी ने इसे सजाया सँवारा है।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

अनुतान क्या है? अनुतान के उदाहरण एवं प्रकार || हिन्दी भाषा में इसकी महत्ता || Hindi Bhasha and Anutan

अनुतान क्या है? अनुतान के उदाहरण एवं प्रकार || हिन्दी भाषा में इसकी महत्ता || Hindi Bhasha and Anutan

अनुतान के प्रयोग से शब्दों या वाक्यों के भिन्न-भिन्न अर्थों की अनुभूति होती है। भाषा में अनुतान क्या होता है? अनुतान के उदाहरण, प्रकार एवं इसकी महत्ता की जानकारी पढ़े।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post