An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसर शीट (उत्तर सहित प्रश्न) पर्यावरण अध्ययन अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 कक्षा- 5 || Environmental study Model Answer

निर्देश― 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)

निर्देश- प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिये गये है। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। प्रत्येक प्रश्न के लिये । अंक निर्धारित है।
प्र-1. 💧 दिए गए चित्र से हमें क्या संदेश मिल रहा है?
(A) वन संरक्षण
(B) जल संरक्षण
(C) मृदा संरक्षण
(D) वन्य प्राणी संरक्षण
उत्तर― (B) जल संरक्षण

प्र-2. रवि की माँ ने मिठाई कस कर बन्द होने वाले (एयरटाइट) डिब्बे में रखी एवं रवि ने मिठाई साधारण मिठाई वाले गत्ते के डिब्बे में रखी। दूसरे दिन रवि ने देखा कि बहुत सारी चीटियाँ रवि के गत्ते वाले डिब्बे में एकत्र हो गई हैं, इससे चीटियों की किस विशेषता का पता चलता है।
(A) चीटियों में सूंघने की क्षमता तीव्र होती है।
(B) चीटियाँ अपना भोजन ले जा सकती हैं।
(C) चीटियों का रंग काला होता है।
(D) चीटियाँ बहुत छोटी होती हैं।
उत्तर― (A) चीटियों में सूंघने की क्षमता तीव्र होती है।

प्र-3. राजू के पास कुछ चीजें थी जिसे राजू ने पानी से भरे टब में डालकर देखा तो कुछ चीजें पानी में डूब गई आप बताएँ कौन-सी वस्तु पानी में डूब गई होगी।
(A) सूखी पत्ती
(B) कागज
(C) सुई
(D) माचिस की तीली
उत्तर― (C) सुई

प्र-4. चित्र में दिया गया वाद्ययंत्र बनाने में निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?
बीन 🎷🍭
(A) बाँस
(B) सूखा कदू
(C) सूखी लौकी
(D) प्लास्टिक पाइप
उत्तर― (C) सूखी लौकी

प्र-5. सोनू ने चार जगह चने अंकुरित करने के लिए रखे। इनमें से कौन से चने अंकुरित होंगे?
(A) कई दिनों तक पानी में डुबाकर रखे हुए चने।
(B) भिगोकर गीले कपड़े में लपेटकर रखे हुए चने।
(C) धोकर धूप में रखे हुए चने।
(D) उबालकर फ्रिज में रखे हुए चने।
उत्तर― (B) भिगोकर गीले कपड़े में लपेटकर रखे हुए चने।

रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)

निर्देश- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 1 अंक निर्धारित है।
प्र-6 साँप के बाहरी कान नहीं होते हैं वह बीन की धुन को ..... से सुन पाता है।
प्र-7 आजकल स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ....... कार्ड बनाए जा रहे हैं।
प्र-8 मामिडी तान्ड्रा को ........... कहा जाता है।
प्र-9 प्लास्टिक को खाली बॉटल पानी में ......... है।
प्र-10 दीपा की दादी ने कच्चे आम का बहुत चटपटा ....... बनाया है, जो वे साल भर खाने के साथ खा सकती है।
उत्तर― प्र-6 त्वचा
प्र-7 स्वास्थ्य
प्र-8 आम पापड़
प्र-9 तैरती
प्र-10 अचार

अति लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 11-16)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 वाक्य में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11 ऐसे दो पक्षियों के नाम लिखिए जो अपना भोजन हमसे चार गुना दूरी से देख पाते हैं?
उत्तर― (1) बाज (2) गिद्ध

प्र-12 पर्वतारोहण में इस्तेमाल की जाने वाली किन्हीं दो सामग्रियों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) हुक (2) रस्सी

प्र-13 मारिया की अम्मा पीने का पानी कुँए से भरकर लाती हैं आपके आसपास पानी कहाँ-कहाँ से लिया जाता है? दो स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) हैण्डपम्प (2) ट्यूबवेल

प्र-14 साँप के जहर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) कैसे बनाई जाती है?
उत्तर― साँप के जहर को खत्म करने वाली दवाई (सीरम) साँप के जहर से ही बनाई जाती है

प्र-15 निम्नलिखित में से सुखाकर रखी जाने वाले खाद्य सामग्रियों को छांटकर लिखिए-
अचार, चिप्स, पापड़, मुरब्बा, शर्बत
उत्तर― चिप्स, पापड़

प्र-16 आपके स्कूल व आसपास बारिश का पानी गिरने के बाद कहाँ जाता है?
उत्तर― हमारे स्कूल व आसपास बारिश का पानी गिरने के बाद नदी एवं तालाब में जाता है।

लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 17-22)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 35 से 50 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17 वर्ग पहेली में से मच्छरों द्वारा होने वाली 3 बीमारियों के नाम खोजकर लिखिए।
ला ल प चि प क
त न व क रा ल
डें गू र न त प
म न स गु म त
क प ड़ा नि क र
म ले रि या न ल
उत्तर― (1) डेंगू (2) मलेरिया (3) चिकनगुनिया

प्र-18 राजू की दादी उसे क्यों कहती हैं कि खाना धीरे-धीरे चबाकर खाओ?
उत्तर― खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने से भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है जिससे पेट में पचाने में आसानी होती है। इसलिए राजू की दादी उसे खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने को कहती है।

प्र-19 आपके घर आज पानी नहीं आया। आप कौन-कौन से कार्य नहीं कर पाएँगे? कोई तीन कार्य लिखिए।
उत्तर― (1) आज हम स्नान नहीं कर पाएंगे।
(2) कपड़े नहीं दो पाएंगे।
(3) भोजन नहीं बन पाएगा।

प्र-20 पर्वतारोहण के समय एक ग्रुप लीडर की कोई तीन जिम्मेदारियाँ लिखिए।
उत्तर― (1) ग्रुप लीडर सबसे पीछे चलते हुए मार्गदर्शन करेगा।
(2) टीम के सदस्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनकी पूर्ति करने का प्रयास करेगा।
(3) सदस्यों का उत्साहवर्धन करेगा।

प्र-21 गोपाल की मौसी ने उसे एक टॉफी दी जिसका स्वाद बिल्कुल संतरे के समान था। गोपाल को स्वाद का पता किस अंग से चला? हम और कौन-कौन से स्वाद पहचान पाते हैं?
उत्तर― गोपाल को टाफी के स्वाद का पता जीभ से चला। हम खट्टा, मीठा, नमकीन, कड़वा, कसैला स्वाद पहचान पाते हैं।

प्र-22 पानी में घुलने वाली तथा पानी में नहीं घुलने वाली 3-3 वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर― पानी में घुलने वाली वस्तुएँ ― नमक, शक्कर, सोडा
पानी में नहीं घुलने वाली वस्तुएँ ― कोयला, पत्थर, ईंट

दीर्घउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 23-26)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 75 से 100 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23 (A) किसी बीज के अंकुरण से पौधा बनने की विभिन्न अवस्थाओं का चित्र बनाइए।
उत्तर― 🥜, 🌱, 🌿, 🌳

(B) अंकुरण के लिए आवश्यक परिस्थितियों को लिखिए।
उत्तर― अंकुरण के लिए निम्नलिखित आवश्यक परिस्थितियों हैं ―
1. पर्याप्त नमी (जल) हो।
2. पर्याप्त सूर्य का प्रकाश प्राप्त होता हो।
3. पर्याप्त मात्रा में वायु प्राप्त होती हो।

प्र-24 सोचिए और लिखिए-
(A) बछेन्द्री पाल ने चोटी पर तिरंगा क्यों गाड़ा होगा?
उत्तर― जब किसी भी देश का कोई नागरिक किसी साहसिक कार्य में विजय प्राप्त करता है तब अपने देश का नाम रोशन करने के लिए अपने देश के ध्वज को लहराता है।
बछेंद्री पाल ने भी एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का साहित्यिक कार्य पूरा किया था। जब उन्होंने एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त की तब अपने देश को गौरवान्वित करने एवं देश का नाम रोशन करने के लिए चोटी पर तिरंगा को गाड़ा होगा।

(B) झंडा कब-कब फहराते हैं?
उत्तर― झंडा राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराते हैं।

(C) तिरंगे का चित्र बनाइए।
उत्तर― 🇮🇳

प्र-25 बरसात के मौसम में घरों के आसपास गड्ढों में पानी इकट्ठा हो जाता है-
(A) इस पानी में कौन-कौन जीव-जन्तु पैदा हो सकते हैं?
उत्तर― इस पानी में मच्छर एवं हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं।

(B) इन जीवों से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है?
उत्तर― इन जीवों से मलेरिया, डेंगू, हैजा, दस्त इत्यादि जैसे रोग हो सकते हैं।

(C) ये पैदा न हो इसके लिए आप क्या उपाय करेंगे?
उत्तर― यह पैदा न हो इसके लिए हम अपने घरों के आसपास गढ़ों में पानी नहीं भरने देंगे। यदि जिन गढ़ों में पानी भर गया है तो उन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसकी एक परत बना देंगे जिससे मक्खी मच्छर जैसे हानिकारक कीट पैदा न हो।

प्र-26 दिए गए समूहों में दो-दो बीजों के नाम लिखिए-
(A) मसाले के रूप में प्रयोग किए जाने वाले बीज
उत्तर― (1) धनिया (2) जीरा

(B) अंकुरित करके खाए जाने वाले बीज
उत्तर― (1) चना (2) मूंग

(C) हवा में उड़कर दूर जाने वाले बीज
उत्तर― (1) अकोना (2) तुलसी

(D) आकार में चपटे बीज
उत्तर― (1) कद्दू (2) तुरैया

(E) आकार में लम्बे बीज
उत्तर― (1) ककड़ी (2) सीताफल

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 5th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 5th विषय English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल आंसर शीट 5th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5
6. पर्यावरण ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
7. 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न विषय हिंदी कक्षा पांचवी
8. हिन्दी 12 प्रश्न वैकल्पिक एवं 12 प्रश्न एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
2. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
4. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
6. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
8. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. English- Lesson 1 'Prayer' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
7. English- Lesson 2 'Face the Problem' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
8. गणित एटग्रेड के सभी पाठों के एकसाथ हल सहित अभ्यास प्रश्न
9. गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
10. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
11. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' ऐटग्रेड पाठ पुस्तिका के प्रश्न उत्तर
12. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)

Class 5th English Lessons हिन्दी अनुवाद एवं अभ्यास
Lesson 1 For Grass and Flowers.... हिन्दी अनुवाद and Exercise

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास के प्रश्न
2. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा हेतु पाठ 1 'मछली उछली' के Important प्रश्न हल सहित।
3. पाठ 2 'आकृतियों और कोण' प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ अभ्यास हेतु प्रश्न
4. पाठ-3 'कितने वर्ग' प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ अभ्यास के प्रश्न (हल सहित)
5. ऐकिक नियम क्या है? अवधारणा व अभ्यास के प्रश्न

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
3. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर
4. पाठ 2 'बुद्धि का फल' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 3 'पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 'ईदगाह' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
2. पाठ - 6 पन्ना का त्याग कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ-7 'दशहरा' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. पाठ-7 'दशहरा' योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी भाव वाचक संज्ञा, भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं का मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) अभ्यास हेतु हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

इस भाग में कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय पर्यावरण अध्ययन का मॉडल प्रश्न पत्र जो कि ब्लूप्रिंट आधारित है और यहां हल करके दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe